एक्सप्लोरर

Hanuman Ji Worship Tips: मंगलवार के दिन इन दो कार्यों से ही प्रसन्न हो जाएंगे संकट मोचन हनुमान, सिंदूर चमकाएगा किस्मत

Hanuman Ji Puja Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं.

Hanuman Ji Puja Upay: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं. संकटमोचन हनुमान ही एक मात्र ऐसे देवता हैं, जो हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहते हैं. यही कारण है कि उन्हें सच्चे मन से याद करने पर वे भक्तों के पास दौड़े चले आते हैं. पूजा-पाठ और व्रत के अलावा और भी कई कार्य हैं, जिनसे बजरंग बली को बहुत जल्द प्रसन्न किया जा सकता है. 

मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से हनुमत कृपा बरसने लगती है. इसलिए मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को वे चीजें अर्पित करें जो उन्हें प्रिय है. इन्हीं चीजों में से एक है सिंदूर. मान्यता है कि सिंदूर हनुमान जी को बेहद प्रिय है. आइए जानते हैं हनुमान जी को सिंदूर के अलावा और कैसे प्रसन्न किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ेंः Shattila Ekadashi 2022: षटतिला एकादशी के दिन व्रत रखने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, पालन करने से पूर्ण होगा व्रत

1. सिंदूर- मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा में उनकी सबसे प्रिय चीज यानी सिंदूर चढ़ाने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनचाही मुरादें पूरी करते हैं. इसलिए अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आज के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर का चोला, चमेली का तेल, लाल फूल, लाल लंगोट और प्रसाद में बूंदी या लड्डू अवश्य चढ़ाएं. 

2. पान-  मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा चढ़ाएं. इससे न सिर्फ सभी संकटों से छुटकारा मिलता है. बल्कि जीवन से जुड़ी हर मनोकामना पूरी होती है.  

3. लाल रंग के फूल और बूंदी का प्रसाद- मंगलवार के दिन स्नान-ध्यान करके उनकी पूजा में लाल रंग के फूल और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें. ऐसा करने से भक्तों के जीवन से सभी  समस्याओं का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ेंः Astrology Sleeping Tips: चैन की नींद सोने के लिए ज्योतिष के ये उपाय हैं बहुत चमत्कारी, करते ही दूर होती है नींद की समस्या

4. सुंदरकांड का पाठ- मान्यता है कि हनुमान चालीसा के पाठ की तरह श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ भी बहुत शुभ फलदायक है. आज के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़ा बड़ा से बड़ा संकट पलक झपकते दूर हो जाता है.  

5. लाल रंग का ध्वज- मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग का ध्वज फहराने से सोचे हुए कार्य जल्द पूरे हो जाते हैं. साथ ही, कोर्ट कचहरी के मामलों में भी जल्द सफलता मिलती है.  

6. अगर मन की शांति चाहते हैं तो घर में हनुमान जी की ध्यान मुद्रा वाली तस्वीर लगाकर नियमित रूप से साधना करें. ऐसा करने से आपकी कृपाएं शीघ्र दूर होंगी. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रिश्ता टूटने से बचाना है तो आशुतोष राणा का यह ‘गोल्डन रूल’ अभी जान लीजिए, खोल देगा आपकी आंखें
Exclusive: रिश्ता टूटने से बचाना है तो आशुतोष राणा का यह ‘गोल्डन रूल’ अभी जान लीजिए, खोल देगा आपकी आंखें
Amarnath Yatra 2026: पहले दल के रवाना होते ही गूंजे 'बम बम भोले', श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह और अटूट विश्वास
पहले दल के रवाना होते ही गूंजे 'बम बम भोले', श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह और अटूट विश्वास
July Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी
July Masik Shivratri 2026: भगवान शिव को चढ़ाएं ये 5 चीजें, नहीं होगी धन की कमी
Majhighariani Temple: ओडिशा के माँ माझीघरियानी मंदिर में ₹1.26 करोड़ का दान, नौ देशों की विदेशी मुद्राएं भी मिलीं
ओडिशा के माँ माझीघरियानी मंदिर में ₹1.26 करोड़ का दान, नौ देशों की विदेशी मुद्राएं भी मिलीं

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
'होर्मुज से टोल का ख्याल निकाल दे ईरान, बड़ा सोचे...', दोहा में हुई बातचीत में अमेरिका ने तेहरान को समझाया
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
चंपत राय-अनिल मिश्रा ट्रस्ट में रहेंगे या नहीं? इस्तीफे पर होगी वोटिंग; दो तिहाई लोगों की जरूरत
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
'भारत गंदा, वहां होती तो...', ये क्या बोल गईं इंदिरा नूई, चीन की खूब की तारीफ, मचा बवाल
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
Explained: 30 दिन जेल में रहे तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! बीजेपी सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
30 दिन जेल हुई तो PM-CM की 'कुर्सी' जाएगी! सरकार कानून लाने पर क्यों तुली, विपक्ष के तर्क क्या?
EV Charging: आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
आपका घर EV चार्जिंग के लिए फिट है या नहीं, कार खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
Childhood Trauma: माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
माइग्रेन से लेकर गंभीर बीमारियों तक... जानें बचपन की तकलीफें आपको कैसे कर सकती हैं परेशान?
Embed widget