एक्सप्लोरर

Hartalika Teej 2020: माता पार्वती ने की थी कठोर तपस्या, तब पूरी हुई थी ये इच्छा

Hartalika Teej 2020: हरतालिका तीज का पर्व 21 अगस्त को मनाया जाएगा. हरतालिका तीज पर महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव की पूजा करती हैं. मान्यता है कि हरतालिका तीज पर की जाने वाली पूजा का विशेष फल प्राप्त होता है. आइए जानते हैं हरतालिका तीज की कथा.

Hartalika Teej 2020: हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. हरतालिका तीज के पर्व पर सुहागिन स्त्रियां व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. वहीं अविवाहित युवतियां मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं. हरतालिका तीज का पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और दिल्ली समेत सभी राज्यों में पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है.

हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में से एक है हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. महिलाएं बिना अन्न और जल ग्रहण किए इस व्रत को पूर्ण करती हैं. मान्यता है कि इस कठिन व्रत को पूरे भक्तिभाव और विधि पूर्वक करने से मनचाहे फल प्राप्त होते हैं. वहीं घर में सुख समृद्धि और शांति आती है. जीवन में आने वाली कठिनाइयों को भी हरतालिका तीज की पूजा दूर करती है. दांपत्य जीवन में यह व्रत खुशियां भरने वाला माना गया है.

हरतालिका तीज की कथा माना जाता है कि हरतालिका तीज के दिन ही भगवान शिव जी ने माता पार्वती को हरतालिका तीज व्रत के बारे में बताया था. एक पौराणिक कथा के अनुसार मां गौरा ने पार्वती के रूप में हिमालय के घर में जन्म लिया था. माता पार्वती बचपन से ही भोलेनाथ को वर के रूप में प्राप्त करना चाहती थीं. माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या आरंभ की. माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए 12 साल तक कठोर तपस्या की. माता पार्वती ने इस तपस्या को बिना अन्न और जल ग्रहण किए पूरी की. एक दिन नारद जी ने माता पार्वती के पिता से कहा कि भगवान विष्णु आपकी पुत्री से विवाह करना चाहते हैं. इस बात से हिमालय राज बहुत प्रसन्न हुए.

नारद ने भगवान विष्णु से कहा कि महाराज हिमालय अपनी पुत्री पार्वती से आपका विवाह करवाना चाहते हैं. नारद की बात सुनकर भगवान विष्णु ने हां कर दी. इसके बाद नारद माता पार्वती के पास गए और कहा उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दिया गया है. इस बात से पार्वती माता को बहुत निराश हुई और वे एक गुप्त स्थान पर चलीं गईं. इस एकांत स्थान पर माता पार्वती ने पुन: तपस्या आरंभ की, क्योंकि वे सिर्फ शिवजी से विवाह करना चाहती थीं. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए माता पार्वती ने मिट्टी के शिवलिंग बनाए. पौराणिक मान्यता के अनुसार उस दिन संयोग से हस्त नक्षत्र में भाद्रपद शुक्ल तृतीया का वह दिन था. इस दिन व्रत रखकर रात्रि जागरण किया और भगवान की स्तुति की. तब भगवान शिव प्रसन्न हुए और मनोकामना पूर्ण होने का वरदान दिया.

Hartalika Teej 2020: कलह और तनाव से मिलेगी मुक्ति, जानें इस दिन की पूजा और व्रत की विधि 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget