एक्सप्लोरर

Mahima Shani Dev Ki: शनिदेव ने असुरों से युद्ध में भाई यम के बजाय मनु-सतरूपा की बचाई जान, पढ़िए क्या थी वजह

Mahima Shanidev Ki: शनिदेव के कर्मफलदाता बनने पर त्रिदेवों ने पृथ्वी बनाई. दैत्यों के आक्रमण पर संहार में जुटे यम और धरती के पहले मानव मनु-सतरूपा को खतरे में देखकर शनि ने न्याय को चुना.

Mahima Shanidev Ki: दैत्यों का सेनापति व्यक्तगण बेहद महत्वाकांक्षी था. उसकी दैत्यराज बनने की लालसा भांप कर देवराज इंद्र ने उसका लाभ उठाया. त्रिदेवों ने शनिदेव के कर्मफलदाता बनने के बाद जब पृथ्वी का सृजन किया तो यहां के पहले मानव मनु और सतरूपा की उत्पत्ति की. इसके बाद दैत्यगुरु शुक्राचार्य तप के लिए चले गए. मगर शनिदेव से बदला लेने के लिए देवराज ने दैत्यों के सेनापति व्यक्तगण को लोभ देकर पृथ्वी पर आक्रमण के लिए उकसाया. पौराणिक कथाओं के अनुसार इंद्र ने व्यक्तगण को बताया कि अगर पर त्रिदेवों के सृजन मनु और सतरूपा को मार देगा तो पूरे धरतीलोक पर सिर्फ राक्षसों का कब्जा हो जाएगा. ऐसे में दैत्यगुरु की गैरमौजूदगी में उसे धरती का सिंहासन मिल सकेगा.  

देवराज इंद्र के उकसावे में आकर व्यक्तगण ने पृथ्वी पर आक्रमण कर दिया. पौराणिक कथाओं के अनुसार इस समय दैत्यगुरु शुक्राचार्य तप में लीन थे, जिसके चलते उन्हें पता नहीं चला. मगर स्वयं ब्रह्मदेव की कृपा से धरती के पहले मानव मनु और सतरूपा पर आक्रमण करने गए राक्षसों को मुंह की खानी पड़ी. इधर, जब कौए ने शनि देव को बताया कि राक्षसों की सेना धरती की ओर जा रही है तो शनि देव पृथ्वीलोक के लिए निष्कासित अपने बड़े भाई यम की रक्षा के लिए चल दिए. यहां आने पर पता चला कि यम पूरी ताकत से धरती पर मानव जीवन के आधार मनु और सतरूपा को बचाने के लिए राक्षसों से युद्धरत थे. यह देखकर शनि ने भी दैत्यों का संहार शुरू कर दिया.

धर्मसंकट में पड़े शनि, न्याय के लिए भाई को छोड़ा

देवों को पृथ्वी पर यम और मनु-सतरूपा पर संकट देखकर कूच कर दिया, तब तक खुद शुक्राचार्य भी धरती पर आकर युद्ध में शामिल हो गए. इस बीच एक जगह पर असुरों की सेना मनु और सतरूपा पर टूट पड़ी तो दूसरी ओर व्यक्तगण यम को मारने के लिए मायावी तीर उठा चुका था. ऐसे में शनि धर्म संकट में पड़ गए, बड़े भाई यम के प्राण बचाएं या ब्रह़्माजी के सृजन मनु और सतरूपा को, क्योंकि उनसे ही धरती पर मानवजाति का विकास होना था. ऐसे में शनिदेव ने कर्म को प्राथमिकता दी और यम के बजाय मनु और सतरूपा के प्राण बचाए. इधर व्यक्तगण का मायावी बाण लगने से यम धराशायी हो गए. इससे देवताओं में हाहाकार मच गया. मगर शनिदेव अपने दिव्यदंड का आह्वान कर उससे देवताओं से लड़ रहे असुरों का सर्वनाश कर दिया. युद्ध खत्म होने के बाद शनि भाई यम का शव लेकर सूर्यलोक पहुंचे तो समस्य सूर्यलोक समेत सभी देवता शोक में डूब गए.

इन्हें पढ़ें: 

Shaniwar Upaye: शनिवार के दिन ये उपाय करने से शनिदेव होंगे प्रसन्न, चमक उठेगा आपका भाग्य

Saturday Tips: शनिवार के दिन लोहा ही नहीं इन चीजों को खरीदने से भी बचें, वरना नाराज हो सकते हैं शनिदेव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget