एक्सप्लोरर

Hariyali Teej 2022 Moon Time: हरियाली तीज व्रत चांद दर्शन के बिना रहेगा अधूरा, जानें आज चंद्रोदय का समय

Hariyali Teej 2022 Chandrodaya Time: हरियाली तीज की पूजा के बाद चांद दर्शन के बिना व्रत अधूरा माना जाता है. ऐसे में आइये जानें दिल्ली, नोएडा, बिहार समेत अन्य प्रमुख शहरों में आज चंद्रोदय का समय.

Sawan Hariyali Teej 2022 Chandrodaya Time: आज हरियाली तीज व्रत है. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्यायें निर्जला व्रत रखती हैं. व्रत में शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की विधि –विधान पूर्वक पूजा करती हैं. पूजा के दौरान महिलाएं 16 श्रृंगार की वस्तुएं मां पार्वती को अर्पित करती हैं.पूजा के बाद व्रती चांद का दर्शन करती हैं तथा उन्हें अर्घ्य प्रदान करती हैं. तब हरियाली व्रत पूरा होता है. उसके बाद ही कुछ ग्रहण करती है. चूँकि बिना चांद दर्शन के व्रत पूरा नहीं माना जाता है. इसलिए आज का चंद्रोदय कब होगा? आइये जानें.  

हरियाली तीज व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज का व्रत हर साल श्रावण शुक्ल तृतीया को रखा जाता है. इस व्रत को सिंघाड़ा तीज, मधु सर्वा जयंती नाम से भी जाना जाता है. आज हरियाली तीज व्रत के दिन रवि योग समेत तीन विशेष योग का निर्माण हो रहा है. 31 जुलाई यानी आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 4 मिनट तक रवि योग रहेगा. इस दौरान पूजा के लिए दो खास मुहूर्त रहेंगे. पहला मुहूर्त, सुबह 6.30 से 08.33 तक रहेगा और प्रदोष काल में दूसरा मुहूर्त 6:33 से रात 8:51 तक रहेगा.

आज हरियाली तीज पर चंद्रोदय का समय

  • चंद्रोदय का समय: 07:45 AM
  • चंद्रास्त का समय : 09:07 PM
  • चन्द्र राशि– सिंह

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजीत मुहूर्त 12:00 PM से 12:54 PM तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:43 PM से 03:37 PM तक रहेगा.

हरियाली तीज व्रत का महत्व

हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं निर्जला व्रत रखती हैं. सुहागिन महिलाएं सुखी वैववाहिक जीवन, अखंड सौभाग्य और पति के दीर्घायु की कामना से माता पार्वती की पूजा करती हैं, वहीं कुंवारी कन्याएं अपने मनचाहे वर की कामना से यह व्रत करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि जिस प्रकार से माता पार्वती को भगवान शिव मनचाहे वर के रूप में प्राप्त हुए थे, ठीक उसी प्रकार कुंवारी कन्याओं को भी माता पार्वती और शिव जी की कृपा से मनचाहा वर प्राप्त होगा.

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Mangal Drishti 2026: सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget