एक्सप्लोरर

महाकुंभ में भगदड़ के बाद जिस मोक्ष की हो रही चर्चा, उसे लेकर धर्म क्या कहता है?

मोक्ष प्राप्ति के लिए व्यक्ति अपने जीवनकाल में कई तरह के जतन करता है. महाकुंभ में भी लोग मोक्ष प्राप्ति की चाह से गंगा स्नान के लिए आते हैं. क्या है मोक्ष, किसे और कैसे मिलता है मोक्ष.

हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्ति की इच्छा हर साधक को होती है. भी चाहते हैं कि जन्म मरण के इस चक्कर से उनको मुक्ति मिले और दोबारा उनको जन्म लेकर इस धरती पर न लौटना पड़े. मोक्ष प्राप्ति के लिए कर्म के अलावा व्यक्ति अपने जीवनकाल में तमाम तरह के जतन करता है. कहा जाता है कि महाकुंभ में अमृत स्नान करने वालों के लिए भी मोक्ष के रास्ते खुल जाते हैं.

हाल ही में महाकुंभ में भगदड़ मची थी जिसमें कई लोगों की मृत्यु हो गई. इस भगदड़ के बाद मोक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं क्या है मोक्ष, सनातन धर्म में इसको लेकर क्या कहा गया है. किन लोगों को मिलता है मोक्ष.

मोक्ष क्या है ?

मोक्ष जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में जाने का नाम है. कर्म ही मोक्ष का आधार है. कर्म का अर्थ है करनी. कहते हैं ना जैसी करनी वैसी भरनी अर्थात अच्छे, ईमानदार, मेहनती काम का फल सदा अच्छा होता है लेकिन अगर इसी कर्म में लेष मात्र भी लोभ, वासना, क्रोध, घृणा का भाव है तो उसका फल नहीं मिलता. मोक्ष प्राप्ति के लिए भी व्यक्ति को इन तमाम चीजों का त्याग करना पड़ता है.

शिव पुराण में मोक्ष

हिमालय से निकली हुई पुण्य सलिला गंगा सौ मुख वाली नदी है. इसके तट पर काशी, प्रयाग आदि पुण्य क्षेत्र हैं. यहां स्नान करने वालों को परमगति प्राप्त होती है. शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति जीवन में श्रद्धा भाव से भगवान बदरीनाथ, केदारनाथ, काशी के दर्शन कर लेता है या फिर मानसरोवर (क्षीर सागर) का पानी पी लेता है, वह जीवन मरण के चक्र से मुक्त हो सकता है.

किन लोगों को मिलता है मोक्ष

न्यायागतधनः कुर्वन्वेदोक्तं विधिवत्क्रमात्। गृहस्थोपि विमुच्येत श्राद्धकृत्सत्यवाक् शुचिः।।

देवी पुराण के इस श्लोक में कहा गया है. जो गृहस्थ इमानदारी से धन कमाता है, बिना अधिकार के किसी का धन नहीं लेता. शास्त्रों में बताई गई विधियों से श्राद्ध कर्म करता हो, हमेशा सत्य बोलता हो. शरीर और मन से पवित्र रहता हो. ऐसा इंसान गृहस्थाश्रम में रहते हुए भी मोक्ष का अधिकारी हो जाता है. ऐसे में यह जरुरी नहीं कि सिर्फ सन्यासी या साधु ही परमगति को प्राप्त कर सकते है.

गीता में मोक्ष

गीता में भी मोक्ष के चार मार्ग बताये गए हैं, जो हैं - कर्मयोग, सांख्ययोग, ज्ञानयोग और भक्तियोग. श्रीकृष्ण कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति का कर्म और आचरण, ज्ञान, योग, ध्यान, भक्ति इत्यादि ही उसे मोक्ष की और ले जा सकती है.

इन कामों से मिलता है मोक्ष

  • जो व्यक्ति नियमित तुलसी की पूजा करता हो या उसे नियमित भगवान विष्णु को अर्पित करता हो, वह आत्मा भी पूर्वजन्म के कर्मों से मुक्त होकर जन्म मृत्यु के चक्र से बाहर निकल आता है.
  • कहते हैं कि जो व्यक्ति एकादशी का व्रत रखता है, उसके न केवल सभी पाप नष्ट हो जाते हैं बल्कि उसे मोक्ष की भी प्राप्ति होती है.
  • गंगा स्नान से व्यक्ति के समस्त पाप धुल जाते हैं और वह मोक्ष की ओर अग्रसर होता है.

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा पढ़ते या सुनते हैं तो जान लें इससे जुड़े नियम, नहीं तो बजरंगवली हो जाते हैं नाराज

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget