एक्सप्लोरर

Devi Shakti Peeth: जानें उत्तराखंड और हिमाचल में मौजूद नैना देवी शक्तिपीठों का इतिहास, यहां गिरा था मां सती का यह अंग

पति के लिए ऐसे कटु वचन सती सह ना सकी और उन्होंने हवन कुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिया. जब भगवान शिव को इस बारे में पता चला तो वे काफी क्रोधित हुए और गुस्से में उन्होंने रौद्र रूप धारण कर खूब तांडव किया और विध्वंस मचाया. वो सती के शव को लेकर घूमने लगे.

एक बार माता सती के पिता प्रजापति दक्ष ने बड़ा यज्ञ कराया लेकिन उस यज्ञ में उन्होंने माता सती व उनके पति भगवान शिव को न्योता नहीं दिया. फिर भी सती से हठ किया और वो यज्ञ में बिना बुलाए ही जा पहुंचीं. जहां राजा दक्ष ने उनके समक्ष भोलेनाथ को खूब अपमानित किया. पति के लिए ऐसे कटु वचन सती सह ना सकी और उन्होंने हवन कुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिया. जब भगवान शिव को इस बारे में पता चला तो वे काफी क्रोधित हुए और गुस्से में उन्होंने रौद्र रूप धारण कर खूब तांडव किया और विध्वंस मचाया. वो सती के शव को लेकर घूमने लगे. 

भगवान शिव का ऐसा रूप देख देवतागण परेशान हो उठे और फिर उन्होंने भगवान विष्णु से शिव को शांत कराने की प्रार्थना की. तब विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता शरीर के 51 टुकड़े किए और जहां ये टुकड़े गिरे वो शक्तिपीठ कहलाए. इन्हीं में से दो शक्तिपीठ हिमाचल के बिलासपुर और उत्तराखंड के नैनीताल में भी मौजूद है. कहते हैं इन जगहों पर माता सती के नयन गिरे थे इसीलिए ये नैना देवी मंदिर कहलाए. 

नैनीताल शहर में मौजूद है नैना देवी मंदिर

अगर आप नैनीताल घूमने जाएं तो नैनी झील से बिल्कुल सटकर नैना देवी का मंदिर है जो देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक है. कहते हैं इसी जगह पर माता सती का एक नयन गिरा था और उनकी पिंडी स्वरूप में यहां पूजा की जाती है. मान्यता है कि यहां के दर्शन करने से आंखों से संबंधित रोग दूर होते हैं. सिर्फ यही नहीं जिस नैनी झील के किनारे ये मंदिर मौजूद है उस झील में स्नान करने से भी मानसरोवर झील के समान पुण्य मिलता है. इसी झील के नाम पर इस खूबसूरत शहर का नाम नैनीताल पड़ा. यहां देवी नंदा देवी के नाम से विख्यात हैं. नैनीताल आने वाला हर पर्यटक यहां दर्शन करना कभी नहीं भूलता. 

बिलासपुर में भी है नैना देवी का मंदिर

मां सती का एक नयन जहां नैनीताल में गिरा था तो वहीं दूसरा नयन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में. प्राकृतिक खूबसूरती से लबरेज़ ये मंदिर पर्यटकों को सदैव ही अपनी ओर खींचता है. इस मंदिर के पास एक प्राचीन गुफा है जिसे नयना देवी की गुफा ही कहा जाता है. तो वहीं मंदिर से थोड़ी ही दूर एक ताल है जिसकी पौराणिक मान्यता है. चूंकि ये शक्तिपीठ एक पहाड़ी पर स्थित है इसीलिए यहां प्रशासन द्वारा उडनखटोले का भी बंदोबस्त है इसके अलावा माता के मंदिर तक की यात्रा पैदल भी की जा सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
18 अगस्त से अस्त होंगे बुध, Email-WhatsApp पर एक गलती पड़ सकती है भारी, रखें ये सावधानियां
रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget