एक्सप्लोरर

October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

October 2023 calendar: अक्टूबर के महीने में शारदीय नवरात्रि, दशहरा, जीतिया व्रत और शरद पूर्णिमा जैसे बड़े व्रत और पर्व मनाएं जाएंगे. जानते हैं इस साल अक्टूबर में व्रत-त्योहार की लिस्ट

October 2023 Vrat Tyohar List: अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना अक्टूबर (September 2023 Calendar) शुरू होने वाला है. 1 अक्टूबर 2023 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष का दूसरा दिन है. इस दिन पितृ पक्ष का तृतीया तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. अक्टूबर में इस साल बहुत महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आएंगे.

अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, जीवित्पुत्रिका व्रत, दशहरा, इंदिरा एकादशी, सर्व पिृत अमावस्या, शरद पूर्णिमा आदि बड़े व्रत-त्योहार आएंगे. इस साल नवरात्रि पूरे 9 दिन की है. आइए जानते हैं अक्टूबर 2023 में व्रत-त्योहार की लिस्ट.

अक्टूबर 2023 व्रत-त्योहार की लिस्ट (October 2023 Vrat Festival calendar)

2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)  - विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

ये दिन गणपति जी को समर्पित है. संकटों से मुक्ति पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत कर रात में चंद्रमा की पूजा की जाती है. इससे संतान सुख मिलता है.

6 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) - जितिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी

संतान की उन्नति, खुशहाली और लंबी आयु के लिए अश्विन माह की अष्टमी तिथि के दिन स्त्रियां निर्जला व्रत करती हैं. इस दिन सूर्य और मां जितिया की पूजा होती है.

October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

10 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) - इंदिरा एकादशी

पितृ पक्ष में आने वाली एकादशी सबसे खास मानी गई है, इस दिन एकादशी तिथि का श्राद्ध होता है. कहते हैं एकादशी पर मृत्यु को प्राप्त करने वाले बैकुंठ लोक में जाते हैं.

October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

11 अक्टूबर  2023 (बुधवार) - प्रदोष व्रत (कृष्ण)

12 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) - अश्विन मासिक शिवरात्रि

14 अक्टूबर 2023 (शनिवार) - सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण

सर्व पितृ अमावस्या पितृ पक्ष का आखिरी दिन कहलाता है. जिन लोगों को परिजनों की मृत्यु तिथि याद नहीं या किसी कारणवश वह श्राद्ध न कर पाए हों तो सर्व पितृ अमावस्या के दिन तर्पण, पिंडदान करने का विधान है.

October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

15 अक्टूबर 2023 (रविवार) - शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती

मां दुर्गा की भक्ति का पर्व नवरात्रि इस साल पूरे 9 दिन तक चलेगी. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना कर मां अंबे की पूजा की जाती है, मान्यता है इससे दुख, रोग, दोष दूर होते हैं.

October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) - तुला संक्रांति, अश्विन विनायक चतुर्थी

इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य की उपासना के लिए ये दिन सर्वश्रेष्ठ है इससे मान-सम्मान, यश, कीर्ति मिलती है. इसी दिन विनायक चतुर्थी पर बप्पा की उपासना भी होगी.

20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) - कल्परम्भ, दुर्गा पूजा शुरू

शारदीय नवरात्रि के षष्ठी तिथि से बंगाली समुदाय की दुर्गा पूजा शुरू हो जाती है. इसे कल्परंभ भी कहते हैं. इस दिन बिल्व निमंत्रण पूजन और अधिवास परंपरा निभाई जाती है.

October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) - नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा

नव-पत्रिका पूजा को महा सप्तमी भी कहते है. इस दिन देवी दुर्गा को नौ अलग-अलग किस्म के पत्ते उपयोग में लाये जाते हैं, जिन्हें देवी का रूप माना गया है. इसकी पूजा होती है.

22 अक्टूबर 2023 (रविवार)  - दुर्गा महाअष्टमी पूजा, संधि पूजा

दुर्गा अष्टमी के दिन लोग अपनी कुल देवी की पूजा कर कन्या पूजन करते हैं. इसके साथ ही संधि पूजा की जाती है.  दो प्रहर, तिथि, दिन, पक्ष के मिलने के समय को संधि काल कहा जाता है.संधि काल में ही माता ने दोनों असुरों चंड-मुंड का संहार किया था.

23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) - दुर्गा महानवमी पूजा, आयुध पूजा, पंचक शुरू

ये नवरात्रि का आखिरी दिन होता है, महानवमी पर देवी सिद्धिदात्री का पूजन, शस्त्र पूजन किया जाता है. इसके साथ हवन कर नौ दिन की पूजा संपन्न होती है.

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा,  दुर्गा विसर्जन

देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन विजयादशी के दिन होता है. इसके साथ ही इस दिन रावण दहन कर बुराई पर अच्छी का प्रतीक पर्व दशहरा मनाया जाता है.


October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

25 अक्टूबर 2023 (बुधवार) - पापांकुशा एकादशी

26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल)

28 अक्टूबर 2023 - अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, मीराबाई जयंती

अश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा भी कहते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. मान्यता है इस रात को अमृत गिरता है. शरद पूर्णिमा की रात खीर बनाकर उसे खुले आसमान में रखते हैं ताकि उसमें अमृत के गुण मिल जाएं.


October Vrat Festival 2023 List: नवरात्रि, दशहरा कब ? जानें अक्टूबर माह के व्रत-त्योहार

29 अक्टूबर 2023 - कार्तिक माह शुरू

Diwali 2023 Date: दिवाली कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, दीपावली फेस्टिवल का 5 दिन का कैलेंडर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारों से भरे अक्टूबर में शादी के मुहूर्त क्यों नहीं?
अक्टूबर 2026 में शादी के मुहूर्त क्यों नहीं? नवरात्रि और दशहरे के बावजूद क्यों करना होगा इंतजार
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर
Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से आरंभ होगी शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर
तुला मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: लग्न में लक्ष्मीनारायण योग, दशम में गुरु-मंगल युति, नौकरी में विदेश यात्रा व पार्टनर से महंगा गिफ्ट
तुला मासिक राशिफल अक्टूबर 2026: लग्न में लक्ष्मीनारायण योग, दशम में गुरु-मंगल युति, नौकरी में विदेश यात्रा व पार्टनर से महंगा गिफ्ट
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज षष्ठी श्राद्ध, रात 9:17 बजे तक सिद्धि योग, जानें राहुकाल
Aaj Ka Panchang 1 October 2026: आज षष्ठी श्राद्ध, रात 9:17 बजे तक सिद्धि योग, जानें राहुकाल

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
प्रदूषण बढ़ने पर बजेगा अलार्म, इन चीजों पर रोक, दिल्ली में आज से लागू सख्त नियम
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
बहादुर कैप्टन माछर की पत्नी से पीएम मोदी ने की बात, बोले- 'हर संभव मदद करेंगे'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
कैप्टन स्मित माछर पर CM सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया, 'आपका यह शौर्य…'
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget