एक्सप्लोरर

Indira Ekadashi 2021: अश्विन मास में किस दिन है इंदिरा एकादशी? इस दिन व्रत कथा सुनने से पितरों को मिलता है मोक्ष

Indira Ekadashi Katha: अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से जानते हैं. ये एकादशी पितृपक्ष (Pitru Paksha) में होती है. इस साल इंदिरा एकादशी 2 अक्टूबर को पड़ेगी.

Indira Ekadashi Vrat Katha: अश्विन मास (Ashwin Month) के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी (Indira Ekadashi) के नाम से जानते हैं. ये एकादशी पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान पड़ती है. इस साल इंदिरा एकादशी 2 अक्टूबर (Indira Ekadashi On 2nd October) को पड़ेगी. धार्मिक दृष्टि से अश्विन महीना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. कहते हैं कि इस दिन व्रत कथा सुनना पुण्यकारी होता है. इस दिन व्रत रखने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इतना ही नहीं, इंदिरा एकादशी के दिन व्रत कथा सुनना जरूरी होता है वरना व्रत अधूरा रह जाता है.

इंदिरा एकादशी 2021 शुभ मुहूर्त (Indira Ekadashi Shubh Muhurat)
एकादशी तिथि प्रारम्भ- 01 अक्टूबर 2021 को 11:03 पीएम
एकादशी तिथि समाप्त- 02 अक्टूबर 2021 को 11:10 पीएम
इंदिरा एकादशी पारण का समय- 03 अक्टूबर 2021 को 06:15 एएम से 08:37 एएम तक

इंदिरा एकादशी व्रत कथा (Indira Ekadashi Vrat katha)
पौराणिक कथा के अनुसार सतयुग में महिष्मति नाम का एक नगर था. इस नगर का राजा इंद्रसेन था, जो कि बहुत ही प्रतापी था. राजा अपनी प्रजा का पालन-पोषण अपनी संतान की तरह ही करता था. इंद्रसेन के राज में किसी को भी किसी तरह की कोई कमी नहीं थी. राजा इंद्रसेन भगवान विष्णु का बहुत बड़ा उपासक था. एक दिन अचानक राजा इंद्रसेन की सभा में नारद मुनि का आगमन हुआ. नारद वहां राजा के पिता का संदेश लेकर पहुंचे थे. राजा के पिता ने इंद्रसेन को संदेश भेजा कि पिछली जन्म में किसी भूल के कारण वह यमकोल में ही हैं. उन्हें यमलोक से मुक्ति के लिए उनके पुत्र को इंदिरा एकादशी का व्रत रखना होगा. ताकि उन्हें मोक्ष मिल सके. 

पिता का ये संदेश सुनकर राजा इंद्रसेन ने नाराद जी से इंदिरा एकादशी के बारे में बताने को कहा. तब नारद जी ने कहा कि यह एकादशी अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है. एकादशी से पूर्व दशमी के दिन पितरों का श्राद्ध करने के बाद एकादशी का व्रत का संकल्प लें. द्वादशी के दिन स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं. इसके बाद ही व्रत खोलें. इस तरह से व्रत रखने पर तुम्हारे पिता को मोक्ष की प्राप्ति होगी और उन्हें भगवान श्री हरि के चरणों में जगह मिलेगी. नाराद मुनि के बताए अनुसार राजा इंद्रसेन ने इंदिरा एकादशी का व्रत रखा. जिसके पुण्य से उनके पिता को मोक्ष की प्राप्ति हुई और वे बैकुंठ चले गए. इंदिरा एकादशी के पुण्य के प्रभाव से राजा इंद्रसेव को भी मृत्यु के बाद बैकुंठ की प्राप्ति हुई. 

Ekadashi In October 2021: अक्टूबर में कब हैं 'इंदिरा एकादशी' और 'पापांकुशा एकादशी' व्रत, जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Indira Ekadashi 2021: पितृ पक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कब है? जानें डेट, तिथि और एकादशी व्रत की कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alia Bhatt के स्लीप हैबिट से Sadhguru हुए हैरान! आपको भी जानना चाहिए नींद और आराम का असली सच
आलिया भट्ट के स्लीप हैबिट से सद्गुरु हुए हैरान! आपको भी जानना चाहिए नींद और आराम का असली सच
Masik Shivratri 2026: वैशाख मासिक शिवरात्रि कल ? इस मुहूर्त में शिव साधना होगी फलदायी
वैशाख मासिक शिवरात्रि कल ? इस मुहूर्त में शिव साधना होगी फलदायी
Happy Poila Baisakh 2026 Wishes: पोईला बैसाख पर दें बंगाली नववर्ष की बधाई, कहें- शुभो नबो बोर्शों
Happy Poila Baisakh 2026 Wishes: पोईला बैसाख पर दें बंगाली नववर्ष की बधाई, कहें- शुभो नबो बोर्शों
Rashifal 15 April 2026: मीन राशि में नीच राजभंग योग बनेगा, सभी 12 राशियों में जानें किसे होगी लाभ, किसे नुकसान
मीन राशि में नीच राजभंग योग बनेगा, सभी 12 राशियों में जानें किसे होगी लाभ, किसे नुकसान

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget