एक्सप्लोरर

Jaya Kishori: कृष्ण के प्रति अथाह प्रेम के कारण मिली 'किशोरी' की उपाधि, जानिए जया किशोरी के बारे में रोचक बातें

Jaya Kishori: कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी अपने खास अंदाज में भजन गाने और कथा सुनाने को लेकर खूब प्रसिद्ध हैं. भगवान कृष्ण के प्रति अपार प्रेम के कारण उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि प्राप्त हुई है.

Jaya Kishori Biography in Hindi: कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी को आज भला कौन नहीं जानता. जया किशोरी ऐसी कथावाचक हैं, जिन्हें हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. जया किशोरी ने खास अंदाज में भजन गाने और कथा सुनाने से लोगों के बीच खास पहचान बनाई. 

जया किशोरी की प्रसिद्धि देश-विदेश तक फैली है. आपने भी मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी का नाम जरूर सुना होगा या उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर देखे होंगे. जानते हैं जया किशोरी के जीवन से जुड़े रहस्य और उनकी जीवनी के बारे में.

जया किशोरी की जीवनी (Jaya Kishori Biography)

जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के एक छोटे से गांव सुजानगढ़ में हुआ वह गौड़ ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं. जया किशोरी के पिता का नाम राधे श्याम हरितपाल और माता का नाम गीता देवी हरितपाल है. जया किशोरी की एक बहन है जिसका नाम चेतना शर्मा है. जया किशोरी का अभी विवाह नहीं हुआ है. बात करें जया किशोरी की शिक्षा की तो उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की है. इसके साथ ही उन्होंने आध्यात्म का ज्ञान भी प्राप्त किया है.

जया किशोरी का आध्यात्मिक सफर

जया किशोरी को आध्यात्मिक माहौल परिवार से ही मिलना शुरू हो गया. जया किशोरी जब 6-7 साल की थीं, तभी आध्यात्मिक सफर की शुरुआत कर दी. वह बचपन में अपने दादाजी से भगवान कृष्ण की कथा-कहानियां सुना करती थीं. मात्र 9 साल की उम्र में जया किशोरी ने लिंगाष्टकम, शिव तांडव स्त्रोत, मधुराष्टकम्रा, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम् जैसे कई स्त्रोत कंठस्थ याद कर लिए और भजन-गीत गाना शुरू कर दिया.

कैसे मिली किशोरी की उपाधि

जया किशोरी का वास्तिवक नाम जया शर्मा है. जया किशोरी के गुरु का नाम गोविंद राम मिश्रा है. गुरुजी से ही जया शर्मा को ‘किशोरी’ की उपाधि मिली. श्रीकृष्ण के प्रति गहरी आस्था और प्रेम होने के कारण इन्हें किशोरी की उपाधि दी गई और इसके बाद इन्हें जया किशोरी जी के नाम से जाना जाने लगा. हालांकि जया किशोरी खुद को साधारण लड़की मानती है और साध्वी संत कहलाना इन्हें पसंद नहीं.  

जया किशोरी जी के पुरस्कार (Jaya Kishori Award)

  • 2016 में जया किशोरी को ‘आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया.
  • जया किशोरी को फेम इंडिया एशिया पोस्ट सर्वे 2019 यूथ आइकॉन से नवाजा गया.
  • 2021 में जया किशोरी को ‘मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर’ के सम्मान से सम्मानित किया गया.

जया किशोरी के प्रमुख भजन (Jaya Kishori Famous Bhajan)

  • मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है
  • मां बाप को मत भूलना
  • कृष्ण गोविन्द गोविन्द गोपाल नंदलाल
  • इतनी खात्री करवावे ईगो काई लगे
  • सबसे ऊँची प्रेम सगाई
  • हरे कृष्णा हरे कृष्णा हरे रामा हरे रमा
  • राधिका गौरि से
  • गाड़ी में बिठा ले रे बाबा
  • जगत के रंग क्या देखू
  • लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप
  • अच्युतम केस्वाम कृष्ण दामोदरम
  • आज हरी आये विदुर घर

ये भी पढ़ें: Jagadguru Kripalu Ji Maharaj: जानिए जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज के बारे में, जिन्होंने कराया भव्य ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget