एक्सप्लोरर

Janmashtami 2022: कान्हा की 3 अद्भुत बाल लीलाएं, जिसने सबको किया हैरान

Krishna Janmashtami 2022: कान्हा का जन्मोत्सव इस साल 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा. जानते हैं माखन चोर के जीवन की बाल लीलाओं के बारे में.

Krishna Janmashtami 2022: बाल गोपाल के आगमन के लिए मंदिरों में सजावट शुरु हो गई है. कान्हा का जन्मोत्सव इस साल 18 और 19 अगस्त (krishna janmashtami 2022 date) को मनाया जाएगा. श्रीकृष्ण की महिमा निराली है. कान्हा के रूप और उनकी लीलाएं अद्भुत है. भगवान विष्णु के अवतार माने गए श्रीकृष्ण 16 कलाओं से संपन्न हैं.  श्रीकृष्ण के बाल्य काल के नटखट अंदाज और उनकी अनोखी लीलाएं सबका मन मोह लेती हैं. आइए जानते हैं माखन चोर के जीवन की बाल लीलाओं के बारे में.

कारावास में कृष्ण लीला

श्रीकृष्‍ण ने माता देवकी के गर्भ से कंस के कारावास में जन्म लिया था. वासुदेव और देवकी के सात पुत्रों को कंस पहले ही मार चुका था. कंस का वध करने के लिए ही भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया. इनका जन्‍म होते ही जेल के सारे दरवाजे खुल गए और प्रहरेदार गहरी नींद में सो गए. ये बाल गोपाल की ही लीला थी. इसके बाद उनके पिता रातोरात कान्हा को नंदगांव छोड़ आए थे.

पूतना को मारा

बाल गोपाल के जीवित होने की सूचना जब कंस को पता चली तो उसने पूतना नामक राक्षसी को कृष्‍ण का वध करने के लिए भेजा. पूतना ने भेष बदल लिया और अपने वक्ष पर जहर लगाकर कान्हा को दुग्धपान कराने लगी, लेकिन बाल गोपाल की महीमा इतनी अद्भुत है कि उन्हें पूतना का असली रूप पहचान लिया. कान्हा ने पूतना के प्राण खींच ल‌िए. इस तरह कान्हा ने पूतना का वध किया. बाल गोपाल की इस लीला से कई लोग आचंभित थे.

कालिया नाग

कान्हा के बाल लीलाओं की बात आती है तो कालिया नाग का जिक्र जरुर होता है. कंस श्रीकृष्ण को मारने के लिए कई जतन किए. कालिया नाग ने यमुना नदी में डेरा जमा लिया था. कालिया नाग के जहर से यमुना काली पड़ गई थी. इस पानी से पशु-पक्षी की मृत्यु होने लगी थी. एक बार नदी किनारे खेलते हुए कान्हा के द्वारा गेंद यमुना में चली गई. गेंद लाने के लिए कृष्ण नदी में कूद पड़े. कान्हा और कालिया नाग के बीच भयंकर युद्ध हुआ. आखिरकार कालिया नाग को समझ आ गया कि ये कोई आम बालक नहीं है, लिहाजा कालिया नाग कान्हा के सामने नतमस्तक हो गया. कान्हा कालिया नाग के फन पर नाचने लगे.

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर इन 6 मंत्रों से करें कृष्ण को प्रसन्न, जानें किस मंत्र से मिलेगा क्या लाभ

Krishna Janmashtami 2022 Date: 18 या 19 जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी ? यहां जानें, नोट करें सही डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan 2026: सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
Aaj Ka Panchang 23 July 2026: आज गुरुवार के 3 शुभ संयोग, पूजा का शुुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
आज गुरुवार के 3 शुभ संयोग, पूजा का शुुभ मुहूर्त, राशिफल और पूरा पंचांग देखें
Kal Bhairav Temple: इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
इस मंदिर में मिठाई नहीं, प्रसाद में मिलती है राख! जानिए क्या है इसकी धार्मिक मान्यता
Sawan 2026: सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें
सावन में 23 साल बाद महासंयोग, 17 अगस्त का दिन क्यों होगा खास जानें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget