एक्सप्लोरर

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा, इस शुभ मुहूर्त में पूजा करना होगा लाभदायी, जानें भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी कथा

Govardhan Puja 2021: दिवाली के अगले दिन हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विधान है. गोवर्धन पूजा में पशु धन की पूजा की जाती है. इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर, शुक्रवार के दिन पड़ रही है.

Govardhan Puja 2021: दिवाली के अगले दिन हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2021) का विधान है. गोवर्धन पूजा में पशु धन की पूजा (PashuDhan Puja) की जाती है. इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर, शुक्रवार (Govardhan Puja, 5, November) के दिन पड़ रही है. इतना ही नहीं गोवर्धन पूजा को अन्नकूट (Annakut Puja) के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन गाय और बछड़ों की पूजा का विधान है. इस दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग (Shri Krishna 56 Bhog) लगाया जाता है. साथ ही और भी कई परंपराएं इस त्योहार से जुड़ी हुई हैं. पौराणिक कथा के अनुसार गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी है. मान्यता है कि श्री कृष्ण ने इंद्रदेव के प्रकोप से गोकुल वासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था. इससे सभी गोकुलवासियों की रक्षा हुई और इंद्रदेव का घंमड टूट गया. तभी से इस दिन को गोवर्धन के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है. 

गोवर्धन पूजा मुहूर्त (Govardhan Puja Muhurat 2021)

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 7.59 से लेकर 10.47 तक होगा.

गोवर्धन पूजन विधि (Govardhan Pujan Vidhi 2021)

- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन सुबह शरीर पर तेल की मालिश करने के बाद ही स्नान करना चाहिए.

- इसके बाद घर के मुख्य दरवाजे पर गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाएं. और पर्वत के बीच में या उसके पास भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखें. 

- अब गोबर से बनाए गए गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाएं. 

- इतना ही नहीं, इस दिन देवराज इंद्र, वरुण, अग्नि और राजा बलि की भी पूजा करें. इसके बाद कथा सुनें और आसपास लोगों को सुनाएं. प्रसाद के रूप में दही-चीनी का मिश्रण लोगों में बांटे. 

- पूजा और भोग के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन करवाकर उसे दान-दक्षिणा देकर प्रसन्न करें. इतना ही नहीं, इस दिन गौधन की पूजा का विधान है. 

इसलिए की जाती है गोवर्धन पर्वत की पूजा... (Govardhan Katha)

- एक बार गांवों वालों को इंद्र देवता की पूजा करते देख भगवान श्री कृष्ण ने पूजा करते देखा तो इसका कारण पूछा. तब गांव वालों ने बताया कि वे वर्षा करते हैं, जिससे अन्न पैदा होता है और उसी से हमारा भरण-पोषण होता है. 

- गांव वालों को ऐसा करते देख श्री कृष्ण बोले की इंद्र देव से ज्यादा शक्तिशाली हमारा गोवर्धन पर्वत है. जिस कारण वर्षा होती है. और हमें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए. श्री कृष्ण की ये बात सुनकर वे गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे. 

- गांव वालों को पर्वत की पूजा करते देख इंद्र देव क्रोधित हो गए. और मूसलाधार बारिश शुरू कर दी. इंद्र देव के प्रकोप से डरकर सभी लोग श्रीकृष्ण की शरण में गए. उस समय श्रीकृष्ण ने गोवर्धन को अपनी उंगली पर उठाकर छाते-सा तान दिया और गोकुलवासियों को उसी की छाया में रहकर बचा लिया. 

- श्री कृष्ण का ये चमत्कार देख इंद्रदेव भी चकित हो गए. इसके बाद इंद्र ने आकर श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी. उसी समय से ये त्योहार हर साल दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है. 

श्री कृष्ण ने दी इस घटना से सीख

इस घटना के माध्यम से श्री कृष्ण ने बताया है कि भ्रष्टाचार बढ़ाने में दो पक्षों का हाथ होता है. एक कर्तव्यों के पालन के लिए अनुचित लाभ की मांग करता है, दूसरा जो ऐसी मांगों पर बिना विचार और विरोध के लाभ पहुंचाने का काम करता है. माना इंद्र देव मेघों के राजा हैं, लेकिन वर्षा करना उनका कर्तव्य है. और वर्षा के लिए उनकी पूजा करना या यज्ञ करना उचित नहीं. श्री कृष्ण के अनुसार अनुचित मांगों पर विरोध जरूरी है. 

Govardhan Puja 2021: गोवर्धन पूजा कब है? जाने डेट, टाइम और महत्व

Govardhan pooja: गोवर्धन पूजा का जानिए विधान, कृष्ण कृपा से मिटेंगे हर कष्ट-व्यवधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
देवशयनी एकादशी पर घर की इस दिशा में रख दें 'तुलसी का दीपक'; बंद किस्मत के ताले भी खुलेंगे, नोट कर लें सही नियम
दो छिपकलियों की लड़ाई देखकर न करें नजरअंदाज, शकुन शास्त्र में बताया गया है अर्थ
घर की दीवार पर दो छिपकलियां लड़ती दिखें तो क्या होता है?
Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी की रात तकिए के नीचे छुपा दें ये 1 मामूली चीज, 4 महीने तक घर के आसपास भी नहीं भटकेगी कंगाली!
Devshayani Ekadashi 2026: एकादशी की रात तकिए के नीचे छुपा दें ये 1 मामूली चीज, 4 महीने तक घर के आसपास भी नहीं भटकेगी कंगाली!
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!
Vijaya Parvati Vrat 2026: 27 जुलाई से शुरू हो रहा है 5 दिनों का महाव्रत, जानिए क्यों बिना नमक के रखा जाता है यह उपवास!

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget