एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की सरकार को हिलाना मुश्किल! ज्योतिष से आ रही चौंकाने वाली भविष्यवाणी

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन आज हो रहा है. मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में आज देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

Maharashtra: मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे. महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन विशेष है. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले पंचांग और मुहूर्त देखने की परंपरा रही है. देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं. जिस मुहूर्त में शपथ ग्रहण होगा उसका प्रभाव सरकार के संपूर्ण कार्यकाल पर दिखाई देगा. ज्योतिष की गणना से जिस समय शपथ ली जाएगी उस समय कौन कौन से योग और शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, इनका क्या परिणाम देखने को मिलेगा महाराष्ट्र की नई सरकार जनता के लिए कैसी रहेगी इन सभी प्रश्नों का उत्तर जानते हैं.

महाराष्ट्र की सरकार को कोई नहीं हिला पाएगा!
महाराष्ट्र की सरकार महायुति की सरकार है. जिसमें भाजपा के साथ अन्य राजनैतिक दल भी हैं. शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित महायुति के साथ हैं. यानि ये गठबंधन की सरकार है. जिसमें-

महायुति
भाजपा  132
शिवसेना शिंदे 57
एनसीपी अजित  41


गठबंधन की सरकार को लेकर लोगों में अक्सर ये संशय रहता है कि सरकार कैसे चलेगी. लेकिन यहां पर यदि ज्योतिष के माध्यम से बात करें तो सरकार की सफलता उसके लग्न और योग पर भी निर्भर करती है. 


महाराष्ट्र की सरकार को हिलाना मुश्किल! ज्योतिष से आ रही चौंकाने वाली भविष्यवाणी

5 दिसंबर 2024 के पंचांग के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में देवेंद्र फडणवीस शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे. इस समय पंचांग अनुसार जो स्थिति बन रही है वो इस प्रकार है-

पंचांग (Panchang)
राशि  मकर
दशा चंद्रमा
पक्ष शुक्ल
तिथि पंचमी
नक्षत्र श्रवण-1
योग ध्रुव
करण भाव(बव)
पाया तांबा
गण देव
लग्न स्वामी शुक्र

ध्रुव योग में हो रही शपथ 5 साल कुछ नहीं होगा!
महाराष्ट्र की सरकार ध्रुव योग में बन रही है. जो अत्यंत शुभ योग है. ज्योतिष के ग्रंथ कहते हैं कि ये एक दीर्घायु योग है. यानि लंबे समय तक कायम रहना. इसके साथ ही इस योग में कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है. राजा की शपथ के लिए यह योग उत्तम माना गया है. शपथ ग्रहण के समय लग्न का ध्यान करना आवश्यक माना गया है. 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे वृषभ लग्न बन रहा है, जोकि एक स्थिर लग्न है. योग और लग्न के आधार पर कह सकते हैं कि सरकार स्थिर है और भविष्य में भी कोई खतरा नहीं दिख रहा है.

दिक्कत कहां आ सकती है?
साल 2025 महाराष्ट्र की सरकार के लिए विशेष है. सरकार नई योजना और सुधारों पर खर्च बढ़ा सकती है. नया साल नई सरकार के लिए बहुत व्यस्तताओं वाला रहेगा. धुर्त और कपटी लोगों से सरकार को बचना होगा. ये लोग किसी बड़े विवाद को जन्म दे सकते हैं. किसान और महिलाओं के मामले में विशेष सावधानी बरतनी होगी. क्योंकि सरकार की कुंडली के दशम भाव में शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं. शनि देव जनता के भी कारक है. ये उन लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कठोर मेहनत करते हैं. इसलिए जनता और मेहनत मजदूरी वर्ग के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करना होगा. वर्ष 2025 चूंकि मंगल का साल है. इसलिए मगंल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस करना होगा.

अकं शास्त्र से इसका मूलांक 9 बनता है. जिसका स्वामी मंगल है. इसलिए सरकार के आलस से नहीं पूरे उत्साह से काम करना होगा. सरकार का राजस्व बढ़ेगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे. इसलिए किसी भी योजना पर धन का व्यय बहुत सोच समझकर करना होगा. इसके लिए कुशल प्रबंधन की आवश्यकता पड़ेगी. लग्न में देव गुरु बृहस्पति विराजान होने से यहां पर प्रशासनिक स्तर पर कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए योग्य और कुशल प्रशासनिक अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी. वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो दैत्यों के गुरु हैं. कानून व्यवस्था को लेकर चुनौतियां आ सकती हैं, ग्राउंड पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ध्यान देना होगा. नहीं तो अनावश्यक चिंताएं बनी रहेंगी. नई सरकार संगठित अपराध पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए ठोस रणनीति बना सकती है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए कैसा रहेगा कार्यकाल

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन भर VIP दर्शन पर रोक; अखाड़ा परिषद ने किया फैसले का स्वागत
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Shani Dev: क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
क्या आप जानते हैं शनि देव के गुरु कौन हैं? शिव भक्ति करने वालों को कभी क्यों नहीं सताते सूर्यपुत्र?
Weekly Rashifal 12-18 July 2026: मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल
मकर सहित 4 राशियों की बढ़ सकती है सैलेरी! नई जॉब के ऑफर भी आएंगे, देखें साप्ताहिक राशिफल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget