एक्सप्लोरर

Safalta Ki Kunji: इन कामों के साथ करें दिन की शुरुआत, सफलता चूमेगी कदम

Safalta Ki Kunji: अच्छी आदतों को अपनाने और अच्छे काम के साथ दिन की शुरुआत करने से ही व्यक्ति को सफलता हासिल होती है. क्योंकि आपकी दिनचर्चा का प्रभाव सफलता पर पड़ता है.

Safalta Ki Kunji Motivational Thoughts in Hindi, Success Life: साधारण या आसान भाषा में कहें तो संघर्ष, परिश्रम और कर्म ही सफलता की कुंजी है. लेकिन सफलता की शुरुआत आपके दिनचर्या के साथ होती है. कहा जाता है कि व्यक्ति के दिन की शुरुआत जैसी होती है, उसका पूरा दिन भी वैसा ही गुजरता है. सफलता की कुंजी भी यही कहती है कि सफलता उसी के हिस्से आती है, जो सफलता को प्राप्त करने के लिए सुबह उठकर अपने कार्यों को गंभीरता से करता है. सफलता को हासिल करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने दिन की शुरुआत कुछ महत्वपूर्ण कामों से करें, जिससे कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए.

इन कामों के साथ करें दिन की शुरुआत

  • सुबह जल्दी उठना- सुबह जल्दी उठना सेहत के लिए बहुत लाभदायक है, यह हम सभी जानते हैं. लेकिन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भी आपको सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए. इससे आप अपने सभी कामों को तय समय पर कर पाएंगे. साथ ही जल्दी उठने से आपको कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक समय मिलेगा.
  • नियमित स्नान करें- सुबह उठने के बाद स्नान जरूर करें. नियमित रूप से स्नान करने पर व्यक्ति स्वस्थ रहता है और अपने कामों को अच्छी तरह से कर पाता है. सुबह उठने के बाद स्नान न करने वाले लोग दिन भर थके-हारे से रहते हैं और उन्हें किसी काम में मन नहीं लगता है. ऐसे लोग सफलता को हासिल नहीं कर पाते हैं.
  • पूजा-पाठ करें- आप चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न रहें. प्रतिदिन पूजा-पाठ जरूर करें. घर से आप जब भी बाहर जाएं, भगवान के समक्ष सिर झुका हाथ जरूर जोड़ें. पूजा करने से मन शांत होता है और मन में सकारात्मक विचारआते हैं.
  • सेहत का रखें ध्यान- सफलता हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है लेकिन सेहत से कभी समझौता न करें. सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से आप कई बीमारियों से घिर सकते हैं और एक रोगी या अस्वस्थ व्यक्ति कभी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता है. इसलिए रोजाना योग करें और स्वस्थ आहार लें.
  • समय का करें सदुपयोग- आपने एक कहावत सुनी होगी कि, जो व्यक्ति वक्त की कदर नहीं करता, वक्त उसकी भी कदर नहीं करता. इसलिए समय का सदुपयोग करना सीखें. समय मूल्यवान है और सफल बनने के लिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Year Ender 2022: साल 2022 में दिवाली पर रहा सूर्य ग्रहण का साया, गोवर्धन पूजा की डेट थी बढ़ी, यहां जानें सब कुछ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
मंडी के भूतनाथ मंदिर में सावन की धूम, राजा के एक सपने ने बदल दिया यहां का इतिहास
मंडी के भूतनाथ मंदिर में सावन की धूम, राजा के एक सपने ने बदल दिया यहां का इतिहास
Kanwar Yatra 2026: सावन में क्यों खास मानी जाती है कांवड़ यात्रा ? महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया रहस्य
सावन में क्यों खास मानी जाती है कांवड़ यात्रा ? महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने बताया रहस्य
Aaj Ka Panchang 28 July 2026: आज कोकिला व्रत पर पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज कोकिला व्रत पर पूजा मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget