एक्सप्लोरर

Indira Ekadashi 2020: पितरों के मोक्ष के लिए करें इंदिरा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

पितृ पक्ष में पड़ने वाले एकादशी को इंदिरा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. पितृ पक्ष में यह इंदिरा एकादशी इस बार 13 सितम्बर दिन रविवार को पड़ रही है.

Indira Ekadashi 2020: पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी 13 तारीख दिन रविवार को पड़ रही है. इस तरह आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है. श्राद्ध पक्ष में पड़ने की वजह से इस एकादशी का एक नाम श्राद्ध एकादशी भी है. इंदिरा एकादशी के पितृ पक्ष में पड़ने की वजह से इसका महत्व और अधिक हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि यदि पूरे विधि-विधान से इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाय तो इस व्रत के प्रभाव से पितरों को शांति मिलती है और उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है. इंदिरा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है. यह है शुभ मुहूर्त: इंदिरा एकादशी का शुभ मुहूर्त इस तरह से है- इंदिरा एकादशी तिथि की शुरुआत 13 सितम्बर को सुबह 04 बजकर 13 मिनट से हो जाएगी. जिसका समापन 14 सितम्बर की सुबह 03 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा. पारण (व्रत ख़त्म करने) का समय: इंदिरा एकादशी का व्रत रखने वाले, 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से लेकर शाम 03 बजकर 27 मिनट तक अपने व्रत का पारण कर सकते हैं. पूजा विधि: इंदिरा एकादशी के तिथि के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देवता को अर्ध्य देना चाहिए. उसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत का संकल्प करना चाहिए. इसके बाद पितरों को याद करते हुए भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर पर गंगाजल, पुष्प, रोली और अक्षत चढ़ाकर भोग लगाना चाहिए. यह ध्यान रखें कि भगवान के भोग में तुलसी की पत्ती जरूर रखना चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु की आरती और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. पूजा करने के बाद पितरों का श्राद्ध करना चाहिए और ब्राह्मणों को दान देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 16-22 August 2026: इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
इस सप्ताह मेष पर मेहरबान रहेगी किस्मत, वृश्चिक सहित 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल
Durva Vinayak Chaturthi 2026: सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
सावन की दूर्वा गणेश चतुर्थी कब है, नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget