एक्सप्लोरर

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन जानें तुलसी पूजा, पूर्णिमा व्रत, दीपदान और दान का विशेष महत्व, होता है शुभ फल दायी

Kartik Purnima 2021: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन स्वर्गलोक से सभी देवी-देवता पृथ्वीलोक पर आते हैं.

Kartik Purnima 2021: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इस दिन स्वर्गलोक से सभी देवी-देवता पृथ्वीलोक पर आते हैं और वाराणसी के गंगा घाट पर स्नान करते हैं. इस दिन देव दिवाली मनाई जाती है. देवों के धरती के आने की खुशी में घाटों को दीयों से रोशन किया जाता है. इतना ही नहीं, इस दिन घर के अंदर और बाहर दीप जलाने के परंपरा है. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर के दिन मनाई जाएगी. इस दिन व्रत, पूजा-पाठ आदि का विशेष महत्व है. इतना ही नहीं, दीप दान और दान आदि का भी बहुत महत्व है. कहते हैं इस दिन दान आदि करने जो पुण्य मिलता है वो इस जन्म और अगले जन्म में भी मिलता है. 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है. तुलसी जी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और कार्तिक मास में तुलसी पूजा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन की गई तुलसी पूजा का फल कई सौ गुना मिलता है. आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पूजा, पूर्णिमा व्रत, दीपदान और दान आदि का क्या महत्व है. 

दीपदानः पुराणों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है. कहते हैं कि इस दिन देवता गंगा घाट पर आकर स्नान करते हैं. धरती पर देवताओं के आने की खुशी में पूरे घाट को दीपों से सजाया जाता है. इसलिए इस दिन दीपदान का विशेष महत्व है. कहते हैं कि इस दिन नदी और तालाब में स्नान करने से समस्त संकटों का नाश होता है. इतना ही नहीं, कर्ज से मुक्ति मिलती है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य गेट पर आम के पत्तों की तोरण बांधे और दीपावली की ही तरह घरों में दीप जलाएं.

तुलसी पूजाः कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी जी के साथ शालीग्राम की भी पूजा की जाती है. इस दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. कहते हैं कि इस दिन तुलसी के आगे दीप जलाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. और घर की दरिद्रता दूर होती है. 

पूर्णिमा का व्रतः कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रख भगवान का स्मरण और चिंतन आदि करने से अग्निष्टोम यज्ञ के समान फल की प्राप्ति होती है. इतना ही नहीं, ये भी मान्यता है कि इस दिन पूर्णिमा का व्रत रखने से सूर्यलोग की प्राप्ति होती है. कहते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा से शुरू करते हुए सभी पूर्णिमा का व्रत करने से सभी मनोकामनाओं की पूरी होती है. 

दान का महत्वः मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपनी सामर्थ्य अनुसार अन्न दान, वस्त्र दान और अन्य जो भी दान कर सकते हैं करना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. 

Kartik Purnima 2021 Upay: कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपके घर में भी हो सकता है सुख-समृद्धि का आगमन, बस कर लें ये उपाय

Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा को क्यों कहते हैं त्रिपुरारी पूर्णिमा जानें शुभ मुहूर्त

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
शादी से पहले हल्दी-उबटन क्यों लगाते हैं? खूबसूरती से आगे है इस रस्म का गहरा अर्थ
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
मीन राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या पूरी होगी आपकी बड़ी इच्छा या बदल जाएगी जिंदगी की दिशा?
Aaj Ka Panchang 23 July 2026: आज गुरुवार के 3 शुभ संयोग, पूजा का शुुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार के 3 शुभ संयोग, पूजा का शुुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Onam 2026: ओणम 2026 में कब ? गणेश उत्सव की तरह 10 दिन चलता है ये पर्व, निभाते हैं अनोखी परंपरा
ओणम 2026 में कब ? गणेश उत्सव की तरह 10 दिन चलता है ये पर्व, निभाते हैं अनोखी परंपरा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget