एक्सप्लोरर

July Panchak 2023: जुलाई में पंचक कब ? सावन सोमवार पर भी रहेगा पंचक का साया, जानें कब करें शिव पूजा

July Panchak 2023: पंचक के 5 दिन शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं, इनका पालन न करने वालों को भविष्य में बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं. जानते हैं जुलाई में पंचक कब से लग रहे हैं,

July Panchak 2023: हिंदू धर्म के अनुसार पंचक यानी 5 अशुभ दिन. प्राचीन काल से ही किसी शुभ काम, हवन, यज्ञ, विशेष पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करने से पहले पंचक पर जरुर विचार किया जाता रहा है. पंचक हर महीने आते हैं. पंचक के 5 दिन शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं, इनका पालन न करने वालों को भविष्य में बुरे परिणाम भुगतने पड़ते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में पंचक के कई प्रकार बताए गए हैं, हर पंचक का अपना महत्व होता है. आइए जानते हैं जुलाई में पंचक कब से लग रहे हैं, इस दौरान क्या सावधानियां रखें.

जुलाई पंचक 2023 डेट

जुलाई में पंचक 6 जुलाई 2023, बृहस्पतिवार को दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से शुरू हो रहे हैं और पंचक का समापन 10 जुलाई 2023, सोमवार शाम को 06 बजकर 59 मिनट पर होगा.

जुलाई इन व्रत-त्योहार पर पंचक का साया

जुलाई में गजानन संकष्टी चतुर्थी, सावन का पहला सोमवार और कालाष्टमी व्रत पर पंचक का साया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक में शुभ कार्य नहीं किए जाते लेकिन इस दौरान गणपति और शिव पूजा-पाठ में पंचक मान्य नहीं होता है. पूजा में पंचक का असर नहीं होता, इसलिए बिना झिझक सावन में व्रत-त्योहार मना सकते हैं.

पंचक काल क्या होता है? (What is Panchak?)

ज्योतिष शास्त्र की मानें पंचक हर 27 दिन में आते हैं. पांच नक्षत्रों (धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती) के योग को पंचक कहते हैं. इन पांच दिनों में चंद्रमा इन नक्षत्र के चारों चरणों में भ्रमण करता है, जिससे पंचक काल शुरू होता है.

पंचक में ये काम न करें

  • पंचक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य जैसे शादी, मुंडन या नामकरण नहीं करने चाहिए.
  • पंचक के दौरान घर बन रहा हो तो उस पर छत नहीं डालनी चाहिए.
  • इन दिनों दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए.
  • ऐसा माना जाता है कि पंचक समय में ये काम करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है.

Sawan 2023 Daan: सावन में दान करें ये 6 चीजें, शिवपुराण में बताया है इनका महत्व, मिलेगी खूब तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
विशेष: तुलसीदास ने रामचरितमानस संस्कृत में क्यों नहीं लिखी? जानें दिलचस्प कहानी
Tulsidas Jayanti 2026: सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
सफलता चाहिए तो तुलसीदास जी के ये 5 कोट्स Gen Z के आएंगे काम
Rashifal 19 August 2026: मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मिथुन-कन्या के लिए गेमचेंजर दिन, वृश्चिक को रहना होगा सावधान, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Tulsidas Jayanti 2026: तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं
तुलसीदास जयंती कब ? उनके जीवन से जुड़े रोचक तथ्य क्या आप जानते हैं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget