एक्सप्लोरर

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी के मौके पर करें इन 5 चीजों का दान, बरसेगी कृष्ण कृपा!

Janmashtami 2025: 16 अगस्त 2025 शनिवार जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कुछ खास वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. जानिए इस जन्माष्टमी क्या दान करें?

Krishna Janmashtami 2025 Daan: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एकमात्र त्योहार ही नहीं अपितु अपने आप में कृष्ण की लीलाओं को याद दिलाने वाला पर्व भी है. इस साल 16 अगस्त 2025, शनिवार के दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा.

सभी कृष्ण मंदिरों को भव्य रूप से सजाने के साथ झांकियां भी निकाली जाएगी और रात 12 बजे कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा. मान्यता है कि इस दिन कुछ खास वस्तुओं को दान करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है. 

जन्माष्टमी पर करें खास वस्तुओं का दान
धार्मिक और प्रौराणिक कथा के मुताबिक भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है. ये पर्व अंधकार से रोशनी और अधर्म से धर्म का प्रतीक है. इस दिन दान करने से जीवन में दुख और दरिद्रता दूर होती है.

भगवान कृष्ण को प्रिय वस्तुएं जैसे मक्खन, मिश्री, फल, वस्त्र और अनाज का दान करने से कई गुना फल प्राप्त होता है. 

इन चीजों का दान करने से ना केवल घर में सुख समृद्धि आती है, बल्कि मन और मस्तिष्क को शांति भी मिलती है. जन्माष्टमी के मौके पर दान करने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है. दान हमारे जीवन में भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और आशीर्वाद लाता है. आइए जानते हैं जन्माष्टमी के मौके क्या-क्या दान करना चाहिए?

जन्माष्टमी पर अनाज का दान
जन्माष्टमी के मौके पर अनाज का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. अनाज जीवन की मूल जरूरतों में शामिल है. जरूरतमंदों को दान करने से उनकी भूख मिटने के साथ जीवन में स्थिरता और शांति आती है. 

मक्खन और मिश्री का दान
भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन और मिश्री काफी प्रिय है. मक्खन गाय के दूध से बनता है. श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं में मक्खन की भूमिका अहम है. जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन और मिश्री का दान करने से जीवन में खुशहाली आती है.

इसे दान करने से हमारे जीवन में मिठास आने के साथ ही सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है. 

फल या मिठाई का दान
जन्माष्टमी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को फल या मिठाई का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इन चीजों का दान करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है. 

मोर पंख का करें दान
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख काफी प्रिय है. मोर का पंख उनकी सुंदरता और शोभा को बढ़ाता है. जन्माष्टमी के दिन मोर का पंख दान करने से जीवन में नकारात्मकता दूर होने के साथ आध्यात्मिक शुद्धता और मानसिक शांति भी मिलती है.

कपडे़ और चरण पादुका का दान
नए कपड़े और चरण पादुका का दान करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. जन्माष्टमी के दिन नए कपडे़ और चरण पादुका का दान करने से जीवन में शुभता आती है. इन चीजों का दान करने से जीवन में सुख-शांति और आर्थिक संपन्नता के रास्ते खुलते हैं.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
अमेठी का प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां कालिकन धाम: जहां महर्षि च्यवन ने की थी तपस्या, अमृत कुंड पर प्रकट हुई थीं मां कालिका
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
शारदीय नवरात्र आज से शुरू: दिल्ली के झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर मंदिर में उमड़े भक्त; जानें दर्शन का समय, रूट और जरूरी नियम
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
नवरात्रि में 'दिन' पूजे जाते हैं या 'रात'? समझिए व्रत, ऋतु परिवर्तन और 51 शक्तिपीठों की साधना का वैज्ञानिक आधार
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ महासंयोग; जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget