एक्सप्लोरर

Putrada Ekadashi 2025: संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी करेगी यह एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि!

Ekadashi 2025: सावन के महीने में एकादशी का विशेष महत्व होता है. 5 अगस्त 2025 को पुत्रदा एकादशी है. ऐसे में ज्योतिषाचार्य और वैदिक पंचांग के जानकार से जानिए व्रत का शुभ मुहूर्त, पारण और व्रत के नियम.

Putrada Ekadashi 2025: सनातन धर्म में एकादशी का खास महत्व होता है, लेकिन सावन महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी, यानी पुत्रदा एकादशी, का स्थान और भी ऊंचा माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से न सिर्फ मोक्ष की प्राप्ति होती है, बल्कि संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होती है.

इस व्रत को खासतौर पर संतान की कामना करने वाले दंपति रखते हैं, लेकिन आम श्रद्धालु भी इसे रख सकते हैं और मनचाही मुरादें पा सकते हैं.

कब है पुत्रदा एकादशी 2025 में?
वेदिक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 अगस्त को सुबह 11:41 बजे शुरू होगी और 5 अगस्त दोपहर 1:12 बजे तक चलेगी. लेकिन सनातन परंपरा के अनुसार, व्रत और पूजा तिथि उदय तिथि यानी सूर्योदय के आधार पर मानी जाती है. इसीलिए पुत्रदा एकादशी व्रत 5 अगस्त 2025, मंगलवार को रखा जाएगा.

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, घर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र को साफ स्थान पर रखें. दीपक जलाएं, पीले फूल और तुलसी अर्पित करें, और व्रत का संकल्प लें. विष्णु सहस्रनाम, श्रीसूक्त, या लक्ष्मी अष्टोत्तर का पाठ करें. दिनभर उपवास रखें और शाम को भी भगवान को भोग लगाकर आरती करें.

व्रत का पारण कब करें?
व्रत का पारण (व्रत खोलने का समय) 6 अगस्त 2025 को सुबह 5:45 से 8:26 बजे तक रहेगा. इस समय के भीतर स्नान करके लक्ष्मी-नारायण जी की पूजा करें, फिर जरूरतमंदों को अन्न या वस्त्र दान करें और व्रत खोलें.

जो दंपति संतान की प्राप्ति की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह व्रत विशेष फलदायक माना गया है. इसके अलावा, नवविवाहित जोड़े भी इस व्रत को रख सकते हैं. कहा जाता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से हर श्रद्धालु की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.

क्या है इस बार का शुभ योग?
इस बार पुत्रदा एकादशी पर दो खास योग बन रहे हैं-

  • इंद्र योग, जो शुभ और लाभकारी माना गया है.
  • भद्रा योग, जो सुबह 11:43 बजे तक स्वर्गलोक में रहेगा और उसके बाद पाताल लोक में प्रवेश करेगा.
  • मान्यता है कि जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में होती है, तब पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा विगत 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, पारिवारिक समस्याओं और वैवाहिक जीवन की जटिलताओं पर गहन कार्य कर रहे हैं. इस लंबे अनुभवकाल में आपने हजारों लोगों को जीवन के निर्णायक मोड़ों पर ज्योतिषीय और मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन प्रदान किया है. आपकी ख्याति एक ऐसे विद्वान के रूप में है जो केवल ग्रहों की गणना नहीं करते, बल्कि व्यक्ति की मानसिकता, सामाजिक परिस्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी कुंडली के साथ जोड़कर समाधान प्रस्तुत करते हैं. आपने M.A. (आचार्य) की उपाधि ज्योतिष शास्त्र में प्राप्त की, और वर्तमान में आप "A Study on Philandery and Problems in Marriage" विषय पर पीएच.डी. कर रहे हैं. यह शोध विषय आधुनिक समाज की उस गहरी समस्या को केंद्र में रखता है, जो विवाहों के विघटन, चरित्र दोष (Philandery), और मानसिक-सामाजिक तनाव से जुड़ी है. संजीत कुमार मिश्रा विवाह, संतान, प्रेम संबंध, पारिवारिक कलह, तथा करियर से जुड़े जटिल मामलों का समाधान वैदिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टियों से करते हैं. लेखन, शोध और व्याख्यान के माध्यम से आप ज्योतिष को जन-जागरूकता और आत्मनिर्माण का माध्यम बना रहे हैं.    

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget