एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर घर ले आएं ये 4 पौधे, शिव-पार्वती होंगे प्रसन्न, आर्थिक संकट होगा दूर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन शिव पूजा के अलावा कुछ खास पौधे घर लाना बेहद शुभ माना जाता है, इससे धन, समृद्धि और सुख आता है और परिवार में खुशहाली आती है.

Mahashivratri 2024: धार्मिक ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर आधी रात को भगवान शिव निराकार से साकार रूप में आए थे. इस दिन शिव विशालकाय स्वरूप धारण कर अग्निलिंग में प्रकट हुए थे, इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है.

मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ शिवलिंग में विराजमान होते हैं. एक और मान्यता अनुसार इसी दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ था. 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि है. कहते हैं इस दिन शिव पूजा के अलावा घर में कुछ पौधे लगाने से शंकर-पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है. घर में सुख-समृद्धि आती है, बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं.

महाशिवरात्रि पर घर लाएं 4 पौधे (Mahashivratri Bring 4 plants)

1. बेलपत्र का पौधा - शिव को बेलपत्र सबसे ज्यादा प्रिय है. महाशिवरात्रि के दिन घर में बेलपत्र का पौधा लगाने से पूरे परिवार पर शिव कृपा बरसती है, आर्थिक संकट दूर होता है.

बेलपत्र शिव को क्यों प्रिय है - इस पौधे की उत्पत्ति को लेकर  स्कंद पुराण में कहा गया है एक बार मां पार्वती मंदार पर्वत पर भ्रमण कर रही थी तभी उनकी पसीने की कुछ बूंदे वहां गिरी, कहते हैं उसी से बेल वृक्ष उत्पन्न हुआ. इसमें पार्वती जी का अंश होने से ये शिव को प्रिय है.

2. धतूरा - ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन घर में धतूरे का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है. घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और घर की बरकत बढ़ती है.घर में काले धतूरे का पौधा लगाकर इसकी नियमित पूजा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है. इसके फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से बाधाओं का नाश होता है.

धतूरा शिव को क्यों प्रिय है - जब शिव जी ने समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया था उनका कंठ नील पड़ गया, शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण वह व्याकुल होने लगे. देवताओं ने धूतरा उनके मस्तक पर रख जल चढ़ाया, जिससे उन्हें राहत मिली. धतूरे ने शिव जी की व्याकुलता दूर की इसलिए ही यह शिव जी को बहुत प्रिय हैं.

3. शमी पौधा -  महाशिवरात्रि पर शमी का पौधा जरुर घर में लाएं. ये शनि देव और महादेव दोनों को बहुत प्रिय है. इसे घर पर लगाने से कारोबार और करियर में तरक्की की कामना पूरी होती है. शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से शनि कभी परेशान नहीं करते, शनि दोष से छुटकारा मिलता है.

4. मोगर पौधा -  मोगरे के फूल देवी पार्वती को प्रिय है. महाशिवरात्रि पर इस पौधे को घर में लगाने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है. घर में बरकत का वास होता है. शिव कृपा से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं.

March Festival List 2024: हिंदू कैलेंडर मार्च 2024, जानें पूरे माह के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और ग्रह-गोचर

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कालसर्प दोष पूजा के लिए त्र्यंबकेश्वर क्यों पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु?
कालसर्प दोष पूजा के लिए त्र्यंबकेश्वर क्यों पहुंचते हैं हजारों श्रद्धालु?
Kanwar Yatra 2026: सावन में वायरल हुईं कांवड यात्रा की 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
कांवड यात्रा के बीच वायरल हुईं 2 वीडियो, हर कोई कर रहा चर्चा
Sawan 2026: एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
एक कावड़, चार युग और महान योद्धाओं की शिव साधना
संजय दत्त के पूर्वजों ने कर्बला में दी थी कुर्बानी? जानिए ‘हुसैनी ब्राह्मण’ परिवार की कहानी
क्या संजय दत्त का परिवार है ‘हुसैनी ब्राह्मण’? जानिए कर्बला से जुड़ी अनोखी कहानी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget