एक्सप्लोरर

Ganesh Visarjan 2021: बप्पा की मूर्ति को जल में ही क्यों किया जाता है विसर्जित, जानें कहानी और शुभ मुहूर्त

Ganpati Visarjan Story: इस साल गणपति विसर्जन 19 सितंबर (ganpati visarjan on 19th september) को मनाई जाएगी. बप्पा को घर से विदा करना भक्तों के लिए काफी भावुक पल होता है.

Ganesh Visarjan Story: देशभर में गणपति महोत्सव (ganpati mahotasav) शुरू हो चुकी है. हर जगह 'गणपति बप्पा मोरया' (ganpati bappa morya) के जयकारे सुनाई दे रहे हैं. धीरे-धीरे समय आ रहा है गणपति को विदाई (ganpati vidai) देने का. ऐसे में शुभ मुहूर्त के अनुसार लोग बप्पा का विसर्जन (bappa visarjan) करते हैं. 10 दिन तक बप्पा को घर में रखने के बाद अनंत चतुर्दशी (anant chaturdashi) के दिन गणपति का जल में विसर्जन (ganpati visarjan in water) किया जाता है. इस साल गणपति विसर्जन 19 सितंबर (ganpati visarjan on 19th september) को मनाई जाएगी. बप्पा को घर से विदा करना भक्तों के लिए काफी भावुक पल होता है. घर में परिवार के सदस्य की तरह रहने के बाद उन्हें विदा करना भक्तों को उदास कर देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं गणपति को जल में ही क्यों विसर्जित किया जाता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी-

गणेश विसर्जन की कहानी (story of ganpati visarjan)
गणेश महोत्सव का आखिरी दिन गणेश विसर्जन की परंपरा है. 10 दिवसीय महोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन के बाद होता है. परंपरा है कि विसर्जन के दिन गणपति की मूर्ति का नदी, समुद्र या जल में विसर्जित करते हैं. इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है. ऐसा माना जाता है कि श्री वेद व्यास जी ने गणपति जी को गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी शुरू की थी, उस समय बप्पा उसे लिख रहे थे. कहानी सुनाने के दौरान व्यास जी आंख बंद करके गणेश जी को लगातार 10 दिनों तक कथा सुनाते रहे और गणपति जी लिखते गए. कथा खत्म होने के 10 दिन बाद जब व्यास जी ने आंखे खोली तो देखा कि गणेश जी के शरीर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया था. ऐसे में व्यास जी ने गणेश जी के शरीर को ठंडा करने के लिए जल में डुबकी लगवाई. तभी से यह मान्‍यता है कि 10वें दिन गणेश जी को शीतल करने के लिए उनका विसर्जन जल में किया जाता है.

यहां से शुरू हुई परंपरा
भारतीय इतिहास में इस परंपरा की शुरुआत बाल गंगाधर तिलक ने महाराष्ट्र से की थी. उन्होंने ये अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ एकजुट होने के लिए की थी. उन्हें ये बात अच्छे  से पता थी कि भारतीय आस्था के नाम पर एकजुट हो सकते हैं. इसलिए उन्होंने महाराष्ट्र में गणेश महोत्सव की शुरुआत की और वहां गणेश विसर्जन भी किया जाने लगा. 

गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त (ganesh visarjan shubh muhurat)
गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रातः काल (चर, लाभ, अमृत) - 07:39 ए एम से 12:14 पी एम तक
दोपहर (शुभ)- 01:46 पी एम से 03:18 पी एम बजे तक
शाम (शुभ, अमृत, चर)- 06:21 पी एम से 10:46 पी एम बजे तक
रात (लाभ)- 01:43 ए एम से 03:11 ए एम बजे तक (20 सितंबर)
उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - 04:40 ए एम से 06:08 ए एम तक (20  सितंबर)


चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 19 सितंबर, 2021 को 05:59 ए एम बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त - 20 सितम्बर, 2021 को 05:28 ए एम बजे 

Anant Chaturdashi 2021: अनंत चतुर्दशी के दिन होती है भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा, हाथ में बांधते हैं 14 गांठ, जानें 14 गांठों का रहस्य

Ganesh Visarjan 2021: अनंत चतुर्दशी के दिन ही होगा गणपति विसर्जन, इस शुभ मुहूर्त में करेंगे बप्पा का विसर्जन, तो होगा शुभ-लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Mangal Drishti 2026: सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget