एक्सप्लोरर

Jagannath Rath Yatra 2022: जगन्नाथपुरी रथ यात्रा के इस मजार पर थम जाते हैं पहिए, जानें कारण

Jagannath Puri Rath Yatra 2022: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा हर साल बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली जाती है. हजारों की संख्या में भक्तों इस में भाग लेते हैं.

Jagannath Puri Rath Yatra 2022 halts at majar: जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2022 Puri) 1 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है. इसका समापन 12 जुलाई को होगा. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) का दर्शन करने के लिए पुरी में उपस्थित होते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि एक बार बहन सुभद्रा ने अपने भाइयों से नगर घूमने की इच्छा व्यक्त की. तो उस समय बलराम और कृष्ण (Lord Krishna) ने अपनी बहन सुभद्रा को रथ में बिठाकर नगर भ्रमण कराया था. इस भ्रमण के दौरान वे मौसी गुंडिचा देवी के घर भी 7 दिनों के लिए रुके थे. उसके बाद वहां से आगे यात्रा पूरी (Puri Rath Yatra) करके वापस पुरी आ गए. तभी से रथ यात्रा (Puri Rath Yatra 2022) का शुभारंभ किया गया.

आज भी रथ यात्रा (Rath Yatra) के दौरान रथ 7 दिनों के लिए गुंड़िचा देवी मंदिर पर रोका जाता है. हजारों की संख्या में जुटे भक्त बड़े हर्षोल्लास के साथ रथ को खींचते हैं. ढोल नगाड़े बजाकर नृत्य करते हुए नगर का भ्रमण करते हैं.

कुछ देर के लिए ठहरता है इस मजार पर रथ (Jagannath Puri Rath Yatra 2022 halts at majar)

भक्त और भगवान का रिश्ता अटूट आस्था और विश्वास का होता है. भक्त हमेशा अपने भगवान से बड़ा होता है. यही सिद्ध करने के लिए भगवान जगन्नाथ का रथ (Jagannath Rath Yatra) अपने आप कुछ देर के लिए इस मजार पर रुक जाता है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ का एक मुस्लिम भक्त था. जिसका नाम था सालबेग. वह हमेशा मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन करता था. कुछ कारणवश वह भक्त, इच्छा होते हुए भी दर्शन के लिए मंदिर में नहीं पहुंच सका. श्री जगन्नाथ जी के उस भक्त की मृत्यु के बाद उसकी मजार बनाई गई. रथ यात्रा (Rath Yatra) के दौरान भगवान जगन्नाथ जी का रथ अचानक उस मजार पर रुक गया और कुछ देर के लिए आगे नहीं बढ़ा.

उस समय लोगों ने उस भक्त की आत्मा की शांति के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की. उसके बाद रथ का पहिया आगे बढ़ा. तभी से यह परंपरा है कि हर साल भगवान जगन्नाथ का रथ (Jagannath Rath Yatra) भक्त सालबेग की मजार पर कुछ देर के लिए रोका जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षाबंधन पर सालों बाद बना अद्भुत संयोग, पूरे दिन बहनें बांध सकेंगी राखी; जानें 5 सबसे शुभ चौघड़िया समय
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget