एक्सप्लोरर

Shivling Puja: प्रेग्नेंट महिलाओं को शिवलिंग पूजा करनी चाहिए या नहीं? जानें क्या है नियम

Shivling Puja Niyam: शिवलिंग पूजा के लिए शास्त्रों में कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं. अगर आप गर्भवती हैं तो यह जान लें कि इस अवस्था में आपको शिवलिंग पूजा करनी चाहिए या नहीं.जानें क्या कहता है शास्त्र.

Shivling Puja Niyam: गर्भावस्था के दौरान पूजा-पाठ के माध्यम से आध्यात्म से जुड़े रहना शुभ माना जाता है. इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. कहा भी जाता है कि, गर्भवती महिला गर्भावस्था के दौरान जैसा आचरण रखेगी, वैसा ही असर बच्चे पर भी पड़ेगा. इसलिए धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि गर्भवती महिला को पूजा-पाठ में मन लगाना चाहिए, मंत्रोच्चारण करना चाहिए और गीता का पाठ करना चाहिए.

लेकिन बात करें शिवलिंग पूजन की तो, शास्त्रों में शिवलिंग पूजा के कुछ नियम बताए गए हैं, जिसका पालन सभी को करना चाहिए. प्रेग्नेंसी के दौरान देवी-देवताओं की पूजा अवश्य करनी चाहिए. इससे दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. लेकिन बात करें शिवलिंग पूजन की तो, कुछ लोगों का मानना है कि गर्भवती महिला को शिवलिंग पूजा नहीं करनी चाहिए. आइए ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं इस संबंध में क्या कहता है शास्त्र-

गर्भावस्था में शिवलिंग पूजन करना सही या गलत

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास बताते हैं कि, शिवजी की पूजा से भक्तों को हर तरह की समस्या का समाधान मिलता है, सुरक्षा और शांति मिलती है. साथ ही शिवजी की पूजा में अत्यंत कठोर नियमों का पालन भी नहीं करना पड़ता, क्योंकि भोले भंडारी तो भक्ति-भाव से ही प्रसन्न हो जाते हैं. इसलिए गर्भवती महिलाएं शिवलिंग पूजन कर सकती हैं.

आप अपनी सेहत को ध्यान में रखकर सरल विधि से भी शिवलिंग पूजन कर सकती हैं. यदि आप सच्चे मन से एक लोटा शुद्ध जल भी शिवलिंग पर चढ़ा देंगी तो महादेव की कृपा आप पर जरूर बरसेगी. बात करें शास्त्रों की तो, शास्त्रों में गर्भवास्था के दौरान शिवलिंग पूजन करने की कोई मनाही नहीं है.

गर्भावस्था में शिवलिंग पूजन करने के लाभ

  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर के साथ ही मानसिक विचारों में भी बदलाव आते हैं. इस समय महिला कभी अधिक तनाव का अनुभव करती है तो कभी अधिक भावुक हो जाती है. ऐसे में इस समय शिवलिंग पूजन करने से मानसिक शांति मिलेगी, चिंता कम होगी और भावनात्मक विचारों में कमी आएगी.
  • प्रेग्नेंसी के दौरान शिवलिंग पूजन करने से नकारात्मक ऊर्ज का साया भी आपके बच्चे पर नहीं पड़ेगा और ग्रह-दोषों से मुक्ति मिलेगी. इससे मां और बच्चा दोनों की मानसिक और शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी.

इस विधि से करें पूजन

यह स्पष्ट है कि, गर्भवास्था में महिला शिवलिंग पूजन कर सकती है और इसमें किसी तरह की कोई मनाही नहीं है. लेकिन इस अवस्था में आपको पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे- अधिक समय तक खड़े रहकर पूजा न करें. बल्कि आराम से बैठकर पूजा करें. अगर आप जमीन पर बैठने में असमर्थ है तो कुर्सी या छोटी टेबल पर भी बैठकर पूजा कर सकती हैं. प्रेग्नेंसी के दौरान आप बगैर कठिन उपवास या निर्जला व्रत के बिना भी शिवलिंग पर जल चढ़ा सकती हैं. अगर घर से मंदिर दूर हो या मंदिर में अधिक सीढ़िया चढ़नी हो तो आप घर पर भी छोटी सी शिवलिंग स्थापित कर पूजा कर सकती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget