एक्सप्लोरर

Mohini Ekadashi 2024: क्या मोहिनी एकादशी का व्रत निर्जला रखा जाता है या फलाहार की अनुमति है?

Mohini Ekadashi 2024: आज मोहिनी एकादशी का व्रत है. इस दिन विष्णु जी के मोहिनी रूप की पूजा होती है. अगर आप मोहिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं तो आपको व्रत से जुड़े नियमों के बारे में जरूर जानना चाहिए.

Mohini Ekadashi 2024 Vrat: हिंदू धर्म में हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि का खास महत्व होता है. इस दिन भक्त व्रत रखकर श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु (Vishnu ji) का पूजन करते हैं. ऐसी मान्यता है कि एकादशी व्रत से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कष्ट दूर हो जाते हैं.

वैसे तो हर महीने दो एकादशी तिथि पड़ती है, जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है. बता दें कि आज रविवार 19 मई 2024 को वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) कहा जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने स्त्री रूप धारण किया था. उनके इस रूप को मोहिनी अवतार (Mohini Avatar) कहा जाता है.

व्रत-उपवास के प्रकार (Types of Fast)

एकादशी व्रत के कई नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है. इन्हीं में एक है व्रत रखने से जुड़े नियम. हिंदू धर्म में व्रत रखने के कई नियम हैं. कुछ व्रतों के दौरान सेंधा नमक युक्त भोजन खाने की अनुमति होती हैं, कुछ निराहार, कुछ व्रत आंशिक होते हैं, कुछ फलाहार-जलाहार को कुछ व्रत निर्जला रखे जाते हैं.

शास्त्रों में उपवास के प्रकार कुछ इस तरह से बताए गए हैं जैसे- प्रात: उपवास, अधोपवास, एकाहारोपवास, रसोपवास, फलोपवास, दुग्धोपवास, तक्र उपवास, पूर्णोपवास, लघु उपवास, कठोर उपवास, टूटे उपवास और दीर्घ उपवास आदि.

एकादशी व्रत के नियम (Ekadashi Vrat Rules)

वैसे तो एकादशी का व्रत निर्जला रखा जाता है. लेकिन यदि आप किसी कारण निर्जला व्रत रखने में समर्थ नहीं है तो फलाहार भी किया जा सकता है. वहीं सेहत संबंधी जटिलताएं होने पर भी आप मोहिनी एकादशी पर आंशिक उपवास कर सकते हैं. यानी आप फल, सब्जियां, दूध उत्पाद आदि खा सकते हैं. लेकिन सभी प्रकार के अनाज और विशेषकर चावल खाने की अनुमति एकादशी के दिन किसी को भी नहीं है. इसके साथ ही इस दिन बैंगन और लहसुन-प्याज का भी सेवन न करें.

बता दें कि, ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी का व्रत निर्जला रखा जाता है, इसे निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2024) कहा जाता है, जोकि इस बार 18 जून 2024 को रखा जाएगा. इस दिन व्रतधारी को अन्न-जल ग्रहण करने की अनुमति नहीं होती. सीधे अगले दिन यानी द्वादशी को पारण किया जाता है. इसलिए निर्जला एकादशी में आहार संयम का महत्व है.

ये भी पढ़ें: Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के क्या है नियम, जानिए इस दिन क्या और करें क्या नहीं
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ganesh Chaturthi: घर और ऑफिस की गणेश स्थापना में क्या है बड़ा अंतर? बप्पा को दफ्तर लाते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी बातें
क्या आप भी ऑफिस में बिठाने जा रहे हैं बप्पा? भूलकर भी न करें ये गलतियां, घर से बिल्कुल अलग हैं कार्यस्थल के नियम
Meen Rashifal 6 September 2026: 4थे चंद्रमा से माता से अनबन से बचें, वर्कप्लेस पर करीबी डाल सकते हैं बाधा, आलस्य से टलेंगे ऑर्डर्स
Meen Rashifal 6 September 2026: 4थे चंद्रमा से माता से अनबन से बचें, वर्कप्लेस पर करीबी डाल सकते हैं बाधा, आलस्य से टलेंगे ऑर्डर्स
Kumbh Rashifal 6 September 2026: 5वें चंद्रमा से पढ़ाई में तेज होगी स्मरण शक्ति, सिद्धि व लक्ष्मी योग से कुंभ राशि की बढ़ेगी पैसों की आवक
Kumbh Rashifal 6 September 2026: 5वें चंद्रमा से पढ़ाई में तेज होगी स्मरण शक्ति, सिद्धि व लक्ष्मी योग से कुंभ राशि की बढ़ेगी पैसों की आवक
Dhanu Rashifal 6 September 2026: 7वें चंद्रमा से दांपत्य में बढ़ेगा प्रेम, सिद्धि व लक्ष्मी योग से मिलेगी प्रोजेक्ट हेड की जिम्मेदारी
Dhanu Rashifal 6 September 2026: 7वें चंद्रमा से दांपत्य में बढ़ेगा प्रेम, सिद्धि व लक्ष्मी योग से मिलेगी प्रोजेक्ट हेड की जिम्मेदारी

वीडियोज

Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?
Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget