एक्सप्लोरर

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष में किसे और क्यों निकाला जाता है भोजन का पांच अंश, जानें

Pitru Paksha 2023: 29 सितंबर 2023 से पितृपक्ष शुरू हो रहा है. मान्यता है कि इस समय पितर धरती पर आते हैं, जोकि पशु-पक्षियों के माध्यम से हमारे द्वारा दिए गए भोजन को ग्रहण करते हैं और आशीर्वाद देते हैं.

Pitru Paksha 2023: पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद्र माह की पूर्णिमा तिथि से श्राद्धपक्ष या पितृपक्ष की शुरुआत होती है, जिसका समापन अश्विन माह के अमावस्या तिथि को होता है. इस साल 29 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो जाएगा जो 14 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा.

श्राद्ध के 16 दिनों में पितरों के निमित्त पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं. मान्यता है कि पितृपक्ष में पितर धरती में आकर हमें आशीर्वाद देते हैं. पितृ पशु, पक्षियों के माध्यम से हमारे निकट आते हैं. इसलिए इस दौरान कुछ पशु-पक्षियों को भोजन कराने का विधान है.

इन पशु-पक्षियों के लिए श्राद्ध में भोजन का अंश निकाला जाता है. भोजन का अंश निकाले बिना श्राद्ध कर्म अधूरा माना जाता है. पितरों के निमित्त निकाले जाने वाले भोजन के इस पांच अंश को पञ्चबलि कहा गया है. आइए जानते हैं पितृपक्ष में किन जीवों के लिए निकाले जाते हैं भोजन के 5 अंश.

पितृपक्ष में कैसे दी जाती हैं पञ्चबलि  

पितृपक्ष में सबसे पहले भोजन को तीन आहुति कंडा जलाकर दी जाती है. इसके बाद भोजन को अलग-अलग पांच अंशों में निकाला जाता है. गाय, कुत्ता, चींटी और देवताओं के लिए पत्ते पर भोजन निकाला जाता है और कौवे के लिए एक अंश भूमि पर रख दिया जाता है. इसके बाद प्रार्थना की जाती है कि ये आकर भोजन ग्रहण करें और इससे हमारे पितृ प्रसन्न होकर हमें अपना आशीर्वाद दें.

पितृपक्ष के पांच अंश भोजन का पंचतत्व से संबंध

पितृपक्ष में पितरों के निमित्त श्राद्धकर्म किए जाते हैं. इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि, पितृपक्ष में पितर पशु-पक्षियों के माध्यम से हमारे पास आते हैं. पितर गाय, कुत्ता, कौवा और चींटियों के माध्यम से भोजन ग्रहण करते हैं. इसलिए श्राद्धकर्म में पितरों के लिए आहार का अंश निकाला जाता है, तभी श्राद्ध कर्म पूरा होता है.

श्राद्ध करते समय पितरों को अर्पित करने वाले भोजन के पांच अंश गाय, कुत्ता, चींटी, कौवा और देवताओं के लिए निकाले जाते हैं. इसमें कुत्ता को जल तत्त्व का प्रतीक माना जाता है, चींटी को अग्नि तत्व का प्रतीक, कौवा को वायु तत्व का प्रतीक, गाय को पृथ्वी तत्व का प्रतीक और देवताओं को आकाश तत्व का प्रतीक माना गया है. इस तरह से इन पांचों के लिए जब हम भोजन का अंश निकालते हैं तो हम पंचतत्वों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2023: 29 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा पितृपक्ष, जानिए पिंडदान की विधि और तिथियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
Temple Prasad Quality Check: मंदिर के प्रसाद की शुद्धता कैसे जांची जाती है?
मंदिर का प्रसाद शुद्ध है या नहीं? घी से रसोई तक ऐसे होती है जांच
Masik Karthigai 2026: कृत्तिका नक्षत्र शुरू, आज शाम दीप जलाने की परंपरा क्यों?
Masik Karthigai 2026: आज 3:39 बजे से कृत्तिका नक्षत्र, शाम को दीप क्यों जलाते हैं?
Aaj Ka Panchang 27 October 2026: कार्तिक का पहला दिन, सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग कब से? जानें राहुकाल
आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2026: कार्तिक शुरू, आज सर्वार्थ सिद्धि और त्रिपुष्कर योग, जानें शुभ मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget