एक्सप्लोरर

Navratri 2022: आखिर रात में क्यों नहीं की जाती मंदिर की सफाई, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

Hindu Temple: अगर आप घर में समृद्धि, संपन्नता, यश, वैभव और खुशहाली चाहते हैं तो कभी भी भूलकर भी रात में मंदिर की साफ-सफाई न करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं और घर में कई समस्याएं आ सकती हैं.

Maa Lakshmi: हमारे शास्त्रों में साफ-सफाई को जीवन का अभिन्न हिस्सा माना गया है. कहा जाता है कि किसी स्थान को पवित्र रखना है तो उसकी साफ-सफाई आवश्यक होती है. जब बात मंदिर की पवित्रता की आती है तब भी सफाई को बहुत ज्यादा महत्व दिया जाता है. मंदिर और पूजा गृह को लेकर साफ-सफाई का विशेष महत्व है. माना जाता है कि अगर मंदिर (Temple) साफ न रहे तो वहां देवता वास नहीं करते. इसलिए शास्त्रों में पूजा स्थान की सफाई के कुछ नियम भी बताए गए हैं. ज्योतिष (Astrology) के अनुसार, मंदिर की साफ सफाई कभी भी भूलकर भी रात में नहीं करनी चाहिए. इसके पीछे कई कारण बताए गए हैं. आइए जानते हैं रात में मंदिर की सफाई से क्यों मना किया जाता है...
 
रूठ कर जा सकती हैं मां लक्ष्मी
ऐसी मान्यता है कि रात के वक्त घर या किसी भी जगह की सफाई नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) नाराज हो जाती हैं और उस स्थान को छोड़कर चली जाती हैं. यही बात मंदिर पर भी लागू होती है. माना जाता है कि अगर रात में मंदिर की साफ-सफाई की गई तो धन हानि हो सकती है. एक बार के लिए अगर पौराणिक मान्यताएं न मानें तब भी आपने देखा होगा कि कई मंदिरों में कीमती सामान होते हैं. पहले भी ऐसा हुआ करता था. जब पहले लाइट की इतनी व्यवस्था नहीं थी तो अंधेरे में सफाई करने से ये कीमती चीजें बाहर चली जाती थी. इसलिए रात में मंदिर साफ करने से मना किया जाता रहा है. 
 
रात्रि में आराम करते हैं भगवान
मान्यता यह भी है कि संध्या आरती के बाद भगवान के शयन का समय हो जाता है. ऐसे में अगर भगवान के सोते समय मंदिर की सफाई की जाती है तो उनकी निद्रा खुल जाती है. इसलिए भी संध्या काल के बाद मंदिर की सफाई की मनाही है. कहा जाता है कि अगर भगवान के सोने में विघ्न डाला जाए तो यह उनका अपमान होता है. जो समृद्धि और वैभव में कमी ला सकता है.
 
दीप प्रज्जवलित होने के वक्त भी सफाई की मनाही
मंदिर में संध्या काल में आरती के बाद दीप प्रज्ज्वलित होता रहता है. माना जाता है कि इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है. अब ऐसे में अगर रात में मंदिर की साफ-सफाई की जाती है तो दीया बुझ भी सकता है. इससे समृद्धि में रुकावट आ सकती है.
 
रात में अशुद्ध रहता है मन और शरीर
माना यह भी जाता है कि रात्रि में मन और शरीर अपवित्र होता है. कई बार साफ वस्त्र पहनें बिना ही मंदिर की साफ-सफाई करने लगते हैं. ऐसे में अपवित्रता के कारण घर में शांति नहीं रहती, नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है. इसलिए ज्योतिष में बताया भी गया है कि स्नान कर, साफ कपड़े पहनने के बाद ही मंदिर की साफ-सफाई करनी चाहिए.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Rashifal 20 August 2026: इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा दिन, ऑफिस में मिल सकती है खुशखबरी, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है
Bhadra: 20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम
20 अगस्त को भद्रा का साया! सुबह 8 बजे तक भूलकर भी न करें ये शुभ काम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget