एक्सप्लोरर

Masik Durga Ashtami 2021: कब है मार्गशीर्ष माह की दुर्गाष्टमी, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और पूजन सामग्री

Masik Durga Ashtami 2021: हर माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मासिक दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक दृष्टि से मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है. ये तिथि मां दुर्गा को समर्पित होती है.

Masik Durga Ashtami 2021: हर माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami 2021) के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक दृष्टि से मासिक दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है. ये तिथि मां दुर्गा को समर्पित होती है. इस दिन मां दुर्गा की उपासना करने का विधान है. इस बार 11 दिसंबर 2021, शनिवार के दिन दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी. ये इस साल की आखिरी मासिक दुर्गाष्टमी है. इस दिन विधिपूर्वक व्रत करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं, और भक्तों के सभी दुख दूर करती हैं. इतना ही नहीं, भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं. आइए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में. 

मासिक दुर्गाष्टमी महत्व  Masik Durgashtami Significance

हर माह में दो अष्टमी पड़ती है. लेकिन शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी के रूप में मनाया जाता है. नवरात्रि के अलावा मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी भी बहुत खास मानी जाती है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन, व्रत और उपासना करने से जीवन की समस्त समस्याएं खुद ही समाप्त हो जाती हैं. साथ ही, हर बाधा से मुक्ति मिलती है. कहते हैं कि मां दुर्गा अपने भक्तों की हर मुसीबत से रक्षा करती है.

दुर्गाष्टमी शुभ मुहूर्त 2021 Durgashtami Shubh Muhurat 2021

मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि प्रारंभ- 10 दिसंबर 2021 दिन शुक्रवार शाम 07 बजकर 09 मिनट से शुरू होकर
मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि समाप्त- 11 दिसंबर 2021 दिन शनिवार शाम 07 बजकर 12 मिनट तक है.

मासिक दुर्गाष्टमी पूजन सामग्री Dugashtami Pujan Samagri

रोली या कुमकुम, दीपक, रुई या बाती, घी, लौंग, कपूर, इलायची, सूखी धूप, मौली(कलावा), नारियल, अक्षत, पान, पूजा की सुपारी, फूल, फल, मिष्ठान, लाल चुनरी, श्रृंगार आदि का एक थाली में रख लें.

दुर्गाष्टमी पूजन विधि Durgaashtami Pujan Vidhi

- सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर और पूजा स्थान की सफाई करें और खुद भी स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें. 

- पूजा करने वाली जगह पर गंगाजल का छिड़काव करें. इसके बाद लकड़ी की चौकी पर लाल आसन बिछाएं और चौकी पर मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें.

- इसके बाद मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. 

- अब उनके समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें. कुमकुम, अक्षत से तिलक करें. मौली, लाल पुष्प, लौंग, कपूर आदि से विधि पूर्वक पूजन करें. 

- पान के ऊपर सुपारी और इलायची रखकर चौकी पर मां दुर्गा के समक्ष रखें. इसके बाद मां दुर्गा को फल और मिष्ठान अर्पित करें. 

- पूजन के दौरान मां दुर्गा का स्मरण करें और दुर्गा चालीसा पाठ करें. 

- मां दु्र्गा के पूजन के बाद मां दुर्गा की आरती करें और पूजन में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Zodiac Sign Compatibility: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की राशि वाले जातकों की जोड़ी होती है कैसी, जानें

Vivah Panchami 2021: विवाह पंचमी पर विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए करें ये कार्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 19-25 July 2026: इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
इन 7 दिनों में वृषभ सहित 6 राशियों के तरक्की के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Aniruddha Vinayaka Chaturthi 2026: 17 जुलाई को विनायक चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और नियम
Badrinath Dham: बद्रीनाथ को 'धरती का बैकुंठ' कहने के पीछे है महादेव का एक बड़ा त्याग, जानिए वो दिलचस्प पौराणिक कथा
बद्रीनाथ को 'धरती का बैकुंठ' कहने के पीछे है महादेव का एक बड़ा त्याग, जानिए वो दिलचस्प पौराणिक कथा
Navgrah Mandir: विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब
विष्णु मंदिरों में क्यों नहीं होती नवग्रह की पूजा? गीता के इस श्लोक में छिपा है जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget