एक्सप्लोरर

Mahalaya Amavasya 2025: महालया अमावस्या कब है ? जानें डेट और महत्व, पितर और मां दुर्गा दोनों से है खास संबंध

Mahalaya Amavasya 2025: महालया अमावस्या 21 सितंबर 2025 को है. इस दिन पितरों को विदा किया जाता है और माता का आगमन होता है, इसलिए ये अमावस्या बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

Mahalaya Amavasya 2025: महालया अमावस्या पितृ पक्ष के अंत और दुर्गा पूजा की शुरुआत का प्रतीक है. इस साल महालया अमावस्या 21 सितंबर 2025 को है. पितरों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन का खास महत्व है. साथ ही सनातन शास्त्रों में इस तिथि पर  मां दुर्गा धरती पर आगमन के लिए कैलाश पर्वत से विदा लेती हैं

महालया अमावस्या 2025 मुहूर्त

महालया अमावस्या तिथि शुरू - 21 सितंबर 2025, सुबह 12.16

महालया अमावस्या तिथि समाप्त - 22 सितंबर 2025, सुबह 1.23

  • कुतुप मूहूर्त - सुबह 11:50- दोपह 12:38
  • रौहिण मूहूर्त - दोपहर 12:38 - दोपहर 01:27
  • अपराह्न काल - दोपहर 01:27 - दोपहर 03:53

महालया अमावस्या का उपाय

पितरों की पूजा करें और गरीब लोगों को भोजन खिलाएं. रात में दीपदान करें इससे पितरों को अपने लोक लौटने में आसानी होती है.मान्यता है कि इससे पूर्वज प्रसन्न होंगे और हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहेगा.

महालया पर धरती पर होता है माता का आगमन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा अपने परिवार के साथ कैलाश पर्वत से धरती पर आगमन करती हैं और देवी के धरती पर आगमन को ही महालया कहा जाता है. यह वह दिन है जब पितरों का तर्पण किया जाता है, और अगले दिन से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्रि की तैयारी के रूप में मां दुर्गा की मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जाता है और उनकी आँखों में रंग भरा जाता है.

महालया अमावस्या की कथा

महालय अमावस्या की कथा का संबंध प्राचीन हिंदू महाकाव्य महाभारत से माना जाता है. कहा जाता है कि वीर योद्धा कर्ण स्वर्ग पहुंचे तो उन्हें वहां केवल सोना और रत्न ही भोजन के रूप में प्राप्त हुआ. इस पर कर्ण ने आश्चर्य से कारण पूछा तब उन्हें ज्ञात हुआ कि उन्होंने जीवन में अनेक पुण्य कर्म किए, लेकिन अपने पूर्वजों को कभी भोजन या जल अर्पित नहीं किया.

यह जानने के बाद कर्ण ने मृत्यु के देवता यमराज से प्रार्थना की कि उन्हें कुछ समय के लिए पृथ्वी पर लौटने की अनुमति दी जाए ताकि वे अपने पितरों के लिए आवश्यक श्राद्ध और तर्पण कर सकें.

कर्ण की भक्ति और निष्ठा से प्रभावित होकर यमराज ने उन्हें 15 दिन का समय दिया, जिसमें वे अपने पितरों को तर्पण दे सकें. यही काल आगे चलकर पितृ पक्ष कहलाया. इस अवधि में हम अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भोजन, जल और प्रार्थना अर्पित करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

जागृति सोनी बर्सले ने माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. वर्तमान में Abplive.Com में बतौर कंसल्टेंट धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर कार्य कर रही हैं. इन्हें पत्रकारिता में 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. जागृति सोनी बर्सले ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की. इसके बाद इन्होंने राष्ट्रीय और लाइफस्टाइल खबरों के अलावा वीडियो सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर भी लंबे समय तक काम किया है. खाली समय में इन्हें किताबें पढ़ना इन्हें अच्छा लगता है. अध्यात्म में इनकी गहरी रुचि है. लोगों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के लिए ये अपने लेखों के माध्यम से प्रेरित करती रहती हैं. इनका मकसद धर्म और ज्योतिष के वैज्ञानिक पहलुओं से लोगों को अवगत कराना ताकि हजारों साल पुराने इस ज्ञान को दैनिक जीवन में अधिक उपयोगी बनाया जा सके. इन्हें संगीत व धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी शौक है. महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए ये जागरुक भी करती रहती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
Advertisement

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'तुम योद्धा हो, तुम्हें मारने की साजिश... तुम्हारी मां ही सबसे बड़ी दुश्मन...' कैसे AI के इशारे पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा?
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत
'हेमा जी को देखकर और भी तकलीफ होती है...' प्रेयर मीट में धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुईं कंगना कनौत
इडली से लेकर पोहे तक… सुबह का कौन सा नाश्ता गट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा?
इडली से लेकर पोहे तक… सुबह का कौन सा नाश्ता गट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा?
सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट वायरल, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे हाथ रखकर बनाया वीडियो
सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट वायरल, ट्रैक्टर के पहिए के नीचे हाथ रखकर बनाया वीडियो
Winter Fashion Update: सर्दियों में शॉल कैरी करने के बेस्ट स्टाइल्स, हर लुक में आएगी एलिगेंस
Winter Fashion Update: सर्दियों में शॉल कैरी करने के बेस्ट स्टाइल्स, हर लुक में आएगी एलिगेंस
Embed widget