एक्सप्लोरर

Paush Amavasya 2022: आने वाली है अमावस्या, भूलकर भी न करें इस दिन ये गलतियां, जीवन भर रहेंगे परेशान

Paush Amavasya 2022: साल की आखिरी अमावस्या यानी कि पौष अमावस्या 23 दिसंबर 2022, शनिवार को है. कुछ ऐसे काम है जो इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है. आइए जानते हैं.

Paush Amavasya 2022: साल की आखिरी अमावस्या यानी कि पौष अमावस्या 23 दिसंबर 2022, शनिवार को है. सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि बहुत खास मानी जाती है. अमावस्या तिथि के स्वामी पितर देवता माने गए हैं। इसलिए अमावस्या पर घर के पितर देवता को लिए धूप-ध्यान करें.

तर्पण और श्राद्ध कर्म, विष्णु जी और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पौष की अमावस्या महत्वपूर्ण मानी जाती है. शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि जब शनिवार या सोमावर को पड़ती हो तो उसका महत्व दोगुना बढ़ जाता है. पौष अमावस्या शनिवार के दिन है.कहते हैं अमावस्या पर किए कुछ उपाय जीवन में आ रही कठिनाइयों को दूर कर देते हैं, लेकिन कुछ ऐसे  भी काम है जो इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है. आइए जानते हैं.

पौष अमावस्या पर क्या न करें (Paush Amavasya Dont's)

नया काम शुरू न करें

अमावस्या तिथि के स्वामी पितर देव माने गए हैं. ये दिन सिर्फ पितरों को याद करने, उनकी शांति के लिए धर्म-कर्म करने का है. शास्त्रों के अनुसार  अमावस्या की तिथि को कोई भी नया कार्य, यात्रा, क्रय-विक्रय तथा समस्त शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं.कहते है इस दिन जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, क्योंकि अमास्या पर मन संतुलित नहीं रह पाता. ऐसे में नुकसान हो सकता है.

तुलसी-बेलपत्र न तोड़ें

माह में कुछ विशेष तिथियां हैं जिनमें तुलसी और बेलपत्र भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए, नहीं तो पाप के भागी बनते हैं. अमावस्या तिथि भी उन्हीं में से एक है. अमावस्या पर देवी-देवताओं को तुलसी के पत्ते और शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाने के लिए उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें.

दूसरों के घर भोजन न करें

अमावस्या तिथि पर किसी दूसरे के घर भोजन नहीं करना चाहिए, इससे पुण्यह्रास होता है. न ही किसी से भोजन सामग्री उधार लें. साथ ही अमावस्या पर मांस, मदिरा, और तमासिक भोजन का सेवन करने से बचें. ऐसा करना जीवन को संकट में डाल सकता है.

बुजुर्गों का अनादर न करें

अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व है. ऐसे में इस दिन देर तक न सोएं और किसी जरुरतमंद या बेसहारा व्यक्ति को अपमान न करें. कहते हैं अमावस्या पर पितर किसी भी रुप में घर पर आ सकते हैं इसलिए हर व्यक्ति को यथाशक्ति पूर्वजों के नाम से दान करें.  बुजुर्गों का अनादर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से धन हानि होती है और मुसीबतों का अंबार लग जाता हैं.

सुनसान जगह न जाएं

अमावस्या पर नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती हैं. ऐसे में इस दिन सुनसान रास्तों पर जाने से बचें. जिन लोगों का आत्मविश्वसा जरा भी कमजोर है वह इस बात का खास खयाल रखें, क्योंकि बुरी शक्तियां उन पर जल्द हावी होती हैं जिनकी इच्छाशक्ति कमजोर हो.

ब्रह्मचर्य का पालन है जरुरी

ध्यान रहे इस दिन घर में क्लेश न करें. अमावस्या पर पति पत्नी को संबंध बनाने से बचना चाहिए. सदाचरण और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए. अमावस्या पर क्रोध, हिंसा, अनैतिक कार्य, निषेध है. ऐसा करने पर पितृगण की कृपा नहीं मिलती.

पेड़ों को क्षति न पहुंचाएं

पीपल, बबूल, बरगद, नीम, आंवले के पेड़ को इस दिन गलती से भी नुकसान न पहुंचाएं. ये पूजनीय माने गए हैं. इन्हें क्षति पहुंचाने पर पितृ दोष लगता है और भगवान विष्णु के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है.

Chanakya Niti: धन के मामले में मान लें चाणक्य की ये कीमती सलाह, कभी नाराज नहीं होगी लक्ष्मी जी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget