एक्सप्लोरर

Indira Ekadashi 2020: जानें कब पड़ रही है इंदिरा एकादशी, पितृ पक्ष में इस एकादशी का है विशेष महत्व

Indira Ekadashi 2020: पितृ पक्ष चल रहे हैं. पितृ पक्ष में एकादशी का व्रत भी पड़ रहा है. पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का पितृ पक्ष में विशेष महत्व बताया गया है. आइए जानते हैं इंदिरा एकादशी व्रत और पूजा के बारे में.

Indira Ekadashi 2020: एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. पंचांग के अनुसार इस समय आश्विन मास चल रहा है. आश्विन मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी की विशेष मान्यता है, क्योंकि यह एकादशी पितृ पक्ष में पड़ रही है. पितृ पक्ष के दौरान यानि 13 सितंबर 2020 को इंदिरा एकादशी का व्रत है.

इंदिरा एकादशी का व्रत मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है. मान्यता है कि इंदिरा एकादशी व्रत रखने से पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है. इंदिरा एकादशी का व्रत इसीलिए पितृ पक्ष में पितरों की मुक्ति और शांति की कामना से किया जाता हैं. इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु की आर्शीवाद प्राप्त होता है. इंदिरा एकादशी का व्रत सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला भी माना गया है.

इंदिरा एकादशी व्रत कथा इंदिरा एकादशी व्रत में इस कथा को अवश्य सुनना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार सतयुग में इंद्रसेन नाम का एक प्रतापी राजा राज्य करता था. उसके राज्य का नाम महिष्मति था. महिष्मति राज्य में जनता को किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं था. प्रजा सुखपूर्वक रहती थी. राजा इंद्रसेन भगवान विष्णु का परम भक्त था. एक दिन नारद जी इंद्रसेन के दरबार में उपस्थित हुए और राजा को पिता का सदेंश सुनाया. नारद ने राजा को बताया कि उनके पिता यमलोक में हैं. पूर्व जन्म में उनसे कोई गलती हो गई थी जिस कारण वे यमलोक में रहने को विवश हैं. नारद ने राजा को उपाय बताते हुए कहा कि यदि इंद्रसेन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की इंदिरा एकादशी का व्रत रखें तो उन्हें स्वर्ग की प्राप्ति होगी. राजा ने नारद जी से इंदिरा एकादशी के व्रत के बारे में विस्तार से जानकारी देने का आग्रह किया. इस पर नारद जी ने कहा कि एकादशी तिथि से पूर्व दशमी को विधि विधान से पितरों का श्राद्ध करें. और एकादशी की तिथि को व्रत रखें और द्वादशी के दिन भगवान की पूजा के बाद दान आदि का कार्य करने के बाद व्रत का पारण करें. नारद जी ने इंद्रसेन से कहा कि इस तरह से व्रत करने से पिता को स्वर्ग प्राप्त होगा. राजा इंद्रसेन ने नारद के बताए हुए नियमों के अनुसार ही व्रत किया. एकादशी का व्रत रखने के कारण उनके पिता को स्वर्ग प्राप्त हुआ.

इंदिरा एकादशी शुभ मुहूर्त 13 सितंबर 2020: एकादशी तिथि का आरंभ एकादशी तिथि के आरंभ का समय: सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 14 सितंबर 2020: एकादशी तिथि का समापन एकादशी तिथि के समापन का समय: सुबह 03 बजकर 16 मिनट तक इंदिरा एकादशी व्रत पारण का समय: 14 सितंबर को दोपहर 01:30 से दोपहर 03:59 तक

Chanakya Niti: पति और पत्नी के बीच कभी नहीं होगा झगड़ा, चाणक्य की इन बातों पर करें अमल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 27 July 2026: मेष से मीन तक 27 जुलाई 2026, सोमवार को मिथुन व कुंभ राशि वाले रहें सतर्क, वाणी और गुस्से पर रखें संयम
आज का राशिफल, 27 जुलाई 2026 सोमवार को धनु के चंद्रमा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, देखें आज का शुभ चौघड़िया
Kinnar Kailash Yatra 2026: 30 जुलाई से शुरू हो रही किन्नर कैलाश यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से पहले जान लें प्रशासन की ये 5 बड़ी शर्तें
किन्नर कैलाश यात्रा 2026 की तिथि घोषित, जानिए केवल 375 श्रद्धालुओं को ही क्यों मिलेगी अनुमति?
Pradosh Vrat 2026: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, संतान के लिए माना जाता है अशुभ
Pradosh Vrat 2026: इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, संतान के लिए माना जाता है अशुभ
Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के इन नामों का जाप करें, आएगी सुख-समृद्धि
Putrada Ekadashi 2026: भगवान विष्णु के इन नामों का करें जाप, आएगी सुख-समृद्धि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget