एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2022 Mehndi: मेहंदी के बिना अधूरा है हरतालिका तीज का श्रृंगार, जानें क्या है कारण

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी जरूर लगवाती हैं. पर क्या आप जानती हैं कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है, जो इस दिन महिलाओं को मेहंदी लगाना जरूरी होता है.

Kyu Jaruri Hai Hartalika Teej Par Mehndi Lagana: हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है. यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, क्योंकि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने और पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रखती हैं. इस बार हरतालिका तीज 30 अगस्त को पड़ रही है. मान्यता है कि हरतालिका तीज (Hartalika Teej) के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था. मां पार्वती ने शिव को पति के रूप में पाने के लिए काफी कठिन तपस्या की थी. जिसको देखकर भोले भंडारी ने उन्हें दर्शन दिए और माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया.

बस तभी से हरतालिका तीज का व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन सुहागिन महिलाएं मायके से आए श्रृंगार के सामान से सोलह श्रृंगार करती हैं. सोलह श्रृंगार में मेहंदी का बहुत महत्व होता है इसलिए महिलाएं पूजा से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगवाती हैं. चलिए जानते हैं हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाओं को मेहंदी लगाने के पीछे क्या है कारण.

मेहंदी लगाने के कारण 
हरतालिका तीज पर बिना मेहंदी के महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है. इसके पीछे मान्यता यह है कि मां पार्वती ने मन ही मन भगवान शिव को अपना पति मान लिया था. भोलेनाथ को मनाने के लिए माता पार्वती ने व्रत रखा था और अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी. जब शिव जी ने मां पार्वती के हथेली पर लाल रंग की मेहंदी रची देखी तो वे प्रसन्न हो गए और माता पार्वती को स्वीकार कर लिया.

आस्था के साथ हाथों में रचाती हैं मेहंदी 
कहा जाता है कि मेहंदी सुहाग की निशानियों में से एक है, इसलिए इस दिन कन्याएं और सुहागिन महिलाएं इसी आस्था के साथ हाथों में मेहंदी रचाती हैं कि उनकी भी मनोकामना पूरी होगी. सिर्फ इतना ही नहीं कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना चढ़ता है, पति का उतना ही अधिक प्यार मिलता है इसलिए महिलाएं मेहंदी लगाने के साथ- साथ यह भी सोचती हैं कि मेहंदी का रंग भी खूब चढ़े.

मेहंदी लगाने के फायदे

  • मेहंदी ठंडी होती है इसलिए मेहंदी को सिर, हथेली और तलवों में लगाने से शीतलता महसूस होती है.
  • मेहंदी लगाने से दिमाग शांत रहता है, जिससे चिड़चिड़ापन दूर होता है.
  • मेंहदी की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं. जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
  • मेंहदी की पत्तियों को पीसकर हाथों में लगाने से हाथों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस खत्म हो जाते हैं और वायरल बीमारियों का खतरा दूर होता है.

ये भी पढ़ें :- Hartalika Teej 2022: जुलाई में हरतालिका तीज व्रत कब? पूजा में इन गलतियों से व्रत हो जाएगा व्यर्थ

Hartalika Teej 2022: जुलाई में हरतालिका तीज व्रत कब? पूजा में इन गलतियों से व्रत हो जाएगा व्यर्थ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rashifal 21 August 2026: मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
मकर और धनु वालों के बनेंगे काम, बिजनेस में शुभ संकेत, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त को? ग्रहण और भद्रा के बीच किस दिन बांधी जाएगी राखी
Aaj Ka Panchang 20 August 2026: आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज गुरुवार और मासिक दुर्गाष्टमी का संयोग, देखें मुहूर्त और पूरा पंचांग
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget