एक्सप्लोरर

Mahima Shani Dev Ki: शनिदेव को देवी संध्या ने सूर्य के ताप से किया भस्म, जानिए कैसे बचे दंडनायक

Mahima Shani Dev Ki: दंडनायक शनि देव से पराजित सूर्य देव को बंधक बनाए जाने पर गुस्से से भरी उनकी पत्नी संध्या ने बदला लेने के लिए सूर्य से ही ताप लेकर शनि को भस्म करना चाहा. पढ़िए रोचक कथा

Mahima Shani Dev Ki: शनिदेव के प्रहारों से परास्त हो चुके सूर्यदेव पुत्र यम और इंद्र के साथ काकलोक में बंधक बना दिए गए. अपनी आंखों के सामने अपने पति और देवराज सूर्यदेव की हार से देवी संध्या आक्रोश से भर उठीं. वह बंधक बनाए गए पति और पुत्र की खोज के लिए चोरी चुपके से काकलोक के बंदीगृह में दाखिल हो गईं. वहां उन्होंने सूर्यदेव से शनि का अंत करने के लिए अपने तप को और मारक बनाने के लिए उनका तेज मांगा. सूर्यदेव देवलोक को मुक्त कराने के लिए तेज देने के लिए राजी हो गए. इस बीच भगवान विश्वकर्मा ने महादेव से शनि को दंडनायक स्वरूप से कर्मफलदाता के रूप में लौटाने की प्रार्थना की. साथ ही संध्या को चेताया कि वह शनि के प्रकोप से बचने के लिए उनसे अपने गलत कृत्यों के लिए माफी मांग लें. मगर इस बार भी संध्या ने हठ जारी रखा और पिता को तिरस्कृत करते हुए नजरों से दूर हो जाने की चेतावनी दे डाली. मजबूर होकर विश्वकर्मा कैलाश पर महादेव की शरण में चले गए. 

छाया का रूप धरकर शनिदेव को धोखा दिया
देवलोक जीतने के बाद शनि देव सूर्यलोक को भी अधीन करने के लिए पहुंचे तो वहां उन्हें यम की बहन और सूर्यदेव की पुत्री यमी मिलीं. शनि देव ने उन्हें आश्वास्त किया वह उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे. ऐसे में यमी ने पिता सूर्यदेव और भाई को मुक्त करने की प्रार्थना की तो शनिदेव ने दो टूक इनकार कर दिया. दंडनायक ने कहा कि सभी देवताओं को उनके कर्मों की सजा देकर ही उन्हें मुक्त करेंगे. पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी समय संध्या शनि का अंत करने के लिए छाया की भाव भंगिमा में सामने आ जाती हैं. यह देखकर शनिदेव द्रवित हो उठते हैं. संध्या उन्हें गले लगाने के लिए माता छाया की तरह लाड़ देने का स्वांग रचती हैं. शनि यह देखकर उनकी ओर बढ़ते हैं, लेकिन उसकी वक्त राहु और वाहन काकोल उन्हें  चेतावनी देते हुए रोक देते हैं. वे उन्हें बताते हैं कि यह जरूर कोई साजिश है, ऐसे में शनि को संध्या से दूर ही रहना चाहिए. इस पर शनि कहते हैं कि मां कोई भी हो अगर वह शनि को पुकारेगी तो वह उस तक जरूर जाएंगे. इतना कहकर शनि बाहें फैलाएं संध्या के गले लग जाते हैं, लेकिन संध्या अपना ताप बढ़ाकर उन्हें जलाने लगती हैं, जिसकी पीड़ा से भरकर शनि कराह उठते हैं. वे खुद को संध्या से खुद को छुड़ाने का प्रयास करते हैं,  लेकिन नाकाम रहते हैं. 

असली माता छाया आकर बचाती हैं प्राण
भयंकर ज्वाला में जलते तड़पते शनि को देखकर उसी वक्त संध्या की परछाई  से निकलकर माता छाया शनि को ढक लेती हैं, जिससे संध्या के ताप से लगी आग बुझ जाती है और शनि देव के प्राण बच जाते हैं. यह देखकर संध्या वहां से भागने का प्रयास करती हैं, लेकिन शनि उन्हें रोक लेते हैं. वह उन्हें बताते हैं कि माता छाया से देवी संध्या का गहरा संबंध हैं और उनके जरिए ही उन्हें माता छाया मिलीं, इसलिए वह कभी भी संध्या को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन लगातार साजिश रचने के चलते उन्हें वह हमेशा के लिए दृष्टिबंध कर देते हैं. इस तरह शनिदेव माता छाया की वजह से देवी संध्या के कपट से बच गए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इन्हें भी पढ़ें
Naag Diwali 2021: कब है नाग दिवाली, जानिए पौराणिक कथा और महत्व
Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद लग रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget