एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2023: कैसे शुरू हुई हरियाली तीज की परंपरा, सबसे पहले किसने रखा था यह व्रत

Hariyali Teej 2023: सावन महीने में 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा.  सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बहुत मायने रखता है. इस दिन महिलाएं व्रत रखकर मां पार्वती और शिवजी की पूजा करती हैं.

Hariyali Teej 2023: पंचांग के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है. इस साल शनिवार 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज मनाई जाएगी. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और मां पार्वती-शिवजी की पूजा करती हैं.

सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को कर सकती हैं. इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और योग्य वर मिलता है. इसलिए महिलाओं को हरियाली तीज के पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सबसे पहली बार किसने इस व्रत को रखा था और क्यों. आखिर कैसे शुरू हुई सावन मास में हरियाली तीज व्रत की परंपरा. आइये जानते हैं.

सबसे पहले किसने रखा था हरियाली तीज का व्रत

पौराणिक मान्यता है कि, सबसे पहली बार हरियाली तीज का व्रत राजा हिमालय की पुत्री पार्वती ने रखा था. इस व्रत के प्रभाव से ही उन्हें शिवजी पति के रूप में मिले थे. इसलिए हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के साथ ही कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं.

हरियाली तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं, व्रत रखती हैं और मां गौरी और शंकर जी की पूजा-अराधना करती हैं. महिलाएं हरियाली तीज को एक उत्सव की तरह मनाती हैं. सभी महिलाएं हरी-हरी चूड़ियां, वस्त्र और लहरिया पहनती हैं, भोले और पार्वती के भजन गाए जाते हैं और रात्रि जागरण किया जाता है. इस दिन झूला झूलने की भी परंपरा है.

हरियाली तीज की व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, माता सती का जन्म पर्वत राज हिमालय के घर पार्वती के रूप में हुआ. पार्वती जी भगवान शिव को मन ही मन अपने पति के रूप स्वीकार कर चुकी थीं. जब माता पार्वती विवाह योग्य हुईं, तो उनके पिता हिमालय विवाह के लिए योग्य वर तलाशने लगे. एक दिन नारद मुनि हिमालय राज घर आएं. हिमालय राज ने उन्हें पार्वती के विवाह की चिंता के बारे में बताया. तब नारद मुनि ने उन्हें योग्य वर के रूप में भगवान विष्णु का नाम सुझाया. हिमालय राज ने इसके लिए अपनी ओर से रजामंदी दे दी.

जब माता पार्वती को इस बारे में पता चला तो वह चिंतित हो गईं. क्योंकि वह पहले ही शिवजी को अपने पति रूप में स्वीकार कर चुकी थी. इसलिए वह शिव को पाने के लिए एकांत वन में जाकर तपस्या करने लगी. पार्वती ने रेत से शिवलिंग बनाया और तपस्या करने लगी. कहा जाता है कि माता पार्वती ने सावन माह में शिवजी को पाने के लिए तपस्या की थी. माता पार्वती की कठोर तपस्या से शिवजी ने उन्हें दर्शन दिए और साथ ही इच्छा पूर्ण होने का आशीर्वाद भी दिया. बाद में पर्वत राज हिमालय भी पार्वती और शिवजी के विवाह के लिए तैयार हो गए और इसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह संपन्न हुआ. इसके बाद से ही हर साल सावन महीने में हरियाली तीज मनाया जाने लगा.

ये भी पढ़ें: Astrology Tips: क्या करें जब घर पर खुद उग जाए पीपल का नन्हा पौधा, जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shukrawar Upay: 14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
14 अगस्त शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा कैसे करें? जान लें शाम के 5 खास उपाय
Rashifal 14 August 2026: कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
कर्क वालों की इस चतुराई से बनेंगे काम, तुला वाले खर्च पर लगाम लगाएं, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
Third Sawan Somwar 2026: सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग
सावन शिवरात्रि के बाद 17 अगस्त शिव पूजा का सबसे दुर्लभ दिन, बन रहा महासंयोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget