एक्सप्लोरर

Leo Horoscope 2024: सिंह राशि वालों के लिए साल 2024 बनेगा यादगार, जानें वार्षिक राशिफल

Leo Horoscope 2024: यह वर्ष सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है. वर्ष की शुरुआत ही सिंह राशि वालों के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगा. जानते हैं सिंह वार्षिक राशिफल

Singh Rashifal 2024- आपकी इस राशि में स्वतंत्र प्रेम और उदारता विशेष रूप से विद्यमान है. सिंह राशि के इंसान अति-महत्वकांक्षी, उच्चाभिलाषी तथा इनकी आशाएं व अपेक्षाएं अधिक होती हैं तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील भी रहते हैं. अल्पक्रोधी होने के पश्चात् भी इंसान एकाएक उत्तेजित नहीं होकर धैर्य एवं समझ से काम लेता है.

आप प्रसन्नचित रहते हैं परन्तु कभी जरा-सी बात भी उन्हें चुभ जाती है. फिर भी आक्रोश एकाएक उद्घटित नहीं करते. विशेषकर फैमिली के प्रति पूर्ण समर्पण भाव रखने के पश्चात् भी आप कहीं से भी सहानुभूति हासिल नहीं कर पाते इस कारण आप खिन्न भी रहते हैं.
साल 2024 इस राशि के स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए पिछले साल की तुलना में अधिक सफलता देने वाला और सामान्य से बढ़िया रह सकता है, बशर्ते मेहनत की जाए. सेहत और यात्रा के लिहाज़ से इस साल पूरी तरह से सावधान रहते हुए ही आगे बढ़ते रहना होगा.

मई से अगस्त के बीच के समयकाल में लव और रिलेशनशिप के लिहाज़ से कुछ अच्छे एवं बेहतर योग बन रहे हैं, जिनको आप अपनी सुमति से अपने जीवन में अपना सकेंगे. फॅमिली, बिज़नेस, वेल्थ, हेल्थ, प्रोफेशन, जॉब, रिलेशनशिप वगैरह की दृष्टि से साल 2024 आपको कितने उतार चढ़ाव दिखाएगा, आगे और अधिक गहराई से देखते हैं.

बिजनेस और करियर 

  • 18 जनवरी से 11 फरवरी तक शुक्र का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे इस नए साल 2024 में व्यापारियों को ज़्यादा फ़ायदे के लिए पूरे वर्ष कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, तभी कामयाबी प्राप्त होगी.
  • 01 फरवरी से 19 फरवरी तक बुध एकादश भाव से षडाष्टक दोष व 07 मार्च से 25 मार्च तक बुध अष्टम भाव में नीचे होकर विराजित होने से जहां तक बात आपकी फाइनेंसियल प्रोब्लेम्स की है तो साल की पहली छमाही के बाद कुछ बढ़िया समाधान हो सकता है. इन्वेस्टमेंट बड़ा हो या छोटा, निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसिशन लें.
  • सप्तम भाव में शश योग बन रहा जिससे आप यदि एक्सपेरिएंस्ड बिज़नेस पर्सन हैं तो साल 2024 की शुरुआत से ही आपको अपने बिज़नेस  में सीजन से पता चल जाएगा कि साल की पहली छमाही और दूसरी छमाही में कितना बिज़नेस होने वाला है और कितना प्रॉफिट होने वाला है.
  • 01 मई से गुरू का सप्तम भाव से 4-10 का दशम भाव पर रहेगा जिससे मेडिकल, टेक्सटाइल, एजुकेशन, एनीमेशन, इवेंट मैनेजमेंट, फैशन, टूरिज्म रिलेटेड बिज़नेस में औरों से कुछ बेहतर परफॉरमेंस रह सकती है, पर दोगुनी मेहनत करनी होगी.
  • 15 नवम्बर से शनि मार्गी होगे जिससे आपको साल के अंत के महीनों में अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है. 

जॉब और प्रोफेशन 

  • शनि की दशवीं दृष्टि चतुर्थ भाव पर होने से इस नए साल 2024 में वेबसाइट डिजाइनिंग, मीडिया, कस्टम्स और क्लोथिंग, सेल्स और सर्विस बिज़नेस पर्सनल्स फ्री लैंसर्स, सेल्फ एम्प्लॉयड लोगों में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग जोश आएगा और आपको तारीफ़ और तरक्की़ मिलेगी.
  • 05 फरवरी से 15 मार्च तक मंगल षष्ठ भाव में उच्च के रहेगे जिससे अपने सीनियर्स को कुछ नया कर दिखाने में कामयाब होंगे, जिससे आपके बॉस या सुपेरियर्स आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ाएगा.
  • 01 मई से गुरू दशम भाव में विराजित रहेगे जिससे जो लोग इस वर्ष गवर्नमेंट जॉब हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है, बशर्ते प्रयास भरसक रहे.
  • 16 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सूर्य का षष्ठ भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे  कठोर मेहनत करके ही इस साल कुछ हद तक अच्छे रिजल्ट्स पा सकते हैं. जॉब और प्रोफेशन में इस वर्ष आपको कंसंट्रेशन, हार्डवर्क और डेडिकेशन काम में दिखाने ही होंगे, जिससे आपके काम में प्रॉफिट के साथ इनकम की भी बढ़ोतरी हो सके. 

फैमिली, लव और रिलेशनस

  • 30 अप्रैल तक गुरू-राहु का 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे साल 2024 के पहले 4 महीनों में परिवार में खर्च अधिक बढ़ने से मेन्टल डिस्टर्बेंस बना रहेगा. परिवार पर आपका प्रभाव कम रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में सक्षम नहीं रह पाएंगे.
  • 11 फरवरी से 07 मार्च तक शुक्र का सप्तम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा जिससे आपकी बात का नेगेटिव इम्प्रैशन हो सकता है परिवार को भी बिखराव की तरफ़ ले जाए. छोटी-छोटी बहस से लड़ाई-झगड़े बढ़ने की पॉसिबिलिटी है लेकिन सभी मेंबर्स आपस में बैठकर बातचीत के द्वारा समस्या का हल निकाल लेंगे.
  • 30 जून से शनि वक्री रहेगे जिससे मैरिड कपल्स के बीच इस वर्ष आप दोनों के बीच में कुछ टेंशन हो सकती है, जिसकी वजह से सिर्फ ग़लतफहमी हो सकती है. अफवाहों पर तवज्जो़ह अगर नहीं देंगे तो जीवन साथी के साथ, खुशियां लौट आएगी.
  • 19 मई से 12 जून तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाऐगे जिससे फॅमिली लव और रिलेशनशिप के लिहाज़ से अच्छे योग बन रहे हैं.
  • 15 नवम्बर शनि मार्गी होगे जिससे यदि आप अकेले हैं तो साल के तीसरे और आखिरी भाग में आपकी ज़िन्दगी में कोई खास व्यक्ति आएगा जो हो सकता है वह आपके वर्कप्लेस से ही जुड़ा हो, जिससे आपको अट्रैक्शन होने लगेगा, अगर ऐसा हो तो आप शीघ्र ही अपने प्रेम का इज़हार उनसे कर देना. 

छात्रों के लिए 

  • 30 अप्रैल तक गुरू की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से इस साल आपकी क्रिएटिविटी काफ़ी हाई लेवल पर रहेगी जो कि आपको अपनी स्ट्रीम में बहुत चमका सकती है. आप सब जानते हैं कि आपमें कितना कैलिबर है.
  • 1 मई से गुरू का पंचम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे एजुकेशन के लिए ये साल ज्यादा सक्सेसफुल तो नहीं रहने वाला है, पर आप कॉन्फिडेंस से पूरी तरह लबरेज रहेंगे. कॉम्पिटिटिव एक्साम्स में सक्सेस की गारंटी आपकी मेहनत ही दे सकती है.  
  • 01 जून से 12 जुलाई तक मंगल नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे खेल-संसार से जुड़े लोग करियर में इस साल कुछ खास कर सकेंगे. 2024 हायर स्टडीज के लिहाज से पिछले साल की तुलना में कुछ ठीक रह सकता है.
  • किसी नए कोर्स में एडमिशन  के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटिटिव एक्साम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म मार्च, अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर, नवम्बर में सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा.  

हेल्थ और ट्रेवल 

  • इस पूरे साल राहु अष्टम भाव में रहेगे जिससे साल 2024 की शुरुआत में पहले 4 महीनों की बात करें तो आपको कुछ छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण यात्राओं से सामान्य फायदे के योग बन रहे हैं.
  • 1 मई से गुरू का अष्टम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे साल के बीच से लेकर अंत तक जो भी ट्रेवल आप करेंगे, चाहे वह बिज़नेस के लिहाज़ से हो, पढ़ाई लिखाई के लिए हो, एक्साम्स देने के लिए हो या फिर परिवार के साथ हो, प्रॉफिटेबल साबित शायद नहीं हो सकती हैं.
  • षष्ठ भाव के लॉर्ड शनि 30 जून से 15 नवम्बर तक वक्री रहेगे जिससे सेहत के नज़रिए से इस साल डिसीसेस के इलाज में मेडिसिन और इन्वेस्टीगेशन पर कुछ खर्चा अधिक हो सकता है हालांकि आपका स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी बीमारी से भी निजात मिलेगी, पर पूरे परिवार की दृष्टि से देखें तो हॉस्पिटल का काम पड़ता ही रहेगा.
  • 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेगे जिससे पेरेंट्स में किसी एक के अत्यधिक बीमार होने की संभावनाएं बन रही है. 

सावधान रहें- 15 जनवरी से 13 फरवरी तक सूर्य शत्रु राशि मकर व 13 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य शत्रु राशि  कुंभ में रहेगे, 30 जून से 15 नवम्बर तक शनि वक्री रहेगे. 05 अगस्त से 28 अगस्त तक बुध वक्री रहेगे, 09 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू वक्री रहेगे. 

जीवन बदलने वाला क्षण- 31 मार्च से 24 अप्रैल तक शुक्र मीन राशि उच्च के रहेगे, 1 मई से गुरू वृषभ राशि में रहेगे. इस पुरे साल सप्तम भाव में शश योग बनाएगे, 19 मई से 12 जून तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाऐगे.

सिंह राशि वाले जातकों के लिए रत्न, व्रत एवं उपासना 
रत्न :- माणिक्य, लालड़ी, रूबी (कम से कम पांच रति)
व्रत :- रविवार का व्रत. (स्त्रियों के लिए रविवार व्रत/बिना नमक का भोजन करें एवं पौष मास के चार या पांच रविवार व्रत करें, गुड़, ताम्रपात्र, स्वर्ण, तिल आदि का दान करना हितकर रहेगा.)
उपासना :- सूर्य उपासना, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, गायत्री मंत्र का जाप (केवल पुरूषों के लिए), आप नित्य ऊँ घृणी सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें. 

उपाय :- सर्वप्रथम आप लाल वस्त्र धारण करें तत्पश्चात् लाल वस्त्र पर लाल मसूर की दाल से अष्टदल कमल बनाकर उस पर मंगल यंत्र स्थापित करके मूंगें की माला से ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र के जाप करें. मंगलवार का व्रत, हनुमान उपासना, सुन्दरकाण्ड, हनुमान अष्टक पाठ, मंगल चण्डिका स्तोत्र का पाठ करना लाभप्रद रहेगा. साथ ही लाल वस्त्र में मसूर की दाल दान करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त
Ekadashi Paran 2026: आज 2:47 बजे एकादशी खत्म, फिर भी व्रत कल क्यों खोलेंगे?
आज दोपहर 2:47 बजे खत्म होगी एकादशी, फिर भी आज व्रत क्यों नहीं खोल सकते? जानें शास्त्रों का नियम
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget