एक्सप्लोरर

Hal Shashti Vrat 2025: ऊब छठ पर जानें भगवान बलराम का रहस्य! व्रत कथा से कैसे मिलेगा मोक्ष?

Hal Shashti Vrat 2025: कृष्ण पक्ष की छठ को ही ऊब छठ, चन्दन षष्ठी और बलराम जयंती के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का जन्म हुआ था. जानें इस खास दिन का महत्व.

Hal Shashti Vrat 2025: भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की छठ (षष्ठी तिथि) को ही ऊब छठ कहा जाता है. ऊब छठ को चन्दन षष्ठी, चानन छठ और चंद्र छठ के नाम से भी जाना जाता है.

वहीं देश के कई राज्यों में इस दिन को हलषष्ठी के रूप में भी मानते है. माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का जन्म हुआ था और उनका शस्त्र हल था, इसलिए इस दिन को हलषष्ठी भी कहा जाता है.

वहीं कई जगह इस दिन को चंदन षष्ठी के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है. श्री लक्ष्मीनारायण एस्ट्रो सॉल्यूशन अजमेर की निदेशिका ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम का जन्म दिवस (चंद्र षष्ठी पर्व) 14 अगस्त को ऊब छठ के रूप में मनाया जाएगा.

ऊब छठ पूजा विधि 
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि महिलाएं और युवतियां पूरे दिन उपवास रख, शाम को दुबारा नहाती है. फिर नए कपड़े पहन कर मंदिर जा वहां भजन करती हैं.

इस दिन कुछ लोग अपने इष्ट के साथ-साथ लक्ष्मी जी और और गणेश जी की भी पूजा करते है.

ऊब छठ में चांद का महत्व
जिसके बाद वह भगवान को कुमकुम और चन्दन से तिलक कर सिक्का ,फल, फूल , सुपारी अक्षत अर्पित करते है. फिर ऊब छट व्रत और गणेशजी की कहानी सुनने के बाद भी पानी नहीं पी सकते, जब तक चांद न दिख जाए.

चांद दिखने के बाद चांद को जल के छींटे देकर कुमकुम, चन्दन, मोली, अक्षत चढ़ाकर भोग अर्पित कर अर्ध्य दिया जाता है.

ऊब छठ नियम
ऊब छठ के व्रत का नियम है कि जब तक चांद नहीं दिखेगा तब तक महिलाओं को खड़े रहना पड़ता है. व्रती मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना करके परिवार के सुख-समृद्धि की कामना करती हैं और खड़े रहकर पौराणिक कथाओं का श्रवण करती हैं.

इसके बाद एक ही जगह खड़े होकर परिक्रमा करे के व्रत खोला जाता है. लोग व्रत खोलते समय अपने रिवाज के अनुसार नमक वाला या बिना नमक का खाना खाते है.

षष्ठी तिथि
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार, षष्ठी तिथि 14 अगस्त को सुबह 4:23 बजे शुरू से होगी और 15 अगस्त को सुबह 2:07 बजे तक खत्म होगी.

कोई भी व्रत उदया तिथि के आधार पर रखा जाता है, इसलिए हलषष्ठी 14 अगस्त को मनाई जाएगी. यह त्योहार रक्षाबंधन के 6 दिन बाद और जन्माष्टमी से पहले आता है.

पूजन सामग्री 
कुमकुम, चावल, चन्दन, सुपारी, पान, कपूर, फल, सिक्का, सफ़ेद फूल, अगरबत्ती, दीपक.

ऊब छठ व्रत कथा
ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि ऊब छठ का व्रत और पूजा करते समय ऊब छठ व्रत की कथा सुननी चाहिए. कथा इस प्रकार है कि, किसी गांव में एक साहूकार और इसकी पत्नी रहते थे. साहूकार की पत्नी रजस्वला होने पर भी सभी प्रकार के काम कर लेती थी.

रसोई में जाना, पानी भरना, खाना बनाना, सब जगह हाथ लगा देती थी, उनके एक पुत्र भी था. पुत्र की शादी के बाद साहूकार और उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई. अगले जन्म में साहूकार एक बैल के रूप में और उसकी पत्नी कुतिया बनी. ये दोनों अपने पुत्र के यहां ही थे.

बैल से खेतों में हल जुताया जाता था और कुतिया घर की रखवाली करती थी.

श्राद्ध के दिन पुत्र ने बहुत से पकवान बनवाये, जहां खीर भी बन रही थी. अचानक कहीं से एक चील जिसके मुंह में एक मरा हुआ सांप था, उड़ती हुए वहां आई और वो सांप चील के मुंह से छूटकर खीर में गिर गया. कुतिया ने यह देखा और उसने सोचा इस खीर को खाने से कई लोग मर सकते है.

उसने खीर में मुंह अड़ा दिया ताकि उस खीर को लोग ना खाये. पुत्र की पत्नी ने कुतिया को खीर में मुंह अड़ाते हुए देखा तो गुस्से में एक मोटे डंडे से उसकी पीठ पर मारा. तेज चोट की वजह से कुतिया की पीठ की हड्डी टूट गई, जिसके बहुत उसे दर्द हो रहा था. रात को वह बैल से बात कर रही थी.

उसने कहा तुम्हारे लिए श्राद्ध हुआ तुमने पेट भर भोजन किया होगा. मुझे तो खाना भी नहीं मिला, मार पड़ी सो अलग. बैल ने कहा मुझे भी भोजन नहीं मिला, दिन भर खेत पर ही काम करता रहा. ये सब बातें बहु ने सुन ली और उसने अपने पति को बताया. जिसके बाद उसने एक पंडित को बुलाकर इस घटना का जिक्र किया.

पंडित में अपनी ज्योतिष विद्या से पता करके बताया की कुतिया उसकी मां और बैल उसके पिता है. उनको ऐसी योनि मिलने का कारण मां द्वारा रजस्वला होने पर भी सब जगह हाथ लगाना, खाना बनाना, पानी भरना था. उसे बड़ा दुःख हुआ और माता पिता के उद्धार का उपाय पूछा.

पंडित ने बताया यदि उसकी कुंवारी कन्या भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्टी यानि ऊब छठ का व्रत कर, शाम को नहा कर पूजा करें और उसके बाद बैठे नहीं ,फिर चांद निकलने पर अर्ध्य दे. अर्ध्य देने पर जो पानी गिरे वह बैल और कुतिया को छूए तो उनका मोक्ष हो जायेगा.

जैसा पंडित ने बताया था कन्या ने ऊब छठ का व्रत किया, पूजा की चांद निकलने पर चांद को अर्ध्य दिया. अर्ध्य का पानी जमीन पर गिरकर बहते हुए बैल और कुतिया पर गिरे ऐसी व्यवस्था की पानी उन पर गिरने से दोनों को मोक्ष प्राप्त हुआ और उन्हें इस योनि से छुटकारा मिल गया. हे!

ऊब छठ माता, जैसे इनका किया वैसे सभी का उद्धार करना. कहानी लिखने वाले और पढ़ने वाले का भला करना. बोलो छठ माता की…. जय !!! यह व्रत कथा पढ़ने से फल की प्राप्ति होती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Yogini Ekadashi Parana LIVE: योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
योगिनी एकादशी आज, पूजा का सही मुहूर्त, विधि, मंत्र, पारण समय सब कुछ देखें
Aaj Ka Panchang 10 July 2026: आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज योगिनी एकादशी पर भद्रा का साया, देखें पूजा मुहूर्त और पूरा पंचांग
Rashifal 10 July 2026: योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
योगिनी एकादशी लाई है 7 राशियों के लिए गोल्डन टाइम, बस ये लापरवाही न करें, मेष से मीन तक राशिफल देखें
Ravi Pradosh Vrat 2026: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा
आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत 11 या 12 जुलाई कब? कंफ्यूज न हो, सही तारीख में पूजा से मिलेगी शिव कृपा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget