एक्सप्लोरर

Krishanleela : राधाजी ने इस वजह से बदला श्रीकृष्ण से विवाह का इरादा, जानिए रोचक कथा

कृष्ण और राधा का प्रेम आज भी अमर है, लेकिन दोनों ने एक दूसरे से शादी नहीं की. इसके कई मत हैं, आइए जानते हैं आखिर क्यों राधा और कृष्णजी का विवाह नहीं हो सका.

Krishanleela : गोकुल में महज आठ साल की उम्र में राधाजी के साथ प्रेम लीन कृष्ण का प्यार आज भी अमर है. मगर दोनों के विवाह न होने की वजह कई मायनों में अलग-अलग तरीके से देखी जाती है, कुछ इसे कृष्ण के इनकार का फल मानते हैं तो कुछ राधा की दुश्वारी का दर्द. 

कुछ किवदंती कहती हैं कि राधाजी ने खुद विवाह से इनकार किया. फिर भी राधा और श्रीकृष्ण का प्रेम जीवात्मा और परमात्मा का मिलन है. देवकी पुत्र श्री कृष्ण कुछ समय तक गोकुल में रहे फिर वृंदावन चले गए. कृष्ण राधा से आठ साल की उम्र में मिले थे, इसके बाद वह कभी वृंदावन लौटे नहीं. विवाह की बात पर राधाजी ने खुद यह सोचकर कृष्ण को इनकार कर दिया था कि वह एक ग्वाले की बेटी हैं और कृष्ण का विवाह किसी राजकुमारी से होना चाहिए, क्योंकि वह ग्वाले की बेटी होकर महलों के जीवन के लिए बिल्कुल उपयुक्त नहीं होंगी. 

एक मत यह भी है कि राधा जानती थीं कि लोग भी कृष्ण का विवाह किसी राजकुमारी से ही होता देखना चाहते थे. हालांकि कृष्ण ने राधा को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन राधाजी अपने निश्चय को लेकर दृढ़ थीं. 

एक और व्याख्या कृष्णजी के इनकार को लेकर हैं, जिसके मुताबिक राधा ने एक बार श्रीकृष्ण से पूछा था कि वह उनसे विवाह क्यों नहीं करना चाहते तो कृष्णजी ने उन्हें बताया था कि कोई अपनी ही आत्मा से विवाह कैसे कर सकता है, श्रीकृष्ण ने यह समझाने का प्रयास किया कि वह और राधा एक ही आत्मा हैं, उनका कोई अलग अस्तित्व नहीं है. ऐसे में दोनों का विवाह साथ कैसे संभव है? 

एक मान्यता यह भी है कि श्रीकृष्ण भगवान थे और राधा सामान्य भक्त. ऐसे में भक्त और भगवान के बीच विवाह का सवाल ही नहीं उठता था. कुछ लोग कृष्ण और राधा की सामाजिक परिस्थिति और पृष्ठभूमि को भी एक दूसरे के विपरीत मानते थे.

ब्रह्मावैवर्त पुराण के अनुसार राधाजी और कृष्ण की सेविका श्रीदामा में बहस हो गई तो राधा ने क्रोधित हो कर श्रीदामा को राक्षस बनने का श्राप दे दिया, बदले में श्रीदामा ने भी राधा को श्राप दे दिया कि वह मानव रूप में जन्म लेकर प्रियतम से 100 साल के लिए बिछड़ जाएंगी. तुम्हें फिर श्रीहरि की संगति मिलेगी और गोकुल में लौटेंगी.

इन्हें पढ़ें
Nag Panchami 2021: भगवान शिव के गले में क्यों लपेटे हैं नागराज वासुकी?


Ramayan: सीता ने दिया उपहार तो हनुमानजी ने कर दिए टुकड़े-टुकड़े, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 15 October 2026: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, सुबह नहीं मिला समय तो शाम को कब करें पूजा?
15 अक्टूबर का पंचांग: स्कंदमाता की पूजा और ललिता पंचमी आज, जानें दिल्ली के समय
आज का मीन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से न्यायप्रियता, प्रोडक्शन बढ़ने से आमदनी में उछाल, सौभाग्य योग से नौकरी में तरक्की
आज का मीन राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से न्यायप्रियता, प्रोडक्शन बढ़ने से आमदनी में उछाल, सौभाग्य योग से नौकरी में तरक्की
आज का कुंभ राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से यश और सम्मान, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में सतर्कता, नए प्रोजेक्ट का शानदार अनुभव व प्रेम संबंध उजागर
आज का कुंभ राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से यश और सम्मान, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में सतर्कता, नए प्रोजेक्ट का शानदार अनुभव व प्रेम संबंध उजागर
आज का मकर राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से स्वभाव में चंचलता, डिपार्टमेंटल इंक्वायरी में फेवर का रिजल्ट, सौभाग्य योग से ऑफिस में उत्कृष्ट दिन
आज का मकर राशिफल 15 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से स्वभाव में चंचलता, डिपार्टमेंटल इंक्वायरी में फेवर का रिजल्ट, सौभाग्य योग से ऑफिस में उत्कृष्ट दिन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget