एक्सप्लोरर

Pitra Dosh Upay: हर काम में हो रही है रुकावट, तो हो सकता है पितृदोष, जानिए कारण और मुक्ति के उपाय

Pitra Dosh: किसी भी व्यक्ति की कुंडली में अगर पितृदोष होता है तो व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिए बहुत जरूरी है कि कुछ उपायों को अपनाकर इनसे मुक्ति पाएं .

Pitra Dosh Upay: पितृदोष बहुत ही कष्ट देने वाला होता है. जिस किसी की भी कुंडली में पितृदोष होता है उसको कई तरह के मानसिक तनाव झेलने पड़ते हैं. पितृदोष होने पर व्‍यक्ति के जीवन में जबर्दस्‍त परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं. इसलिए यह जरूरी है कि पितृदोष के लक्षण को पहचाना जाए और उस अनुसार उपाय कर इस दोष को शांत किया जाए. आइए जानते हैं पंडित रमेश द्विवेदी से क्‍या हैं पितृदोष, उसके कारण, लक्षण और मुक्ति के उपाय.

सबसे पहले ये जानेंगे कि आखिर पितृदोष होता क्या है? माना जाता है कि अगर किसी व्‍यक्ति की मृत्‍यु के बाद उसका विधि विधान से अंतिम संस्‍कार न किया जाए या फिर किसी की अकाल मृत्‍यु हो जाए तो उस व्‍यक्ति के साथ - साथ उससे जुड़े परिवार के लोगों को कई पीढ़ियों तक पितृदोष झेलना पड़ता है.

पितृदोष के कारण 
पितृदोष कई कारणों से होता है जैसे पितरों का विधिवत अंतिम संस्कार और श्राद्ध न होना, पितरों का अपमान करना है, घर की स्त्रियों का सम्मान न करना, जानवरों को मारना, बुजुर्गों का अपमान आदि से पितृ दोष लगता है.

क्या हैं पितृदोष के लक्षण
अक्सर कई बार पता नहीं चल पाता कि जिन परेशानियों से आप गुजर रहें कहीं वो पितृदोष नहीं है. इसलिए बहुत जरूरी है कि जीवन में अगर कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा तो उसके कारणों को जानें. हो सकता है कि आपको जो परेशानी मामूली नजर आ रही है वो पितृदोष हो.पितृदोष होने पर व्‍यक्ति के जीवन में संतान का सुख नहीं मिल पाता है.नौकरी और व्‍यवसाय में भरपूर मेहनत करने के बावजूद भी नुकसान उठाना पड़ता है.परिवार में अशांति बनी रहती है और किसी ना किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहता है.जीवन में होने वाले मांगलिक कार्यों में बाधाएं आती हैं.

पितृदोष से मुक्ति के उपाय

  • शाम के समय पीपल के वृक्ष पर दीप जलाएं और नाग स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र या रुद्र सूक्त या पितृ स्तोत्र व नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें. इससे भी पितृ दोष की शांति होती है.
  • प्रतिदिन इष्ट देवता व कुल देवता की पूजा करें. ऐसा करने से भी पितृदोष का शमन होता है.
  • विष्णु भगवान के मंत्र जाप, श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करें.इससे  पित्तरों को शांति मिलती है और दोष में कमी आती है. 
  • पितृदोष निवारण के लिए महामृत्युंजय के मंत्र से शिवजी का अभिषेक करें.
  • घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने स्वर्गीय परिजनों का फोटो लगाकर उस पर हार चढ़ाकर रोजाना उनकी पूजा करें . ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है.
  • नियमित रूप से रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना करें. हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
  • अपने स्वर्गीय परिजनों की निर्वाण तिथि पर जरूरतमंदों अथवा ब्राह्मणों को भोजन कराए. भोजन में स्वर्गीय परिजनों की पसंद का बनाएं. 
  • प्रतिदिन पितृ कवच का पाठ करें.ऐसा करने से पितृदोष की शांति होती है.
  • अपनी सामर्थ्यानुसार गरीबों को वस्त्र और अन्न आदि दान करें. ऐसा  करने से भी यह दोष मिटता है.
  • पीपल के वृक्ष पर दोपहर में जल, पुष्प, अक्षत, दूध, गंगाजल, काले तिल चढ़ाएं और स्वर्गीय परिजनों का स्मरण कर उनसे आशीर्वाद मांगें. 
  • पितरों के नाम से फलदार, छायादार वृक्ष लगवाएं. इससे भी दोष कम होता है.

ये भी पढ़ें - Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत है ख़ास, सूर्य और मंगल की भी रहेगी कृपा, जानें तिथि एवं मुहूर्त

Importance of Garuda Ghanti: गरुड़ घंटी का इस्तेमाल पूजा में क्यों होता है? जानिए इसका धार्मिक महत्त्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Yatra 2026: ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में उमड़ी भीड़, दर्शन की आस में फुटपाथ पर रात बिता रहे श्रद्धालु
Dharmpuri Maharaj: धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
धर्मपुरी महाराज की अनोखी नर्मदा परिक्रमा बनी आस्था और संकल्प की मिसाल
Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खबर, शुरुआती 2 दिनों में ही श्रद्धालुओं की संख्या ने चौंकाया
अमरनाथ यात्रा 2026, दो दिनों में 26 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, तीसरा जत्था जम्मू से रवाना
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग
Sawan 2026: इस बार सावन में होंगे केवल 4 सोमवार, जानें कब से शुरू हो रहा है आस्था का महापर्व और क्या हैं शुभ योग

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget