एक्सप्लोरर

Kash Ka Phool: श्राद्ध में इस फूल का महत्व जानकर चौंक जाएंगे आप! पितृ दोष से मुक्ति का अचूक उपाय

Pitru Paksha kash flower: शास्त्रों में पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक तर्पण करने से परिवार में शांति और समृद्धि बनी रहती है. मगर पुराणों में श्राद्ध की विधि काश के फूल के बिना अधूरी मानी जाती है.

Kash ka Phool: हिंदू धर्म में पूर्वजों के श्राद्ध को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. शास्त्रों के मुताबिक पितरों का श्रद्धापूर्वक तर्पण करने से व्यक्ति के जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है. श्राद्ध न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह हमारे शास्त्रों और संस्कारों की अभिव्यक्ति भी है.

इस पूजा में कई जरूरी सामग्री का भी इस्तेमाल होता है, जिसमें से एक काश का फूल है. माना जाता है कि श्राद्ध कर्म में काश का फूल इस्तेमाल न हो तो पितरों की तृप्ति अधूरी रहती है, इसलिए इसे श्राद्ध कर्म का बेहद जरूरी हिस्सा माना जाता है.

श्राद्ध में पितरों की कृपा 
भारतीय संस्कृति में श्राद्ध केवल एक धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता दिखाने का सबसे बड़ा माध्यम है. यह माना जाता है कि पितरों के आशीर्वाद से ही परिवार में शांति, समृद्धि और संतानों की उन्नति संभव होती है.

वहीं यदि पितरों का आभार ना जताया जाए, तो परिवार पितृ दोष से ग्रस्त हो सकता है, जिसके परिणाम में घर-परिवार में तनाव, आर्थिक कठिनाइयां और मानसिक अशांति बढ़ सकती है.


Kash Ka Phool: श्राद्ध में इस फूल का महत्व जानकर चौंक जाएंगे आप! पितृ दोष से मुक्ति का अचूक उपाय

काश का फूल पवित्रता का प्रतीक
श्राद्ध में काश के फूल का विशेष महत्व है. यह फूल सफेद और कोमल होता है. शास्त्रों में इसे सात्विकता का प्रतीक माना जाता है. खेतों, नदियों और तालाबों के किनारे यह स्वाभाविक रूप से उगता है.

इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे किसी खेती या विशेष प्रयास की आवश्यकता नहीं होती. यह प्राकृतिक वातावरण में पनपता है. यही कारण है कि इसे अर्पित करने से पूजा का प्रभाव और अधिक बढ़ जाता है.

धर्मग्रंथों में काश के फूल का उल्लेख
शास्त्रों और पुराणों में यह वर्णन मिलता है कि श्राद्ध की विधि काश के फूल के बिना अधूरी मानी जाती है. पवित्र वस्तुएं देवताओं और पितरों को प्रिय होती हैं और काश का फूल इसी पवित्रता का द्योतक है.

जब ब्राह्मण श्राद्ध कर्म करते समय तर्पण के साथ इस फूल को अर्पित करते हैं, तो पूजा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है.

पितृ दोष की शांति का उपाय
पितृ दोष के कारण परिवार पर कई प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं. शास्त्रों में इसे दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, लेकिन उनमें से सबसे प्रभावी उपाय श्राद्ध के समय काश के फूल का प्रयोग करना माना गया है.

तर्पण और हवन में जब यह फूल अर्पित किया जाता है, तो पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार को आशीर्वाद देतें हैं. इसी वजह से पितृ पक्ष के दिनों में काश के फूल की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget