एक्सप्लोरर

Pradosh Vrat 2020: सूर्य ग्रहण से पहले प्रदोष व्रत संकटों से दिलाएगा मुक्ति, ऐसे करें पूजा

Pradosh Vrat: सूर्य ग्रहण से पहले प्रदोष व्रत कई बाधाओं से दूर करने में सहायक है. आज ही मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में प्रदोष व्रत बहुत ही उपयोगी और लाभकारी है.

Pradosh Vrat 2020: प्रदोष व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला व्रत है. इस व्रत की महिमा अपार है. गुरुवार को मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है. आज रात मंगल कुंभ राशि से निकल कर मीन राशि में प्रवेश में करेंगे. मंगल का यह गोचर ठीक प्रदोष पूजा के मुहूर्त के मध्य हो रहा है. वहीं इसके ठीक दो दिन बाद सूर्य ग्रहण का सूतक काल आरंभ होगा. इन सभी को देखते हुए प्रदोष व्रत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मंगल की अशुभता होगी दूर मंगल के गोचर से जिन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने जा रहा है उसे इस व्रत से काफी हद कम करने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों की जन्म कुंडली में मंगल अशुभ स्थिति में है या फिर गोचर में खराब स्थिति को जन्म दे रहे हैं तो आज के दिन भगवान शिव की विधि पूर्वक पूजा करें और व्रत रखें. 18 जून को मंगल रात्रि 08 बजकर 12 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा.

सूर्य ग्रहण 21 जून को सूर्य ग्रहण लग रहा है. इस ग्रहण में सूतक काल मान्य है जो 20 जून से आरंभ होगा. ग्रहण की अशुभता से दूर रहने के लिए प्रदोष व्रत उत्तम है. इससे मन और मस्तिष्क को शांति मिलेगी. जिससे ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित नहीं करेगी. सूतक काल 20 जून को शनिवार रात 21:52 बजे से आरंभ होगा.

प्रदोष काल की मान्यता प्रदोष काल को लेकर मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव त्रयोदशी तिथि में शाम के समय कैलाश पर्वत पर स्थित अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं.

प्रदोष व्रत का महत्व पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. प्रदोष व्रत से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. मान्यता है कि इस दिन पूजा और व्रत करने से भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है.

प्रदोष पूजा का समय 18 जून 2020: 19 बजकर 17 मिनट से 21 बजकर 19 मिनट तक

प्रदोष व्रत की पूजा विधि सुबह स्नान करने के बाद पूजा स्थान को शुद्ध करें और पूजा प्रारंभ करें. भगवान शिव को पुष्प और उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं. शाम को विशेष पूजा करें. सूर्य अस्त होने के बाद पुन: स्नान करने के बाद पूजा प्रारंभ करें.

ग्रहों के सेनापति मंगल 18 जून को कर रहे हैं राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों का राशिफल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 1 August 2026: शुक्र गोचर से 3 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, सफलता और तरक्की के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
शुक्र गोचर से 3 राशियों के लौटेंगे अच्छे दिन, सफलता और तरक्की के योग, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कांवड़ यात्रा में कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है? जानें मान्यता
कांवड़ यात्रा में कौन-से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है? जानें मान्यता
भारत के ऐसे मंदिर, जहां प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें
भारत के ऐसे मंदिर, जहां प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाई जाती हैं अनोखी चीजें
क्या रोज़ तुलसी को जल चढ़ाना सही है? ये एक गलती कर रहे हैं आप
क्या रोज़ तुलसी को जल चढ़ाना सही है? ये एक गलती कर रहे हैं आप

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget