एक्सप्लोरर

Karva Chauth 2021: करवा चौथ व्रत कब है? अभी से एकत्र कर लें पूजन सामग्री, जानें पूजा विधि

Karva Chauth 2021 Date: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. यह पर्व कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को मनाया जाता है. इस बार यह करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर को रखा जायेगा.

Karva Chauth 2021 Pujan Samagri List: हिंदी पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का अति विशिष्ट स्थान है. यह सबसे कठिन व्रतों में से एक है. इस दिन महिलायें पूरे दिन निर्जला और निराहार व्रत रखकर चंदमा का दर्शन करती है उसके बाद विधि विधान से पूजा करती है. तत्पश्चात जल ग्रहण करके व्रत का समापन करती हैं. सुहागिन महिलाएं यह व्रत पति के लंबी आयु और सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए रखती है.

करवा चौथ कब है 2021 (Karwa Chauth 2021 Date and Day)

हिंदी पंचांग के मुताबिक़ करवा चौथ व्रत का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व 24 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को रखा जाएगा. इस तिथि को करवा चौथ के अलावा संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं.

करवा चौथ चंद्रोदय समय: करवा चौथ व्रत में चंद्रमा दर्शन का अति महत्व होता है. बिना चंद्र दर्शन के यह व्रत अधूरा माना जाता है. पंचांग के अनुसार, इस दिन चंद्रमा का उदय रात्रि- 08 बजकर 07 मिनट पर होगा.

करवा चौथ व्रत पूजा-अशुभ मुहूर्त

राहुकाल का समय: करवा चौथ व्रत के दिन अर्थात 24 अक्टूबर को 16:18:41 से 17:43:11 तक राहुकाल रहेगा. इस समय शुभ या मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. क्यों ऐसे में किये गए कार्यों का फल शुभदायक नहीं होता है.

करवा चौथ व्रत पूजा-शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- 11:42:40 से 12:27:43 तक

करवा चौथ व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं को चाहिए कि वे चंदन, शहद, अगरबत्ती, पुष्प,  बिंदी, चुनरी, चूड़ी,  कच्चा दूध, मिठाई, गंगाजल, अक्षत (चावल), सिंदूर, मेहंदी, शक्कर,  शुद्ध घी, दही, महावर, कंघा, बिछुआ, मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन,  शक्कर का बूरा, हल्दी, जल का लोटा, दीपक, रुई, कपूर, गेहूं, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, आठ पूरियों की अठावरी, हलुआ, लकड़ी का आसन, चलनी और दक्षिणा (दान) के लिए पैसे आदि रख लें. पूजा के पहले इस पूजन समाग्रियों से पूजा की थाली जरूर सजा लें.

कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है करवा चौथ, जानिए चंद्रोदय का समय 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026 Niyam: सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
सावन में बाल और नाखून काटना, शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और गरुड़ पुराण के नियम
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
Kanwar Yatra 2026: सावन में दिखी सबसे अनोखी कांवड़, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देख थमे लोगों के कदम; वायरल हुआ वीडियो
सावन में दिखी सबसे अनोखी कांवड़, हनुमान जी की भव्य प्रतिमा देख थमे लोगों के कदम; वायरल हुआ वीडियो
Rin Mukteshwar Mahadev: सावन में ऋण मुक्तेश्वर महादेव जाने से पहले जान लें यह सच, एक बेजुबान की चीख से शुरू हुई थी परंपरा!
सावन में ऋण मुक्तेश्वर महादेव जाने से पहले जान लें यह सच, एक बेजुबान की चीख से शुरू हुई थी परंपरा!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget