एक्सप्लोरर

Muharram 2025: मुहर्रम कब है? क्यों मनाते हैं? जानें तारीख, महत्व और इतिहास

Muharram 2025 Date: मुहर्रम मुसलमानों के लिए खास दिन होता है. यह हिजरी कैलेंडर के अनुसार साल का पहला त्योहार है, जोकि कर्बला की जंग से जुड़ा है. मुहर्रम को शोक और बलिदान के रूप में मनाया जाता है.

Muharram 2025 Date: मुहर्रम इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का पहला महीना होता है. इसी महीने से इस्लामिक नववर्ष की शुरुआत होती है. इसे इस्लाम के चार पवित्र महीनों में एक माना जाता है. लेकिन इसी के साथ मुहर्रम गम का महीना भी कहा जाता है. इस्लामिक धार्मिक मान्यतानुसार इस महीने युद्ध करना निषिद्ध बताया गया है. मुहर्रम में मुसलमान को अधिक से अधिक अल्लाह की इबादत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. आइए जानते हैं इस साल मुहर्रम कब है?

2025 में मुहर्रम कब (Muharram 2025 Date in India)

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम का त्योहार मुहर्रम महीने की दसवीं तिथि को मनाया जाता है. इस साल मुहर्रम की शुरुआत 27 जून 2025 से होने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में मुहर्रम का त्योहार रविवार 6 जुलाई 2025 को मनाया जा सकता है. हालांकि आधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा चांद नजर आने के बाद ही की जाती है. लेकिन संभावित तिथि के अनुसार 6 जुलाई 2025 को मुहर्रम मनाया जा सकता है.

मुहर्रम महीना है या त्योहर

गैर मुसलमानो को आमतौर पर यह कंफ्यूजन रहती है कि मुहर्रम नए साल का पहला महीना है या फिर यह त्योहार है. बता दें कि मुहर्रम साल का पहला महीना होता है. वहीं मुहर्रम की दसवीं तारीख को आशूरा का दिन कहा जाता है और इसी दिन 'मुहर्रम' मनाया जाता है. आशूरा ऐसा दिन है जब कर्बला की लड़ाई में इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत हुई थी. इसलिए इस त्योहार को दुख, शोक, बलिदान और त्याग के रूप में मनाया जाता है. इसी के साथ मुहर्रम के महीने में अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक घटनाएं भी हुई थी.

मुहर्रम क्यों मनाते हैं

मुहर्रम का त्योहार बकरीद के 20 दिन बाद मनाया जाता है. माना जाता है कि मुहर्रम में ही खुदा के नेक बंदे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी. हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के नवासे थे. हुसैन की याद में ही मुहर्रम पर ताजिया उठाया जाता है और मुस्लिम समुदाय के लोग मातम मनाने है.

ये भी पढ़ें: Islamic New Year 2025: इस्लामिक हिजरी 1447 नववर्ष की शुरुआत कब, मुहर्रम, रमजान, ईद और अन्य मुस्लिम त्योहार की देखें पूरी लिस्ट
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Love Horoscope 16-22 August 2026: मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
मिथुन वाले होंगे लव टेस्ट में पास, कुंभ सहित 3 राशि वालों की होगी परीक्षा ?
Rashifal 16 August 2026: सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
सिंह, तुला को मिलेंगे बिजनेस में फायदे, कर्क-वृश्चिक के लिए चुनौतियां
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान
एक दिन पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, PM मोदी ने लाल किले से कर दिए वही बड़े ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget