एक्सप्लोरर

Muharram 2025 Moon Sighting: मुहर्रम की तैयारी शुरू, चांद के दीदार के बाद शुरू होगा इस्लामिक नया साल

Muharram 2025 Moon Sighting Time: मुहर्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी है, लेकिन सभी की निगाहें आसमान पर ही टिकी हैं. चांद का दीदार होते ही इस्लामिक नववर्ष (Islamic New Year 1447) की शुरुआत भी हो जाएगी.

Muharram 2025 Moon: ‘मुहर्रम’ इस्लामिक कैलेंडर का पहला और चार पवित्र महीनों में एक माह है, जोकि विशेषकर अल्लाह की इबादत की जुड़ा है. साथ ही मुहर्रम का महीना त्याग, शोक, कुर्बानी और कर्बला की जंग की भी याद दिलाता है.

आमतौर पर मुहर्रम महीने की शुरुआत बकरीद के 20 दिन बाद होती है. लेकिन चांद के दीदार होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा की जाती है. क्योंकि इस्लाम में नया चांद नजर आने के बाद ही नए महीने की शुरुआत भी होती है. मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है और मुहर्रम के पहले दिन से ही इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है.

चारों ओर मुहर्रम की तैयारियां शुरू हो चुकी है. क्योंकि यह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए महत्वपूर्ण महीना होता है, जिसकी शुरुआत चांद दिखने के साथ ही हो जाती है. लेकिन लोगों के बीच कंफ्यूजन की स्थिति है कि आखिर मुहर्रम का चांद 26 या 27 जून कब नजर आएगा.

कब दिखेगा मुहर्रम का चांद (Muharram 2025 Moon Sighting Time)

मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच ऐसी चर्चा है कि, 26 जून को चांद नजर आने की उम्मीद है. अगर गुरुवार 26 जून को चांद नजर आता है तो इसी दिन शाम से इस्लामिक नए साल हिजरी सन् 1447 की शुरुआत हो जाएगी. अगर किसी कारण 26 जून को चांद नजर नहीं आता तो शुक्रवार 27 जून से इस्लामिक नए साल की शुरुआत हो सकती है. हालांकि कंफर्म तारीख चांद के दीदार पर ही निर्भर करती है.

10 मुहर्रम का दिन भी महत्वपूर्ण

इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत होते ही मुहर्रम महीने की शुरुआत भी हो जाएगी. मुहर्रम महीने के 10वें दिन को आशूरा या यौम ए आशूरा कहते हैं. यही वह दिन है जब ‘कर्बला की जंग’ हुई थी. इस दिन को पैगंबर मुहम्मद के नवासे इमाम हुसैन के शहादत के रूप में भी मनाया जाता है. इस दिन कुछ मुसलमान रोजा रखते हैं, मुसलमान बड़ी संख्या में शामिल होकर ताजिया जुलूस में भाग लेते हैं, काले रंग के कपड़े पहनकर शोक जाहिर करते हैं, मातम मनाते हैं और कर्बला की घटना को याद करते हैं. इस तरह से मुहर्रम के 10वें दिन इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि देते हैं.

ये भी पढ़ें: Muharram 2025: आशूरा कब है, मुहर्रम का 10वां दिन क्यों खास जानिए महत्व और इतिहास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 24 October 2026: दोपहर 1:36 बजे से चतुर्दशी, रात 8:32 बजे शुरू होगा गंडमूल, जानें आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 24 October 2026: रवि योग पूरे दिन नहीं, शुभ काम से पहले जानें शनिवार के मुहूर्त
Aaj Ka Meen Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग से धन का आगमन, सरकारी मान-सम्मान व सीनियर संग खास मुलाकात
Aaj Ka Meen Rashifal 24 October 2026: व्याघात योग से धन का आगमन, सरकारी मान-सम्मान व सीनियर संग खास मुलाकात
Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 October 2026: 2nd चंद्रमा से वित्तीय प्रबंधन की चुनौती, ईमानदारी की कमाई को प्राथमिकता व करियर प्लानिंग का समय
Aaj Ka Kumbh Rashifal 24 October 2026: 2nd चंद्रमा से वित्तीय प्रबंधन की चुनौती, ईमानदारी की कमाई को प्राथमिकता व करियर प्लानिंग का समय
Aaj Ka Makar Rashifal 24 October 2026: तीसरे चंद्रमा से साहस में वृद्धि, व्याघात योग से मेहनत का फल व टीम लीडिंग का मौका
Aaj Ka Makar Rashifal 24 October 2026: तीसरे चंद्रमा से साहस में वृद्धि, व्याघात योग से मेहनत का फल व टीम लीडिंग का मौका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
Early Signs Of Termites: लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
लकड़ी का दरवाजा खा रही है दीमक? नोट करें पहचान के 5 शुरुआती संकेत
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
iPhone Duo की 4883mAh बैटरी, फोल्डेबल फोन में कितना मिलेगा बैकअप?
Embed widget