एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: धन के मामले में मान लें चाणक्य की ये कीमती सलाह, कभी नाराज नहीं होगी लक्ष्मी जी

Chanakya Niti: चाणक्य ने धन को लेकर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं. चाणक्य ने धन लक्ष्मी को खुश करने के कई तरीके बताए हैं, इन पर गौर कर लिया तो मां लक्ष्मी सदा आपके घर में वास करेंगी.

Chanakya Niti: मां लक्ष्मी का जिस पर आशीर्वाद हो वहां कभी संपन्नता की कोई कमी नहीं रहती. ऐसे परिवार को सुख, समृद्धि के साथ धन लाभ मिलता है. चाणक्य ने धन को लेकर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं. महान अर्थशास्त्री चाणक्य ने धन लक्ष्मी को खुश करने के कई तरीके बताए हैं, इन पर गौर कर लिया तो मां लक्ष्मी सदा आपके घर में वास करेंगी. धन का अभाव नहीं होगा. आइए जानते हैं धन को लेकर चाणक्य नीति क्या कहती है.

बर्बादी नहीं बचत करना सीखें

चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों के साथ पैसों की भी कदर करें, क्योंकि ये दोनों ही कमाना मुश्किल हैं और गवाना आसान. पैसों का दिखावा करने के चक्कर में धन की बर्बादी न करें. जो व्यक्ति अनावश्यक खर्च न करे बचत पर ध्यान देता  है मां लक्ष्मी उस पर मेहरबान रहती हैं.  जीवन सरल और सुखमय बीतेगा. बुरे वक्त में यही बचत आपको संकटों से बचाएगी.

परिवार में प्रेम

जिस परिवार में एकता हो, आपसी प्रेम बना रहे वहां देवी लक्ष्मी सदा निवास करती है. बड़ों का सम्मान और महिलाओं को जहां आदर होता है उन घरों में कभी धन की कमी नहीं होती. पूरा परिवार खुशहाल जीवन जीता है. चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों में कभी पैसा नहीं आना चाहिए, क्योंकि रिश्तों की तुलना जब भी पैसों से होती है वहां दरार आना तय है. ये दरार कड़वाहट में बदल जाती है और क्लेश होने लगता है. देवी लक्ष्मी सिर्फ वहीं विराजमान होती है जहां सुख-शांति का माहौल हो.

अहंकार से दूर रहें

मां लक्ष्मी को बहुत चंचल माना गया है. चाणक्य के अनुसार जो धन का अहंकार करते हैं वह बहुत जल्द कंगाली की कगार पर आ जाता है. कहते हैं कि सब कुछ जीता जा सकता है संस्कार से लेकिन जीता हुआ भी हारा जा सकता है अहंकार से. धन का सम्मान ही मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है.

कमाई का तरीका

पैसों के पीछे कभी न भागें. ईमानदारी और मेहनत से की गई कमाई लंबे समय तक फायदा पहुंचाती है.वहीं अनैतिक कार्य करके कमाया धन ज्यादा दिन तक नहीं टिकता. कभी किसी को नुकसान पहुंचाकर, धोखा, चालबाजी कर धन अर्जन न करें. चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में लगाया है उसे कभी किसी के सामने हाथ फैलाने की जरुरत नहीं पड़ती.

Chanakya Niti: इंसान को बुरे वक्त से बचाती हैं चाणक्य की ये तीन बातें, जीवन में उतार लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 14 July 2026: अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
अमावस्या 6 राशियों के लिए लाई है खुशियों का खजाना! पूरे होंगे काम, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Tula Weekly Rashifal 12-18 July 2026: नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
नौकरी में मिलेगा सहयोग, बिजनेस में नया प्रोडक्ट दिलाएगा बढ़त, क्या पूरी होगी बड़ी इच्छा?
Jagannath Rath Yatra 2026: रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, क्यों मनाई जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा?
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 रथ की रस्सी खींचने से पहले जान लें ये नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; क्यों मनाई जाती है पुरी रथ यात्रा?
Weekly Love Horoscope 12-18 July 2026: प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य
प्यार, प्रपोजल या ब्रेकअप ? इस सप्ताह आपकी राशि के रिश्तों का क्या है भविष्य

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget