एक्सप्लोरर

Laxmi Pooja: लक्ष्मी जी के आर्शीवाद से दूर होगी धन की समस्या, शुक्रवार को करें इस मंत्र का जाप

Laxmi Pooja: धन की देवी लक्ष्मी जी को माना गया है. शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. शुक्रवार को विधि पूर्वक लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना से धन संबंधी दिक्कतों को दूर किया जा सकता है.

Laxmi Pooja: लक्ष्मी जी को सौभाग्य की देवी माना गया है. लक्ष्मी की पूजा जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करती है और दरिद्रता को दूर करती है. शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इस दिन विधि पूर्वक पूजा करने से लक्ष्मी जी का आर्शीवाद प्राप्त किया जाता है.

पंचांग के अनुसार 25 सितंबर को शुक्रवार का दिन है. विशेष बात ये है कि इस दिन नवमी की तिथि है और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. इस दिन शोभन योग बना हुआ है. ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा धनु राशि और सूर्य कन्या राशि में विराजमान रहेंगे.

भगवान विष्णु की पत्नी हैं लक्ष्मी जी पुरुषोत्तम मास यानि अधिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. लक्ष्मी जी भगवान विष्णु की पत्नी है. इसलिए लक्ष्मी जी की पूजा से भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते है और अपने भक्तों को आर्शीवाद प्रदान करते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार लक्ष्मी जी भृगु और ख्वाती की पुत्री हैं और ये स्वर्ग में निवास करती हैं. लक्ष्मी जी का आसन कमल है, इसलिए लक्ष्मी पूजन में कमल के पुष्प का विशेष बताया गया है. लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू है.

लक्ष्मी पूजन की विधि शुक्रवार को लक्ष्मी जी की पूजा में लाल, गुलाबी या फिर पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रयोग करें. पूजा के दौरान कमल और गुलाब के पुष्प चढ़ाएं. फलों में माता लक्ष्मी को श्रीफल, सीताफल, बेर, अनार और सिंघाड़े प्रिय हैं. पूजा में इनका भी प्रयोग करें. इसके अलावा मिष्ठान, मेवा का भी भोग लगाएं. पूजन में रोली, कुमकुम, पान, सुपारी, लौंग, इलायची का भी प्रयोग करें.

लक्ष्मी जी को इस मंत्र से करें प्रसन्न पूजा के दौरान इस मंत्र का 108 बार जाप करें. इस मंत्र से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और अपना आर्शीवाद प्रदान करती हैं.

ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोपि वा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स: वाह्याभंतर: शुचि:।।

शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं लक्ष्मी जी की पूजा शाम को भी करें. शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं. ऐसा करना शुभ माना जाता है. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है.

Ramayan: संपाती ने हनुमान जी को बताया था माता सीता का पता, कौन थे संपाती, जानें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mesh Rashifal August 2026: मेष वालों को हर कदम पर मिलेगी चुनौती, 10 अगस्त के बाद बदलेगी किस्मत! देखें अगस्त का राशिफल
मेष वालों को हर कदम पर मिलेगी चुनौती, 10 अगस्त के बाद बदलेगी किस्मत! देखें अगस्त का राशिफल
Sawan 2026: सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
Onam 2026: ओणम 2026 में कब ? गणेश उत्सव की तरह 10 दिन चलता है ये पर्व, निभाते हैं अनोखी परंपरा
ओणम 2026 में कब ? गणेश उत्सव की तरह 10 दिन चलता है ये पर्व, निभाते हैं अनोखी परंपरा
Devshayani Ekadashi 2026: सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु
सावन से ठीक पहले क्यों आती है देवशयनी एकादशी? जानिए 119 दिन क्षीर सागर छोड़ आखिर किस गुप्त स्थान पर रहते हैं भगवान विष्णु

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget