एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2025: अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ कब, अभी से नोट कर लें पूजा की सामग्री और विधि

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ विवाहित महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है, जिसे कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस साल करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को है.

करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार यह कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को होती है. इस दिन विवाहित स्त्रियां पति की दीर्घायु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रदोय तक निर्जला व्रत रखती हैं.

करवा चौथ 2025 मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Muhurat)

  • करवा चौथ तिथि- शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025
  • चतुर्थी तिथि आरंभ- 9 अक्टूबर रात 10 बजकर 54 मिनट
  • चतुर्थी तिथि समाप्त- 10 अक्टूबर शाम 7 बजकर 38 मिनट
  • पूजा का शुभ मुहूर्त- 10 अक्टूबर शाम 05:57 से 07:11 तक
  • पूजा की कुल अवधि- 1 घंटा 15 मिनट
  • चंद्रोदय का समय- रात करीब 08 बजकर 13 मिनट (शहर के अनुसार समय में कुछ मिनट का अंतर हो सकता है)

करवा चौथ की जरूरी सामग्री (Karwa Chauth 2025 Samagri List)

सरगी के लिए- यह विशेषकर बहूओं को सास द्वारा दिया जाने वाला खास भेंट होता है. इसमें फेनिया, नए वस्त्र, मेवे, श्रृंगार का सामान, शगुन, फल आदि होते हैं.

सोलह श्रृंगार का सामान- मेहंदी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, पायल और अन्य सुहाग का सामान.

पूजा के लिए - करवा (मिट्टी का कलश), दीपक, धूप, बाती, फल, रोली, चंदन, अक्षत, तांबे या पीतल का लोटा, फूल-माला, मिठाई, करवा चौथ कथा की पुस्तक, छलनी, शुद्ध जल, दूध आदि.

कैसे सजाएं पूजा की थाली

करवा चौथ की पूजा के लिए महिला को अपनी थाली की सजावट करनी होती है. इसलिए थाली में पूजा से जुड़ी सारी चीजें रख लें. करवा चौथ की थाली में मिट्टी या आटे से बना दीपक रखें, दीपक में रूई की बाती रखें. करवा के साथ-साथ उसमें पानी का एक कलश भी रखें. थाली में एक छलनी जरूर रखें. इसके अलावा थाली में फूल, मिठाई, कुमकुम और अक्षत भी रखें.

करवा चौथ पूजा विधि (Karwa Chauth 2025 Puja Method)

  • सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और  भगवान की पूजा कर सरगी करें. इसके बाद निर्लजा व्रत का संकल्प लें.
  • शुभ मुहूर्त में शाम के समय करवा माता की पूजा करें. पूजा से पहले सोलह श्रृंगार कर अच्छी तरह तैयार हो जाएं.
  • पूजा के लिए एक वेदी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और करवा माता की तस्वीर स्थापित करें. साथ ही शिव-पार्वती की भी प्रतिमा या तस्वीर की पूजा करें.
  • करवा माता और शिव-पार्वती को धूप, दीप, फल, फूल, प्रसाद, अक्षत, कुमकुम चदन आदि अर्पित कर पूजा करें.
  • माता पार्वती को श्रृंगार का सामान जरूर चढ़ाएं. इसके बाद करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ें या सुनें.
  • रात में चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करें.
  • इसके बाद छलनी से चांद को देखकर और उसी छलनी से पति का चेहरा देखें.
  • इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर और मिठाई खाकर व्रत खोलें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Half Year Horoscope 2026: क्या सिंह राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद? जुलाई के बाद ग्रह दे रहे हैं खास संकेत
सिंह राशि वालों, जुलाई के बाद बदल सकती है आपकी पहचान! जानिए अगले 6 महीनों का भविष्यफल
Ashadha Amavasya 2026: सोमवती और भौमवती अमावस्या में क्या अंतर है, कौन सी अमावस्या है सबसे बड़ी ?
सोमवती और भौमवती अमावस्या में क्या अंतर है, कौन सी अमावस्या है सबसे बड़ी ?
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर बन रहा है ‘शश-महालक्ष्मी’ योग, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
Astro Tips: शनिवार को शराब क्यों नहीं पीने की सलाह दी जाती है? जानिए क्या है कारण
Astro Tips: शनिवार को शराब क्यों नहीं पीने की सलाह दी जाती है? जानिए क्या है कारण

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget