एक्सप्लोरर

Gud Ke Upay: गुड़ का एक टुकड़ा जगा सकता है सोया भाग्य, बढ़ाए धन-धान्य, बस ऐसे करें इस्तेमाल

Gud Ke Upay: गुड़ जहां सेहत के लिए फायदेमंद है तो वहीं रूठी किस्मत भी बदल जाती है. भाग्य का साथ, मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है. ज्योतिषाचार्य से जानें गुड़ के इस्तेमाल से क्या-क्या लाभ मिलते हैं.

Gud Ke Upay: आजकल विज्ञापन का जमाना है इसलिए चॉकलेट (Chocolate) से मुहं मीठा कराया जाता है लेकिन परपंरा तो किसी भी सफलता, शुभ, मांगलिक कार्य पर गुड़ से मुहं मीठा कराने की ही रही है. गुड़ (Jaggery) खाने में तो मीठा है ही इसके गुण भी बहुत मीठे फल देते हैं.

आप भी चाहें तो गुड़ के इन उपायों से अपनी किस्मत को बदल सकते हैं. विवाह होने में अडचने आ रही हैं या नौकरी के लिए दर-दर भटकने के बाद भी रोजगार नहीं मिल रहा है या ऐसे कई समस्याएं हैं जिनका समाधान गुड़ से किया जा सकता है.

  • सूर्य को करें मजबूत- सबसे पहले तो अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर है, तो अपने दिन की शुरुआत रोजाना थोड़ा सा गुड़ खाकर पानी पीने के साथ करें. इसके साथ ही रविवार के दिन से अगले 8 दिनों तक 800 ग्राम गेहूं और 800 ग्राम गुड़ मंदिर में अर्पित करें. सूर्य मजबूत होगा.
  • आर्थिक स्थिति (Money problem) लगातार कमजोर होती जा रही है, तो गुड़ पैसों की तंगी से छुटकारा दिला सकता है. इसके लिए गुड़ का छोटा सा टुकड़ा लेकर लाल कपड़े में एक सिक्का के साथ बांध दें. इसके बाद इसे मां लक्ष्मी (Laxmi ji) की तस्वीर के सामने रख दें. रोजाना विधिवत पूजा करें. पांचवें दिन मां दुर्गा की आराधना करने के बाद इस कपड़े को उठा लें और अलमारी, तिजोरी या फिर आप जहां पैसे रखते हैं, उस स्थान में रख दें.
  • लगातार कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं, तो एक पीले कपड़े में 7 गांठ हल्दी और थोड़ा सा गुड़ का टुकड़ा लेकर बांध दें. इसके बाद इसे उस स्थान पर रख दें, जहां पर पैसे रखते हो. रखने के 21 दिन बाद इस पीले कपड़े में बंधा सारा सामान बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी.
  • विवाह (Vivah) के योग नहीं बन रहे हैं, तो गुड़ का उपाय किया जा सकता है. इसके लिए हर गुरुवार (Guruwar) आटे की लोई में थोड़ा सा गुड़, घी और हल्दी डालकर गाय को खिला दें. करीब 7 गुरुवार ऐसा करने से व्यक्ति का विवाह जल्द हो जाएगा.
  • नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन बार-बार असफल हो रहे हैं या फिर मौजूदा नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं, तो रोजाना पहली रोटी गाय के लिए निकाल लें और इसमें थोड़ा सा गुड़ रखकर खिला दें. ऐसा रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपको गुड न्यूज मिल जाएगी.
  • अगर आप किसी इंटरव्यू (interview) के लिए जा रहे हैं, तो घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाने से काम में सफलता हासिल होती है.

Ravi Pushya Nakshatra 2024: रवि पुष्य योग जून में कब ? खरीदारी-मांगलिक कार्य के लिए खास है ये दिन, जान लें डेट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Shivratri 2026 Wishes: शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शिव पर चढ़ेगा जल....सावन शिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Som Pradosh Vrat 2026 Live: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
LIVE: सोम प्रदोष व्रत की शाम न करें ये गलती, पूजा के फल से रह सकते हैं वंचित
सावन सोमवार और कमजोर चंद्रमा का रहस्य: जानें महादेव के मस्तक पर विराजे 'सोम' का ज्योतिषीय कनेक्शन
Sawan Somwar 2026: क्या आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है? जानें महादेव और 'सोम' का गहरा ज्योतिषीय कनेक्शन
सावन सोमवार और सोम प्रदोष एक ही दिन, 6 साल बाद बने संयोग का आपकी राशि से क्या है कनेक्शन?
Som Pradosh Vrat 2026: सावन सोमवार और सोम प्रदोष एक ही दिन, 6 साल बाद बने संयोग का आपकी राशि से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget