एक्सप्लोरर

Pradosh vrat 2021: 16 नवंबर को है भौम प्रदोष व्रत, जानें तिथि, महत्व और पूजन विधि

Pradosh Vrat 2021: हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. हर माह दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं. एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन.

Pradosh Vrat 2021: हर माह की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2021) रखा जाता है. हर माह दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शिव भक्त प्रदोष व्रत रखेंगे. इस बार 16 नवंबर, मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat On 16th November) रखा जाएगा. इस दिन मंगलवार होने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत (Bhaum Pradosh Vrat 2021) कहा जाएगा. इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) के साथ हनुमान जी (Hanuman Ji) का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इसलिए कहते हैं कि उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तों को प्रदोष व्रत रखने की सलाह दी जाती है. 

प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और उनके समस्त संकटों का नाश होता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन प्रदोष काल में पूजा (Pradosh Kaal Puja) करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. और भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं. आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत का महत्व, पूजन का समय और पूजन विधि के बारे में. 

भौम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Bhaum Pradosh Vrat Shubh Muhurat 2021)

कार्तिक मास शुक्ल पक्ष तिथि आरंभ- 16 नवंबर 2021 प्रातः 10 बजकर 31 मिनट से शुरु होकर
कार्तिक मास शुक्ल पक्ष तिथि समाप्त- 17 नवंबर 2021 दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगा.

पूजन शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 55 मिनट से लेकर 8 बजकर 57 मिनट तक

प्रदोष व्रत का पूजन सदैव प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के समय ही किया जाता है.

प्रदोष व्रत का महत्व (Pradosh Vrat Significance)

भगावन शिव को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि के व्रत और पूजा आदि करने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि भोलेशंकर को ये दोनों अति प्रिय है, इसलिए भक्त ये व्रत रखकर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत को नियम और निष्ठा के साथ रखने से व्यक्ति के कष्टों का नाश होता है. वहीं, मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने से हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है. उस दिन पूजा पाठ आदि करने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. 

प्रदोष व्रत पूजन विधि (Pradosh Vrat Pujan Vidhi)

हर माह त्रयोदशी तिथि को प्रातः उठकर स्नानादि करने के बाद दीप प्रज्वलित करें और व्रत का संकल्प लें. इस दिन पूरा दिन व्रत करने के बाद प्रदोष काल में किसी मंदिर में जाकर पूजन करना चाहिए. अगर मंदिर जाना संभव न हो तो घर में ही मंदिर या स्वच्छ स्थान पर शिवलिंग स्थापित करके पूजन करें. पूजा के दौरान शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी व गंगाजल से अभिषेक करें. धूप-दीप फल-फूल, नैवेद्य आदि से विधिवत पूजन करें. पूजन और अभिषेक के दौरान शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र नमः शिवाय का जाप अवश्य करें. 

Pradosh Vrat 2021: कब है भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Kartik Purnima 2021: 19 नवंबर को होगी कार्तिक पूर्णिमा पूजा, जानें पूर्णिमा के दिन क्या करना होता है शुभ और क्या है वर्जित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget