एक्सप्लोरर

Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी व्रत से मिलती है दुख, दरिद्रता से मुक्ति, जानें ये कथा

Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी का व्रत व्यक्ति को पाप कर्म से मुक्त कर राजयोग, सुख, सौंदर्य और मोक्ष दिलाता है. इस व्रत की विशेष मान्यता है. जानें कामदा एकादशी कब है, इसका महत्व, कथा

Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी का व्रत 19 अप्रैल 2024 को रखा जाएगा. इस व्रत को करने से व्यक्ति राक्षस योनि से मुक्ति पाता है. यह भी माना जाता है कि इस व्रत को करने से आपको स्वर्ग की प्राप्ति होती है. इसे फलदा एकादशी भी कहते हैं.

फलदा का अर्थ है फल की प्राप्ति और शब्द कामदा का अर्थ है कामनाओं को पूरा करने वाली एकादशी. हर एकादशी का अपना विशेष महत्व होता है. कामना एकादशी का व्रत महत्व स्वंय श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था. आइए जानते हैं कामदा एकादशी व्रत कथा और महत्व.

कामदा एकादशी व्रत कथा (Kamada Ekadashi Vrat Katha)

प्राचीन समय में भागीपुर नामक एक नगर था. जहां पुण्डरीक नाम का राजा का राज था. उसके ही राज्य में ललित और ललिता नाम के स्त्री और पुरुष रहते थे. दोनों एक दूसरे से बेहद अटूट प्रेम करते थे. एक बार राजा पुंडरीक की सभा में ललित अन्य कलाकारों के साथ गाना गा रहा था, उसी दौरान ललित, ललिता की याद में खो गया और उसके स्वर बिगड़ गए. वह अशुद्ध गायन करने लगा.

राजा के श्राप से मिली राक्षस योनि

नागराज कर्कोटक ने राजा पुण्डरीक से उसकी शिकायत की. इस पर राजा को भयंकर क्रोध आया और उन्होंने क्रोधवश ललित को श्राप दे दिया - "अरे नीच! तू मेरे सम्मुख गायन करते हुये भी अपनी स्त्री का स्मरण कर रहा है, इससे तू नरभक्षी दैत्य बनकर अपने कर्म का फल भोग." राजा का श्राप के प्रभाव से ललित एक राक्षस बन गया. उसका शरीर आठ योजन का हो गया. मुख विकराल हो गया. उसके नेत्र सूर्य, चन्द्र के समान प्रदीप्त होने लगे. मुंह से आग की भयङ्कर ज्वालायें निकलने लगीं.

श्रृंगी ऋषि ने बताया कामदा एकादशी व्रत का महत्व

इस तरह राक्षस बन जाने पर वह अनेक दुःख भोगने लगा. राक्षस बना ललित घोर वनों में रहते हुए अनेक प्रकार के पाप करने लगा. अपने प्रियतम ललित का ऐसा हाल होने पर ललिता दुःख से व्यथित हो उठी. ललित के उद्धार के लिए विचार करते करते वह एक दिन श्रृंगी ऋषि के आश्रम पहुंची. उसने मुनि को अपने पति के साथ हुई घटना बताई  और इस पाप से मुक्ति दिलाने का उपाय पूछा.

कामनाओं की पूर्ति करता है कामदा एकादशी व्रत

श्रृंगी ऋषि ने ललिता से कहा कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी का नाम कामदा एकादशी है. उसके व्रत करने से प्राणी के सभी मनोरथ शीघ्र ही पूर्ण हो जाते हैं. कामदा एकादशी का व्रत करो, इसके फल से तुम्हारा पति राक्षस योनि से मुक्त हो जाएगा और राजा का श्राप शांत होगा. ललिता ने कामदा एकादशी का विधिपूर्वक व्रत, दान किया. श्रीहरि की कृपा से उसका पति राक्षस योनि से मुक्त हो गया और अपने दिव्य स्वरूप में लौट आया. पहले की भांति ललिता के साथ विहार करने लगा. उसके सारे दुख, दरिद्रता खत्म हो गई. तभी से कामदा एकादशी का व्रत किया जाने लगा.

Ravi Pradosh Vrat 2024: अप्रैल का आखिरी प्रदोष व्रत कब ? नोट कर लें डेट, पूजा मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget