एक्सप्लोरर

मानस मंत्र: करतब बायस बेष मराला, बाहर से अच्छे भीतर से कपटी होते हैं कलियुग में पापी

श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की रचना तुलसीदास जी अनन्य भगवद्‌ भक्त के द्वारा की गई है. मानस मंत्र के अर्थ को समझते हुए मानस की कृपा से भवसागर पार करने की शक्ति प्राप्त करते हैं -

रामचरितमानस के बालकाण्ड में तुलसीदास जी अपने अवगुणों को विराम देते हुए रामचरित्र में उतरने की सलाह देते हैं.  जो लोग बाहर से अच्छे बनते हैं और भीतर कपटी होते हैं कलियुग में पापी होते हैं. इसलिए तुलसी बाबा कहते हैं कि राम नाम भजते हुए वेदमार्ग पर रहना चाहिए. 

जे जनमे कलिकाल कराला । 
करतब बायस बेष मराला ⁠।⁠। 
चलत कुपंथ बेद मग छाँड़े । 
कपट कलेवर कलि मल भाँड़े ⁠।⁠। 

जो कठिन यानि कलियुग में जन्मे हैं, जिनकी करनी कौए के समान और वेष हंस के समान है, जो वेदमार्ग को छोड़कर कुमार्ग पर चलते हैं, जो कपट की मूर्ति और कलियुग में पापों के पात्र समान हैं.

बंचक भगत कहाइ राम के । 
किंकर कंचन कोह काम के ⁠।⁠। 
तिन्ह महँ प्रथम रेख जग मोरी । 
धींग धरमध्वज धंधक धोरी ⁠।⁠। 

जो श्री राम जी के भक्त कहला कर लोगों को ठगते हैं, जो धन लोभ, क्रोध और काम के गुलाम हैं और जो झूठ में ही राम-राम भजने  वाले, धर्म की झूठी ध्वजा फहराने वाले दंभी और कपट के धन्धों का बोझ ढोने वाले हैं, संसार के ऐसे लोगों में सबसे पहले मेरी गिनती है. 

जौं अपने अवगुन सब कहऊँ । 
बाढ़इ कथा पार नहिं लहऊँ ⁠।⁠। 
ताते मैं अति अलप बखाने । 
थोरे महुँ जानिहहिं सयाने ⁠।⁠। 

यदि मैं अपने सब अवगुणों को कहने लगूँ तो कथा बहुत बढ़ जायगी और मैं पार नहीं पाऊँगा. इससे मैंने बहुत कम अवगुणों का वर्णन किया है. बुद्धिमान् लोग थोड़े ही में समझ लेंगे.  

समुझि बिबिधि बिधि बिनती मोरी । 
कोउ न कथा सुनि देइहि खोरी ⁠।⁠। 
एतेहु पर करिहहिं जे असंका । 
मोहि ते अधिक ते जड़ मति रंका ⁠।⁠। 

मेरी अनेकों प्रकार की विनती को समझकर, कोई भी इस कथा को सुनकर दोष नहीं देगा. इतने पर भी जो शंका करेंगे, वे तो मुझसे भी अधिक मूर्ख और बुद्धिहीन हैं. 

कबि न होउँ नहिं चतुर कहावउँ । 
मति अनुरूप राम गुन गावउँ ⁠।⁠। 
कहँ रघुपति के चरित अपारा । 
कहँ मति मोरि निरत संसारा ⁠।⁠।

मैं न तो कवि हूँ, न चतुर कहलाता हूँ अपनी बुद्धि के अनुसार श्री राम जी के गुणगान गाता हूँ. कहाँ श्री रघुनाथ जी का अपार चरित्र, कहाँ संसार में आसक्त मेरी बुद्धि.

जेहिं मारुत गिरि मेरु उड़ाहीं । 
कहहु तूल केहि लेखे माहीं ⁠।⁠। 
समुझत अमित राम प्रभुताई । 
करत कथा मन अति कदराई ⁠।⁠। 

जिस हवा से सुमेरु-जैसे पहाड़ उड़ जाते हैं, तो उसके सामने रूई किस गिनती में है. श्री राम जी की असीम प्रभुता को समझकर कथा रचने में मेरा मन बहुत हिचकता है.

दोहा— ⁠

सारद सेस महेस बिधि आगम निगम पुरान ⁠। 
नेति नेति कहि जासु गुन करहिं निरंतर गान ⁠।⁠।⁠

सरस्वती जी, शेष जी, शिव जी, ब्रह्माजी, शास्त्र, वेद और पुराण- ये सब नेति-नेति कहकर यानि पार नहीं पाकर ऐसा नहीं, ऐसा नहीं कहते हुए सदा जिनका गुणगान किया करते हैं. 

सुमिरत सारद आवति धाई, सरस्वती जी ब्रह्म लोक से दौड़ी चली आती है रामचरित के तलाब में डुबकी लगाने

मंगल भवन अमंगल हारी, जीवन में जब हो रहा हो सब अमंगल तो राम नाम जपने से होता है मंगल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 4 July 2026: राहु और चंद्रमा की युति 3 राशियों को देगी कष्ट, ऑफिस में रहें सतर्क, मेष से मीन तक राशिफल
राहु और चंद्रमा की युति 3 राशियों को देगी कष्ट, ऑफिस में रहें सतर्क, मेष से मीन तक राशिफल
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Saturn's Effect: कुंभ, मीन और मेष समेत इन 3 राशियों पर है शनि का साया, कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'छाया दान' के ये अचूक उपाय
Weekly Rashifal 5-11 July 2026: इस सप्ताह 6 राशियों को मिलेगा नौकरी में बड़ा बदलाव, प्रमोशन के बन रहे योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह 6 राशियों को मिलेगा नौकरी में बड़ा बदलाव, प्रमोशन के बन रहे योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
July Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी
July Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी

वीडियोज

Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?
Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
नरेंद्र मोदी स्टेडियम या शाहरुख खान का स्टेडियम, किसमें हैं ज्यादा सुविधाएं? जानें दोनों की खासियत
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget