एक्सप्लोरर

Guru Purnima 2025 Daan: गुरु पूर्णिमा पर इन 5 चीजों का दान जरुर करें, सफलता दौड़ी चली आएगी

Guru Purnima 2025 Daan: गुरु पूर्णिमा का दिन गुरुओं की पूजा और जरुरतमंदों को दान देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इस दिन क्या दान करें, जानें पूर्णिमा पर कौन सी चीजें दान करने से क्या लाभ मिलता है.

Guru Purnima 2025 Daan: गुरु पूर्णिमा का दिन ईश्वर के समान माने गए गुरुओं को समर्पित होता है. इस दिन न सिर्फ अपने गुरु की पूजा की जाती है बल्कि वेदों के रचियता वेद व्यास जी की पूजा का भी विधान है. गुरु पूर्णिमा का दिन दान देने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन दिया गया दान डूबते करियर को पार लगाने, नौकरी में आ रही परेशानी से मुक्ति दिलाने और जीवन के तमाम कष्टों से छुटकारा दिलाने का काम करता है.

गुरु (Guru) की हमारे जीवन में महत्व को समझाने के लिए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. गुरु पूर्णिमा पर लोग अपने गुरुओं को उपहार देते हैं और उनका आर्शीवाद लेते हैं. इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को है. ऐसे में इस दिन क्या दान दें, राशि अनुसार दान देने से क्या लाभ होगा आइए जानें सभी सवालों के जवाब.

गुरु पूर्णिमा पर ये 5 चीजें जरुर दान दें

गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु जी के मंदिर में पीली चीजें जैसे केला, चने की दाल, हल्दी, केसर मिला दूध आदि का दान करें.

वहीं इस दिन जरुरतमंद छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री जैसे कलम, पेंसिल, किताब, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करें.

गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान

  • मेष राशि- ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के लोगों को गुड़ और नारियल अपने गुरु को भेंट स्वरूप में देना चाहिए. आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए सबसे उत्तम उपाय है.
  • वृषभ राशि - इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर दूध में केसर मिलाकर गरीबों में बांटें. मान्यता है इससे भाग्य सुधरता है.
  • मिथुन राशि - गुरु पूर्णिमा पर आप गाय की सेवा करें, गुरुजन को फल भेंट करें. करियर में तरक्की के लिए ये उपाय सुलभ माना गया है.
  • कर्क राशि - कन्याओं को चावल से बनी खीर खिलाएं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और जीवन में तनाव कम होता है.
  • सिंह राशि - गुरु पूर्णिमा के दिन आपको गेहूं का दान करना चाहिए. इससे न सिर्फ सेहत में लाभ मिलता है बल्कि मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है.
  • कन्या राशि - गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी योग्य ब्राह्मण और अपने गुरु को भोजन कराएं, उन्हें वस्त्र आदि का दान करें. गुरु के आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मकता आती है.
  • तुला राशि - तुला राशि वाले जातकों को ग्रहों की अशुभता से मुक्ति पाने के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब बच्चों को किताब, कलम का दान करना चाहिए.
  • वृश्चिक राशि - सुखी वैवाहिक जीवन, विवाह से संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के िए गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी दान करें.
  • धनु राशि - इस राशि के लोग पक्षियों को दान डालें और विष्णु जी के मंदिर में पीली चीजों का दान करें.
  • मकर राशि - मकर राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर कबूतर, चिड़िया को दाना खिलाएं और जरुरतमंद को जूते, चप्पल, छाता, केला आदि दान केरं.
  • कुंभ राशि - इस राशि के जातक सौभाग्य की प्राप्ति के लिए गुरु पूर्णिमा पर माता पिता और गुरुओं के प्रति सदा सम्मान करने का संकल्प लें और काली उड़द दान करें.
  • मीन राशि - मीन राशि वाले इस दिन सुहाग की सामग्री का दान करें. इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

Kokila vrat 2025: कोकिला व्रत कब है ? हरियाली तीज से पहले क्यों खास माना गया है ये पर्व जानें महत्व, तारीख

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

जागृति सोनी बरसले (Jagriti Soni Barsaley)

धर्म, ज्योतिष और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं पर शोध आधारित लेखन करने वाली डिजिटल पत्रकार

जागृति सोनी बर्सले धर्म, ज्योतिष, वास्तु और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों की अनुभवी डिजिटल पत्रकार और लेखिका हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में वह ABP Live (Abplive.com) में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं, जहां वह व्रत-त्योहार जैसे नवरात्रि, करवा चौथ, दिवाली, होली, एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली तीज आदि, रमजान, धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय घटनाओं, शुभ मुहूर्त, वास्तु और फेंगशुई, पंचांग जैसे विषयों पर शोध आधारित और प्रमाणिक लेख लिखती हैं.

विशेषज्ञता (Expertise)

जागृति सोनी बर्सले विशेष रूप से इन विषयों पर लेखन करती हैं:

  • व्रत-त्योहार और भारतीय धार्मिक परंपराएं
  • वैदिक ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्र आधारित घटनाएं
  • शुभ मुहूर्त और धार्मिक विधि-विधान
  • वास्तु शास्त्र और फेंगशुई
  • आध्यात्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक परंपराएं

उनके लेखों में धार्मिक विषयों को केवल आस्था के दृष्टिकोण से नहीं बल्कि शास्त्रीय स्रोतों और प्रमाणिक ग्रंथों के आधार पर प्रस्तुत किया जाता है.

शिक्षा और पृष्ठभूमि

जागृति सोनी बर्सले ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से की है.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर डॉट कॉम से की, जहां डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने धर्म, समाज और संस्कृति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर लेख लिखे.

डिजिटल मीडिया में काम करते हुए उन्होंने टेक्स्ट और वीडियो दोनों फॉर्मेट में काम किया है और वीडियो सेक्शन में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में भी लंबे समय तक योगदान दिया है. इस अनुभव ने उन्हें आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न फॉर्मेट को समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता दी है.

शास्त्रीय अध्ययन और शोध

जागृति सोनी बर्सले की विशेष रुचि धर्म और ज्योतिष के शास्त्रीय अध्ययन में है.

उन्हें प्राचीन धार्मिक ग्रंथों जैसे:

  • धर्म सिंधु
  • मुहूर्त चिंतामणि
  • शकुन शास्त्र
  • वास्तु

का अच्छा ज्ञान है. इन ग्रंथों के आधार पर वह व्रत-त्योहार, पूजा-विधि, ज्योतिषीय घटनाओं और मुहूर्त से जुड़े विषयों को सरल, प्रमाणिक और शोधपरक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं.

योगदान

जागृति सोनी बर्सले एक फ्रीलांस लेखक के रूप में भी कई मंचों पर आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं.

उनका उद्देश्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा में विश्वसनीय जानकारी के साथ प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक इन विषयों को समझ सकें और सही जानकारी प्राप्त कर सकें.

व्यक्तिगत रुचियां

अध्यात्म और भारतीय परंपराओं के अध्ययन के प्रति उनकी गहरी रुचि है. खाली समय में उन्हें आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ना पसंद है. यह अध्ययन उनके लेखन को और अधिक गहन, तथ्यपूर्ण और संदर्भ आधारित बनाता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Somwar 2026: 'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
'शिव के ससुराल' में सावन सोमवार पर आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए उमड़ी भीड़
एक शर्त, एक छल और जन्मों की दुश्मनी! जानें गरुड़ और नागों के बैर की पूरी कहानी
गरुड़ और नागों की दुश्मनी कैसे शुरू हुई? दो बहनों की एक शर्त ने बना दिया जन्मों का बैर
Kark Saptahik Horoscope 17-22 August 2026: कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
कर्क वाले प्रॉपर्टी सहित इन चीजों में न लें बड़े फैसले, पड़ सकता है भारी
Mithun Saptahik Rashifal 17 to 22 August 2026: मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
मिथुन वाले नए काम का मौका नहीं गंवाएं, सप्ताह के अंत में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget