एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2021: कल रखा जाएगा गणेश चतुर्थी का व्रत, गर्भवती महिलाएं व्रत के समय बरतें ये सावधानियां

Ganesh Chaturthi 2021: कहते हैं जो व्यक्ति गणपति की सच्चे दिल से पूजा-अर्चना करता है और व्रत रखता है बप्पा उससे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं.

Ganesh Chaturthi 2021: सनातन धर्म (snatan dharma) में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत गणेश पूजा (ganesh puja) से की जाती है. गणेश पूजा का हिंदू धर्म में विशेश महत्व है. गणेश भगवान को विघ्नहर्ता और कष्टनिवारक के नाम से भी जाना जाता है. कहते हैं जो व्यक्ति गणपति (ganpati) की सच्चे दिल से पूजा-अर्चना करता है और व्रत रखता है बप्पा (bappa) उससे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और उनके संकट हर लेते हैं. इतना ही नहीं, उनकी मनोकामना भी पूर्ण करते हैं. गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi) के दिन भी व्रत रखा जाता है. ऐसे में जो महिलाएं गर्भवती हैं और गणेश चतुर्थी पर गणपति के लिए व्रत रखना चाहती हैं, उन्हें थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. इस दौरान आपके द्वारा की गई छोटी-सी गलती भी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है. ज्योतिषियों के अनुसार व्रत और पूजा को लेकर कुछ स्थितियों में छूट दी जाती है, गर्भावस्था भी ऐसी ही एक स्थिति है. 

- गणेश चतुर्थी का व्रत चंद्रोदय के बाद ही खोला जाता है. ऐसे में पूरा दिन आप भूखा नहीं रह सकते. कहते हैं पूरा दिन भूखा रहने से बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आप थोड़े-थोड़े समय के अंतराल से फलाहार लेते रहें. इससे आपके शरीर को एनर्जी भी मिलती रहेगी और व्रत भी पूरा हो जाएगा.

-व्रत रखने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य ले लें. अमूमन डॉक्टर्स गर्भावस्था के दौरान व्रत आदि रखने से मना करते हैं, लेकिन अगर आप फिर भी व्रत रखना चाहती हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखें, जिससे आप और बच्चा दोनों सेहतमंद रहें. 

- व्रत के दौरान कई बार महिलाएं पानी तक ग्रहण नहीं करती. लेकिन गर्भवती महिला के लिए ऐसा करना नुकसानदेह हो सकता है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेटिड रखना जरूरी होता है. थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहें. 

- व्रत के दौरान ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदेय हो सकता है. कहते हैं खाली पेट चाय और कॉफी के सेवन से गैस बन सकती हैं. ऐसे में ये गर्भवती महिला के लिए और ज्यादा रिस्की हो सकता है. गर्भवती महिलाएं ध्यान दें कि अगर वो गणेश चतुर्थी का व्रत रख रही हैं, तो वो पौष्टिक पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, दूध और दही आदि का सेवन कर सकती हैं. 

- अकसर गणपति की स्थापना खूब जोर-शोर और ढोल-नगाड़ों के साथ की जाती है. इस दौरान काफी नाच-गाना भी किया जाता है. ऐसे में गर्भवती महिलाएं विशेष ध्यान रखें. अपने साथ एक बोतल में शिंकजी आदि बना कर रखें और समय-समय पर उसे पीती रहें. बाहर गर्मी और धूप में ज्यादा देर रहने से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. 

Ganesh chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी के व्रत में कथा सुनने से ही मिलता है ये लाभ, दूर हो जाते हैं सारे कष्ट

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी के दिन करें गणपति के सिद्धि विनायक रूप की स्थापना, मिलेगा ये लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shani Mangal Drishti 2026: सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
सावन के पहले सोमवार तक शनि-मंगल का शुभ संयोग, 4 राशियों को धन लाभ के संकेत
Rashifal 21 July 2026: गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
गुप्त नवरात्रि की महाष्टमी पर मंगलवार का संयोग, 5 राशियों को मिल सकती है गुड न्यूज, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
Amazing Temple: भारत का ऐसा मंदिर, जहां भगवान को चढ़ता है काली मिर्च वाला विशेष प्रसाद, जानिए सदियों पुरानी अनोखी परंपरा
समुद्र मंथन, हलाहल विष और 'नीलकंठ' का रहस्य; जानिए सावन में क्यों किया जाता है शिव जी का जलाभिषेक
क्या सच में सावन के महीने में ही हुआ था समुद्र मंथन? जानिए शिव पुराण के अनुसार इसका असली रहस्य

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget